Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 18 November 2026 || 20:00
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»बेतिया में दिनदहाड़े 40 करोड़ की सबसे बड़ी लूट! सेनको गोल्ड शोरूम में घुसे 8 हथियारबंद अपराधी, 20 मिनट में समेट ले गए सोना-हीरा
          Headline

          बेतिया में दिनदहाड़े 40 करोड़ की सबसे बड़ी लूट! सेनको गोल्ड शोरूम में घुसे 8 हथियारबंद अपराधी, 20 मिनट में समेट ले गए सोना-हीरा

          बेतिया में बुधवार को अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट की ऐसी बड़ी वारदात को अंजाम दिया, जिसने पूरे शहर में सनसनी फैला दी। कालीबाग थाना क्षेत्र के सुप्रिया रोड स्थित सेनको गोल्ड एंड डायमंड्स शोरूम में तीन बाइक से पहुंचे आठ हथियारबंद अपराधियों ने करीब 20 मिनट तक तांडव मचाया
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवNovember 18, 2026Updated:November 18, 2026No Comments4 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          तीन बाइक से आए बदमाशों ने कर्मचारियों और ग्राहकों को बनाया बंधक, सुरक्षा गार्ड का सिर फोड़ा; वारदात के बाद पूरे जिले में नाकेबंदी

          Bettiah News:  बेतिया में बुधवार को अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट की ऐसी बड़ी वारदात को अंजाम दिया, जिसने पूरे शहर में सनसनी फैला दी। कालीबाग थाना क्षेत्र के सुप्रिया रोड स्थित सेनको गोल्ड एंड डायमंड्स शोरूम में तीन बाइक से पहुंचे आठ हथियारबंद अपराधियों ने करीब 20 मिनट तक तांडव मचाया। हथियारों के बल पर कर्मचारियों और ग्राहकों को बंधक बनाकर बदमाश शोरूम में रखे सोने और हीरे के आभूषण बैग में भरकर फरार हो गए।

          शोरूम मालिक के मुताबिक, लूटे गए आभूषणों की अनुमानित कीमत 30 से 40 करोड़ रुपये है। हालांकि, वास्तविक नुकसान का आकलन किया जा रहा है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से शहर के कारोबारियों में दहशत का माहौल है।

          तीन बाइक से पहुंचे आठ अपराधी, हथियार दिखाकर सभी को बनाया बंधक

          प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बुधवार दोपहर तीन बाइक पर सवार होकर आठ अपराधी शोरूम पहुंचे। इनमें दो बाइक पर तीन-तीन और तीसरी बाइक पर दो अपराधी सवार थे। सभी हथियारों से लैस थे।

          शोरूम में घुसते ही अपराधियों ने कर्मचारियों और ग्राहकों को हथियार दिखाकर अपने कब्जे में ले लिया। कर्मचारियों के हाथ बांध दिए गए और उनके मोबाइल फोन छीन लिए गए। इसके बाद बदमाशों ने शोकेस में रखे सोने और हीरे के आभूषण बैग में भरने शुरू कर दिए।

          सुरक्षा गार्ड का सिर फोड़ा, CCTV कैमरे भी तोड़े

          लूटपाट के दौरान अपराधियों ने शोरूम के सुरक्षा गार्ड मन्नू चौबे के सिर पर प्रहार कर उन्हें घायल कर दिया। इसके अलावा शोरूम में मौजूद दो ग्राहकों के मोबाइल फोन फर्श पर पटककर तोड़ दिए। बदमाशों ने सीसीटीवी कैमरों और काउंटर में भी तोड़फोड़ की।

          करीब 20 मिनट तक लूटपाट करने के बाद सभी अपराधी आभूषण लेकर फरार हो गए। घायल सुरक्षा गार्ड को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

