Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 16 September 2026 || 19:33
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»बैंक से पैसे निकालकर बाहर निकल रही महिला के बैग से उचक्कों ने 50 हजार रुपए उड़ाए
          Headline

          बैंक से पैसे निकालकर बाहर निकल रही महिला के बैग से उचक्कों ने 50 हजार रुपए उड़ाए

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवSeptember 16, 2022No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          खूंटी। शहर के मुख्य पथ के किनारे स्थित बैंक ऑफ इंडिया खूंटी शाखा से पैसे निकालकर बैंक की सीढ़ी से नीचे उतर रही एक महिला के हैंडबैग को ब्लेड से काटकर उचक्कों ने 50 हजार रुपए उड़ा लिए। शुक्रवार दोपहर हुई इस घटना के तत्काल बाद भुक्तभोगी महिला कटहल टोली निवासी ग्रेस सुरीन ने खूंटी थाना की पुलिस को घटना की जानकारी दी।

          घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की तहकीकात शुरू कर दी। प्रथम तल्ले में अवस्थित बैंक में जाने के लिए बाहर से जो सीढ़ी है, उसमें आश्चर्यजनक ढंग से कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं लगाया गया है। इस स्थिति में बैंक के बाहर अन्य मार्केट कंपलेक्स में लगे सीसीटीवी कैमरा को पुलिस खंगाल कर उचक्कों की तलाश में जुटी है। भुक्तभोगी महिला ने बताया कि सीढ़ी से उतरने के दौरान उचक्के इतनी सफाई से बैग को काटकर वहां से रुपए उड़ा लिए, जिसकी भनक भी उसे नहीं लगी। नीचे उतरने के कुछ देर बाद जब उसकी नजर अपने बैग पर पड़ी, तो उसके होश उड़ गए।

          ज्वेलरी दुकानदार की स्कूटी की डिक्की तोड़कर 6 लाख के जेवरात ले भागे

           वहीं दूसरी घ्बटना में बाजार टांड़ खूंटी के समीप एसएस हाई स्कूल के सामने स्थित एक ज्वेलरी दुकानदार की स्कूटी की डिक्की तोड़कर डिक्की में रखे लाखों रुपये के जेवरात से भरी थैली को उचक्के उड़ा ले गए। घटना शुक्रवार की है। घटना के तत्काल बाद भुक्तभोगी ज्वेलर्स हुंटार चलागी निवासी शुभम सोनी ने खूंटी थाना की पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। भुक्तभोगी ज्वेलर्स ने बताया कि उड़ाए गए सोने व चांदी के जेवरातों की अनुमानित कीमत छह लाख से अधिक है। घटना के संबंध में उसने बताया कि लगभग 11.30 बजे वह स्कूटी की डिक्की में जेवरात से भरा थैला रखकर दुकान खोलने पहुंचा, तो देखा कि दुकान के शटर के समीप किसी ने शौच कर दिया है। दुकान के ठीक सामने पड़े मल को धोने के लिए उसने दुकान का शटर खोलकर, दुकान से बाल्टी निकाली और रोड के उस पार स्थित शिक्षा विभाग के पुराने कार्यालय परिसर के अंदर स्थित कुएं से पानी लाने चला गया।

          कुआं से पानी लाकर मल को धोने के बाद उसने स्कूटी की डिक्की खोलना चाहा, तो देखा कि स्कूटी की डिक्की टूटी हुई है। इस पर जब उसने डिक्की खोला, तो जेवरात से भरा थैला गायब पाया तो देख उसके होश उड़ गए। लगभग छह माह पूर्व ही वहां पर ज्वेलर्स की दुकान खोलने वाले शुभम सोनी ने बताया कि सप्ताह में सिर्फ दो दिन शुक्रवार और सोमवार को साप्ताहिक हाट के दिन ही वह दुकान खोलता है। उसने बताया कि पिछले शुक्रवार को भी उसके दुकान के बाहर मल पड़ा हुआ था, लेकिन उस दिन बारिश होने के कारण उसने दुकान नहीं खोली थी।

          उच्चकें खुंटी न्यूज ज्वेलरी दुकान बैंक
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          JPSC-JSSC की CID रिपोर्ट बंद लिफाफे में, बाबूलाल ने उठाए सवाल,22 परीक्षाओं पर विवाद के बीच CBI जांच की मांग,

          September 16, 2026

          एचईसी की जमीन से अतिक्रमण हटाने पर बवाल, पुलिस पर पथराव, 6 से अधिक हिरासत में

          September 16, 2026

          बिहार के बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे शिवराज, किसानों से ली नुकसान की जानकारी,15 जिलों में 47.92 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित, फसल-सड़कों को भारी नुकसान

          September 16, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          JPSC-JSSC की CID रिपोर्ट बंद लिफाफे में, बाबूलाल ने उठाए सवाल,22 परीक्षाओं पर विवाद के बीच CBI जांच की मांग,

          एचईसी की जमीन से अतिक्रमण हटाने पर बवाल, पुलिस पर पथराव, 6 से अधिक हिरासत में

          बिहार के बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे शिवराज, किसानों से ली नुकसान की जानकारी,15 जिलों में 47.92 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित, फसल-सड़कों को भारी नुकसान

          विश्वकर्मा पूजा पर नई बाइक लाने का सपना रह गया अधुरा, हादसे में युवक की हुई मौत

          झारखंड में मतदाता सूची पर दावा-आपत्ति की तारीख 30 सितंबर तक बढ़ी

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.