रांची।
अब आगामी 11 सितंबर को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद की जमानत आवेदन पर सुनवायी की जाएगी। चारा घोटाले मामले में सजायाफ्ता पूर्व मुख्यमंत्री के आवेदन पर शुक्रवार को झारखंड उच्च न्यायालय के जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की अदालत में सुनवाई हुई, जिसमें सीबीआई के अधिवक्ता ने खराब स्वास्थ्य हवाला देते हुए न्यायालय से अगली तिथि देने का अाग्रह किया, जिसे स्वीकार करते हुए 11 सितंबर की तिथि निर्धारित की गई है।


