Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 27 July 2026 || 06:29
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»चतरा में पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी उत्तम यादव ढेर, रंगदारी, लूट और अवैध हथियार कारोबार से जुड़े कई मामले दर्ज
          Headline

          चतरा में पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी उत्तम यादव ढेर, रंगदारी, लूट और अवैध हथियार कारोबार से जुड़े कई मामले दर्ज

          today post liveBy today post liveSeptember 20, 2025Updated:September 20, 2025No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Chatra News:-चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बगरा मोड़ के समीप शनिवार शाम पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी उत्तम यादव के मारे जाने की खबर सामने आ रही है।  सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार की शाम लगभग 5:00 बजे दो लोग मोटरसाइकिल से गुजर रहे थे। इस दौरान सादे वर्दी में तैनात पुलिसकर्मी पहले से ही उनकी गतिविधियों पर नजर रखे हुए थे। संदेह गहराने पर जब पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो अपराधियों ने अचानक पुलिस बल पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं। बताया जा रहा है कि गोलीबारी के दौरान दुर्दांत अपराधी उत्तम यादव ढेर हो गया। वहीं उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस इलाके की घेराबंदी कर फरार अपराधी की तलाश में जुटी हुई है।

          घटना की सूचना मिलते ही आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोग घटनास्थल पर जुट गए, लेकिन पुलिस ने पूरे क्षेत्र को सील कर दिया। कई थानों की पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

          उल्लेखनीय है कि उत्तम यादव का आपराधिक इतिहास काफी लंबा रहा है। उस पर हत्या, रंगदारी, लूट और अवैध हथियार कारोबार से जुड़े कई मामले दर्ज थे। क्षेत्र में वह अपनी आपराधिक गतिविधियों और दबंग छवि के लिए कुख्यात माना जाता था। पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी। हालांकि, चतरा पुलिस के किसी भी अधिकारी ने अब तक इस मुठभेड़ की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की पूरी जांच की जा रही है और जल्द ही इसकी जानकारी साझा की जाएगी। फिलहाल घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं जारी हैं। लोग यह मान रहे हैं कि उत्तम यादव के मारे जाने से इलाके में अपराध पर कुछ हद तक लगाम लग सकती है।

          ₹50,000 के इनामी अपराधी था उत्तम यादव

          हजारीबाग और चतरा जिले में आतंक का पर्याय उत्तम यादव शनिवार को पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। बिहार में इस पर ₹50000 का इनाम था । मारा गया अपराधी चतरा जिले के अव्वल मोहल्ला का रहने वाला था। हाल के दिनों में इसने हजारीबाग के कई व्यवसायियों को धमकी दिया था और एक जेवर दुकान में गोली भी चलवाई थी। इस घटना के बाद से यह पुलिस के रडार पर था और अंततः शनिवार शाम सिमरिया थाना क्षेत्र के बगरा में हजारीबाग पुलिस के हाथों मारा गया। इसके विरुद्ध एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज थे।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.