Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 27 April 2026 || 10:54
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Seraikela: तबरेज हत्याकांड में 10 दोषियों को 10-10 साल की सजा और जुर्माना
          Headline

          Seraikela: तबरेज हत्याकांड में 10 दोषियों को 10-10 साल की सजा और जुर्माना

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJuly 5, 2023No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Seraikela: जिले के चर्चित तबरेज अंसारी हत्याकांड में चार साल बाद बुधवार को फैसला सुनाते हुए एडीजे वन अमित शेखर की अदालत ने सभी दस आरोपियों को धारा 304 के पार्ट- 1, 325, 341, 323, 295 ए एवं 147 के तहत दोषी पाते हुए दस-दस साल की सजा और 15 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।आरोपितों में पप्पु मंडल, भीम सिंह मंडल, कमल महतो, मदन नायक, अतुल महाली, सुमंत महतो, विक्रम मंडल, चामू नायक, प्रेमचंद महाली एवं प्रकाश मंडल को सजा सुनाई गई है।

          पीपी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि कोर्ट ने धारा 325 (तीन साल की सजा और पांच हजार जुर्माना), 341 (एक साल सजा और तीन सौ जुर्माना, 323 (नौ महीने सजा और 8 सौ रुपये जुर्माना), 295 ए (एक साल सजा और एक हजार जुर्माना) और 147 (एक साल सजा और एक हजार रुपये का जुर्माना) लगाया है। सभी सजाएं साथ- साथ चलेंगी। सजा सुनाते हुए एडीजे-एक अमित शेखर ने बताया कि सारे साक्ष्यों एवं तकनीकी साक्ष्यों पर गहनता से अध्ययन करते हुए पाया गया कि मृतक के साथ मारपीट गई है लेकिन मारपीट से मौत होने का प्रमाण नहीं मिला है।

          इससे पूर्व विगत 27 जून को सुनवाई करते हुए दो आरोपियों सत्यनारायण नायक और सुमंत प्रधान को साक्ष्य के अभाव में रिहा कर दिया था। इसके बाद सजा के बिंदु पर फैसला सुरक्षित रखा गया था। इधर, तबरेज की पत्नी शाइस्ता परवीन ने कहा कि इस फैसले से वह नाखुश है और ऊपरी अदालत में इसे चुनौती देगी। उन्होंने कहा कि दोषियों को फांसी की सजा होनी चाहिए थी। वहीं बचाव पक्ष के वकील एससी हाजरा ने बताया कि पूरे मामले को गलत ढंग से पेश किया गया है। तबरेज की हत्या मॉब लिंचिंग नहीं थी, इसे दुष्प्रचारित किया गया था। राजनीति और पुलिस ने मिलकर केस को गलत दिशा में ले जाने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें कानून पर भरोसा है और न्याय जरूर मिलेगा।

          हाजरा ने कहा कि जब तबरेज को जेल भेजा गया था उस वक्त इंज्युरी में तबरेज के शरीर पर कोई गंभीर चोट के निशान नहीं पाए गए थे।  उन्होंने भी ऊपरी अदालत में जाने की बात कही है। उल्लेखनीय है कि विगत 18 जून, 2019 को सरायकेला के धातकीडीह में एक घर में चोरी की नीयत से घुसे तबरेज की भीड़ ने जमकर पिटाई कर दी थी। पिटाई के जिसे बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया था। वहां से उसे मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। तबीयत बिगड़ने पर 21 जून को तबरेज को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के क्रम में ही 22 जून, 2019 को तबरेज की मौत हो गई थी। पुलिस ने मामले में कुल 13 लोगों को गिरफ्तार किया था, जिसमें एक अभियुक्त कुशल महाली की मौत हो गई थी, जबकि दो को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया था।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          आरोपी तबरेज अंसारी हत्याकांड न्यायालय सजा सरायकेला न्यूज
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          किशनगंज में अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़, 1 करोड़ की हेरोइन जब्त,नेपाल से हैदराबाद तक फैला ड्रग्स नेटवर्क

          April 26, 2026

          जमशेदपुर में एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण से धूल का कहर, लोगों का फूटा गुस्सा,नाराज़ लोगों ने मशीनें रोकीं, इंजीनियरों को बांधा

          April 26, 2026

          पलामू में जमीन कारोबारी का अपहरण कर ह/त्या, इलाके में सनसनी,जमीन विवाद में ह/त्या की आशंका

          April 26, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          किशनगंज में अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़, 1 करोड़ की हेरोइन जब्त,नेपाल से हैदराबाद तक फैला ड्रग्स नेटवर्क

          जमशेदपुर में एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण से धूल का कहर, लोगों का फूटा गुस्सा,नाराज़ लोगों ने मशीनें रोकीं, इंजीनियरों को बांधा

          पलामू में जमीन कारोबारी का अपहरण कर ह/त्या, इलाके में सनसनी,जमीन विवाद में ह/त्या की आशंका

          सारण में हाई वोल्टेज ड्रामा: प्रेमी से शादी के लिए टॉवर पर चढ़ी युवती,पुलिस की मशक्कत के बाद हालात काबू में

          मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार तारापुर पहुॅचें सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान: 30 दिन से ज्यादा फाइल लटकाने पर होगी कार्रवाई

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.