Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 11 September 2026 || 21:41
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार, भाजपा कोटे के सात विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ
          Headline

          नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार, भाजपा कोटे के सात विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवFebruary 26, 2025No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने पद व गोपनीयता की दिलाई शपथ
          Patna News: बिहार में बुधवार शाम चार बजे राजभवन के राजेंद्र मंडप में नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ। इनमें भाजपा कोटे से कृष्ण कुमार मंटू, विजय मंडल, राजू सिंह, संजय सरावगी, जीवेश मिश्रा, सुनील कुमार और मोतीलाल प्रसाद ने मंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। खास बात यह रही कि मिथिलांचल के दो विधायक संजय सरावगी और जीवेश कुमार मिश्र ने मैथली भाषा में शपथ ग्रहण की।

          सबसे पहले दरभंगा से भाजपा विधायक संजय सरावगी ने शपथ ली। उन्होंने मैथिली में शपथ ग्रहण की। इसके बाद बिहार शरीफ से भाजपा विधायक सुनील कुमार ने शपथ ग्रहण की इसके बाद दरभंगा के जाले विधानसभा सीट से भाजपा विधायक जीवेश मिश्रा, मुजफ्फरपुर जिले की साहेबगंज विधानसभा सीट से भाजपा विधायक राजू सिंह व रीगा से विधायक मोती लाल ने मंत्री पद की शपथ ली। छठे नम्बर पर कृष्ण कुमार मंटू ने, जबकि सबसे अंत में विजय कुमार मंडल ने शपथ ग्रहण की।

          सिर्फ जातीय बल्कि ही नहीं, बल्कि क्षेत्रीय समीकरण का भी पूरा ध्यान रखा गया है

          नीतीश कुमार के कैबिनेट विस्तार में सिर्फ जातीय बल्कि ही नहीं, बल्कि क्षेत्रीय समीकरण का भी पूरा ध्यान रखा गया है। भाजपा कोटे से मंत्री पद की शपथ लेने वाले सभी विधायक बिहार के अलग-अलग क्षेत्रों से आते हैं। ऐसे में उन क्षेत्रों के प्रतिनिधित्व करने से निश्चित तौर पर इसका असर इसी साल होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में भी देखने को मिल सकता है।

          भाजपा ने बिहार के मिथिलांचल क्षेत्र के महत्व को समझते हुए इस क्षेत्र से दो विधायकों को मंत्री बनाया है। माना जा रहा है कि आने वाले विधान सभा चुनाव में भाजपा अपने इस दांव से मिथिलांचल के करीब 50 सीटों पर लीड लेने की कोशिश करेगी। उल्लेखनीय है कि कृष्ण कुमार मंटू छपरा के अमनौर क्षेत्र, विजय मंडल अररिया जिले के सिकटी, राजू सिंह साहेबगंज, संजय सारावगी दरभंगा जीवेश मिश्रा जाले, सुनील कुमार बिहारशरीफ और मोती लाल प्रसाद रीगा क्षेत्र से आते हैं।

          – नए मंत्रियों पर होगी बड़ी जिम्मेदारी

          बिहार विधानसभा का बजट सत्र 28 फरवरी से शुरू होने वाला है। ऐसे में बजट सत्र से पहले मंत्री पद की शपथ लेने वाले भाजपा के सातों विधायकों पर बड़ी जिम्मेदारी होगी। दरअसल इस साल बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में चुनाव को देखते हुए इस बार का बजट सत्र काफी अहम होने वाला हैं। बजट सत्र के दौरान नए मंत्रियों की भूमिका काफी अहम हो जाएगी। इन मंत्रियों पर अपने-अपने विभाग की योजनाओं को समय पर पूरा कराने की चुनौती होगी।

          सुबह दिया था जायसवाल ने मंत्री पद से इस्तीफा दरअसल बिहार सरकार कैबिनेट के विस्तार का घटनाक्रम एकाएक बुधवार की सुबह चर्चा में आया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्य के राजस्व व भूमि सुधार मंत्री डा. दिलीप जायसवाल ने इस्तीफा दे दिया था। इसे लेकर बिहार के सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। लेकिन डा. दिलीप जायसवाल ने साफ किया कि पार्टी के एक व्यक्ति, एक पद के सिद्धांत के चलते उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा दिया है। साथ ही भाजपा कोटे से सात मंत्री बिहार सरकार में शामिल होने की रणनीति बनने लगी, जो कि शाम चार बजे शपथ भी हो गई।

          expansion of nitish cabinet from BJP quota Governor Arif Mohammad Khan
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          बगोदर में हथियार के बल पर घर में परिवार को बंधक बनाकर 1.20 लाख नकद और जेवरात लूटे

          September 11, 2026

          धनबाद में किशोरी का दो हिस्सों में बंटा शव मिलने से सनसनी,जंगल में पूजा सामग्री मिलने से नरबलि की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

          September 11, 2026

          नवादा के नरहट से दो माह पूर्व अपह्त महिला का कंकाल कोडरमा घाटी से बरामद, ऐसे खुला हत्या का राज

          September 11, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          बगोदर में हथियार के बल पर घर में परिवार को बंधक बनाकर 1.20 लाख नकद और जेवरात लूटे

          धनबाद में किशोरी का दो हिस्सों में बंटा शव मिलने से सनसनी,जंगल में पूजा सामग्री मिलने से नरबलि की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

          नवादा के नरहट से दो माह पूर्व अपह्त महिला का कंकाल कोडरमा घाटी से बरामद, ऐसे खुला हत्या का राज

          ब्रिक्स सम्मेलन आज से, पुतिन-मोदी की होगी अहम मुलाकात, 7 साल बाद भारत आएंगे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, दिल्ली में कड़ी सुरक्षा

          जमुआ में महिला से मिलने पहुंचे अधेड़ की ग्रामीणों की पिटाई

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.