          20 मिनट तक चलता रहा लूट का खेल, आसपास के दुकानदारों को नहीं लगी भनक

          हैरानी की बात यह रही कि शहर की व्यस्त सुप्रिया रोड पर स्थित शोरूम में करीब 20 मिनट तक अपराधी लूटपाट करते रहे, लेकिन आसपास के दुकानदारों को इसकी भनक तक नहीं लगी। अपराधियों के भागने के बाद जब शोरूम के कर्मचारियों ने शोर मचाया, तब आसपास के लोगों को घटना की जानकारी मिली।

          वारदात के समय शोरूम में सात से आठ कर्मचारी और दो से तीन ग्राहक मौजूद थे। इनमें चार से पांच महिला कर्मचारी भी शामिल थीं। सभी को हथियारों के बल पर बंधक बनाया गया था।

          DIG और SSP ने तीन घंटे तक की जांच, पूरे जिले में नाकेबंदी

          घटना की सूचना मिलते ही डीआईजी हरकिशोर राय, एसएसपी कुमार गौतम और सदर वन एसडीपीओ अजीत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने करीब तीन घंटे तक घटनास्थल का निरीक्षण किया और कर्मचारियों से अलग-अलग पूछताछ की।

          जांच के लिए एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम को भी बुलाया गया। पुलिस शोरूम और आसपास के प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। अपराधियों की एक बाइक का नंबर मिलने की भी चर्चा है, हालांकि पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

          अपराधियों की तलाश में छापेमारी, सीमावर्ती इलाकों में अलर्ट

          वारदात के बाद पूरे पश्चिम चंपारण जिले में नाकेबंदी कर दी गई है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। सभी थानों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। प्रमुख सड़कों और सीमावर्ती इलाकों में वाहनों की जांच की जा रही है।

          दिनदहाड़े करोड़ों रुपये की इस लूट ने बेतिया की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।

          इस खबर को भी पढ़ें तीन दिन बाद बजनी थी शहनाई, उससे पहले मंगेतर ने घों’ट दिया 6 माह की गर्भवती प्रेमिका का ग’ला!

          40 Crore Jewellery Loot Bettiah Crime News Bettiah Senco Gold Robbery Bihar Gold Robbery पश्चिम चंपारण क्राइम न्यूज बिहार में 40 करोड़ की लूट बेतिया ज्वेलरी लूट बेतिया सेनको गोल्ड लूट सेनको गोल्ड शोरूम डकैती
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          हाईवे निर्माण साइट पर चलने वाली थीं गोलियां! राहुल दुबे गैंग के 4 अपराधी हथियारों के साथ गिरफ्तार

          November 18, 2026

          फलों की पेटियों में छिपाकर शराब की तस्करी! यात्री बस से बिहार भेजी जा रही 30 पेटी शराब बरामद, तस्कर फरार

          November 18, 2026

          NTPC परियोजना में बड़ा हादसा! निर्माणाधीन कन्वेयर बेल्ट का ढांचा गिरा, 3 मजदूरों की दर्दनाक मौत

          November 18, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          बेतिया में दिनदहाड़े 40 करोड़ की सबसे बड़ी लूट! सेनको गोल्ड शोरूम में घुसे 8 हथियारबंद अपराधी, 20 मिनट में समेट ले गए सोना-हीरा

          हाईवे निर्माण साइट पर चलने वाली थीं गोलियां! राहुल दुबे गैंग के 4 अपराधी हथियारों के साथ गिरफ्तार

          फलों की पेटियों में छिपाकर शराब की तस्करी! यात्री बस से बिहार भेजी जा रही 30 पेटी शराब बरामद, तस्कर फरार

          NTPC परियोजना में बड़ा हादसा! निर्माणाधीन कन्वेयर बेल्ट का ढांचा गिरा, 3 मजदूरों की दर्दनाक मौत

          छठ की खुशियां मातम में बदलीं! दामोदर नदी में डूबकर दो मासूम भाइयों की मौ’त, बिहार से पर्व मनाने आए थे रामगढ़

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.