खूंटी।
अपने भाई की हत्या के आरोपी बंदी मार्शल मुंडू रविवार की देर रात को सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर सदर अस्पताल से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में है। अपने सगे भाई की हत्या के आरोप में मार्शल खूंटी उप कारा में बंद था। कमजोरी और खून की कमी की शिकायत पर उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि मामले की छानबीन चल रही है। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।