Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 31 October 2026 || 04:53
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»जंगली हाथियों का आतंक जारी, एक युवक को कुचलकर मार डाला
          Headline

          जंगली हाथियों का आतंक जारी, एक युवक को कुचलकर मार डाला

          today post liveBy today post liveSeptember 3, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Khunti News:- खूंटी जिले में जंगली हाथियों का आतंक और खूनी खेल लगातार बढ़ता जा रहा है। शायद ही कोई ऐसी रात गुजरती है, जब गजराज किसी न किसी गांव में आतंक न मचाते हो। मंगलवार की रात को भी रनिया थाना क्षेत्र के बोंगतेल गांव के नजदीक जंगल के पास जंगली हाथी ने 32 वर्षीय कृष्णा सिंह नामक युवक को कुचलकर मार डाला। कृष्णा सिंह स्थानीय ग्रामीणों के साथ गांव में घुसे एक जंगली हाथी को गांव से जंगल की ओर भगा रहा था। इसी दौरान जंगली हाथी ने कृष्णा पर हमला कर दिया और उसे कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद मामले की जानकारी वन विभाग के कर्मियों को दी गई। ग्रामीणों ने बताया कि कृष्णा सिंह को कुचलने के बाद जंगली हाथी शव के नजदीक घंटों खड़ा रहा। इसके कारण रात में स्थानीय ग्रामीण शव को ला नहीं सके। घटना की सूचना रनिया थाना की पुलिस को दे दी गई है। कृष्णा सिंह शादीशुदा था। उसकी पत्नी के अलावा छोटे-छोटे तीन बच्चे हैं। वह गांव में रहकर खेती किसानी का कार्य करता था। बोंगतेल गांव में पिछले 15 दिनों से जंगली हाथी लोगों के घरों को निशाना बना रहे हैं। इसके कारण गांव में दहशत का महौल है। शाम होने के बाद लोग घरों से निकलना छोड़ दिया है।

          हाथी के हमले से युवक घायल

          तपकरा थाना क्षेत्र के डेरांग में मंगलवार की रात एक जंगली हाथी ने पेतरूस गुड़िया नामक युवक पर हमला कर दिया। इससे युवक घायल हो गया। रात को उसे रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल पेतरूस गुड़िया ने बताया कि वह मंगलवार को चुरदाग साप्ताहिक बाजार से अपने घर डेरांग पहान टोली लौट रहा था। इसी दौरान देर शाम को घर से कुछ दूर पहले एक जंगली हाथी ने झाड़ी से निकल कर हमला कर दिया। हाथी ने उसे पैर से धक्का मारा, तो पेतरूस दूर जा गिरा। उसके बाद हाथी खुद दूसरे रास्ते चला गया। घटना को स्थानीय ग्रामीणों ने देखा, तो उसे लेकर रेफरल अस्पताल पहुंचाया।

          घायल युवक से मिले विधायक

          हाथी के हमले में युवक के घायल होने की सूचना मिलने पर विधायक सुदीप गुड़िया बुधवार को सुबह रेफरल अस्पताल पहुंचे और घायल युवक एवं उसके परिजनों से बातचीत की। उन्होंने चिकित्सकों को युवक का बेहतर इलाज करने का निर्देश दिया।

          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में दम दिखाएंगे पश्चिमी सिंहभूम के 10 खिलाड़ी

          October 30, 2026

          दरभंगा स्नातक सीट पर राजद का कब्जा,भाजपा के सर्वेश कुमार को हराकर अनिल कुमार 4,010 वोटों से जीते

          October 30, 2026

          दुनिया के टॉप-10 संग्रहालयों में बिहार म्यूजियम, आनंद महिंद्रा ने की तारीफ,सम्राट चौधरी ने दिया बिहार आने का न्योता

          October 30, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में दम दिखाएंगे पश्चिमी सिंहभूम के 10 खिलाड़ी

          दरभंगा स्नातक सीट पर राजद का कब्जा,भाजपा के सर्वेश कुमार को हराकर अनिल कुमार 4,010 वोटों से जीते

          दुनिया के टॉप-10 संग्रहालयों में बिहार म्यूजियम, आनंद महिंद्रा ने की तारीफ,सम्राट चौधरी ने दिया बिहार आने का न्योता

          कटिहार में प्रेम विवाह से नाराज पिता ने जीवित बेटी का किया पिंडदान

          अनंत सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, दुलारचंद यादव हत्याकांड में जमानत रद्द,1 दिसंबर तक करना होगा सरेंडर

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.