Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 7 September 2026 || 16:20
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»सीमांचल का सपना हुआ साकार, आसमान से जुड़ा पूर्णिया : कोलकाता से उतरी पहली फ्लाइट
          Headline

          सीमांचल का सपना हुआ साकार, आसमान से जुड़ा पूर्णिया : कोलकाता से उतरी पहली फ्लाइट

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवSeptember 15, 2025No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्णिया एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया
          Purnia News:  सीमांचलवासियों का बरसों पुराना सपना आखिरकार रविवार को साकार हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्णिया एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया। जैसे ही उद्घाटन पूरा हुआ, आसमान में उम्मीदों की उड़ान भरती पहली वाणिज्यिक फ्लाइट कोलकाता से पूर्णिया उतरी। इस ऐतिहासिक विमान में 72 यात्री सवार थे। विमान के उतरते ही एयरपोर्ट परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा और हर चेहरे पर गर्व और खुशी साफ झलक रही थी।

          पूर्णिया एयरपोर्ट अब बिहार का चौथा व्यावसायिक हवाई अड्डा बन गया है। भारतीय वायुसेना के पुराने रनवे पर बने इस सिविल एन्क्लेव को आधुनिक रूप दिया गया है। छह चेक-इन काउंटर, दो बोर्डिंग गेट और बैगेज कन्वेयर बेल्ट के साथ तैयार अंतरिम टर्मिनल भवन में एक समय में 150 यात्रियों को संभालने की क्षमता है।

          आज से ही दो रूटों पर वाणिज्यिक उड़ानें शुरू हो गईं। इंडिगो एयरलाइंस ने कोलकाता–पूर्णिया के बीच सप्ताह में तीन दिन (सोमवार, बुधवार और शुक्रवार) सेवा शुरू की है। उद्घाटन के दिन इंडिगो की फ्लाइट 6E 7924 ने कोलकाता से 12:30 बजे उड़ान भरी और 1:40 बजे पूर्णिया एयरपोर्ट पर उतरी। वहीं वापसी में फ्लाइट 6E 7925 ने पूर्णिया से 2:30 बजे उड़ान भरी और 3:40 बजे कोलकाता पहुंची।

          इसी तरह स्टार एयर ने अहमदाबाद–पूर्णिया के बीच सप्ताह में तीन दिन (सोमवार, मंगलवार और गुरुवार) उड़ान संचालन का ऐलान किया है। उद्घाटन दिवस पर स्टार एयर की फ्लाइट 12:15 बजे अहमदाबाद से उड़ान भरकर 2:45 बजे पूर्णिया पहुंची। इस विमान में 66 यात्री आए, जबकि वापसी में 61 यात्री रवाना हुए।

          इस मौके पर  यात्रियों के चेहरे पर नई उम्मीदों की चमक थी और स्थानीय लोगों के बीच अपने शहर में पहली बार उतरे विमान को देखने का उत्साह किसी उत्सव से कम नहीं था।पूर्णिया एयरपोर्ट के चालू होने से सीमांचल और कोसी क्षेत्र को बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है। व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं तक पहुंच अब आसान होगी। स्थानीय लोगों की उम्मीदें अब दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद जैसे बड़े शहरों के लिए सीधी उड़ानें शुरू होने की ओर टिकी हैं।उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पूर्णिया एयरपोर्ट आने वाले दशकों तक इस क्षेत्र के विकास का आधार बनेगा और सीमांचल को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाएगा। यह सिर्फ एयरपोर्ट का उद्घाटन नहीं, बल्कि सीमांचल की नई उड़ान है—जिसने लोगों के दिलों में आत्मविश्वास और संभावनाओं का नया आसमान खोल दिया है।

          नई रेललाइन के साथ वंदे भारत और अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का सौगात

          पीएम ने पूर्णिया एयरपोर्ट को शुरुआत करने की साथ ही अररिया गलगलिया नई रेल लाइन,जोगबनी से पटना तक की लिए वंदे भारत एक्सप्रेस एक्सप्रेस ट्रेन,जोगबनी से दक्षिण भारत इरोड के लिया अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन,कटिहार सिलीगुड़ी एक्सप्रेस वाया अररिया गलगलिया नई रेल लाइन,सहरसा छेहरदा (अमृतसर) अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात दी।पीएम नरेन्द्र मोदी ने करीब 36 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं को हरी झंडी दिखाई।पूर्णिया एयरपोर्ट का नया टर्मिनल बिल्डिंग, नेशनल मखाना बोर्ड, कोसी-मेची इंट्रा-स्टेट रिवर लिंक प्रोजेक्ट सहित कई रेल परियोजनाएं शामिल रही।इसके अलावा पीएम आवास योजना के तहत 35 हजार ग्रामीण और 5 हजार 920 शहरी लाभार्थियों को घरों में गृह प्रवेश कराया गया।

          Prime Minister Modi Purnia visit Purnia Airport Inauguration Purnia Kolkata flight service Purnia new terminal building Seemanchal first commercial flight पूर्णिया एयरपोर्ट उद्घाटन पूर्णिया कोलकाता फ्लाइट सेवा पूर्णिया नया टर्मिनल भवन प्रधानमंत्री मोदी पूर्णिया दौरा सीमांचल पहला वाणिज्यिक फ्लाइट
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          कोडरमा से था सुदिव्य सोनू का खास लगाव, झुमरीतिलैया में बीता बचपन, सीएच स्कूल से की पढ़ाई

          September 6, 2026

          राजकीय सम्मान से सुदिव्य कुमार सोनू को अंतिम विदाई,12 साल के बेटे हर्ष ने दी पिता को मुखाग्नि,अंतिम दर्शन को उमड़ा जनसैलाब

          September 6, 2026

          झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का हार्ट अटैक से निधन, झारखंड में शोक

          September 6, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          कोडरमा से था सुदिव्य सोनू का खास लगाव, झुमरीतिलैया में बीता बचपन, सीएच स्कूल से की पढ़ाई

          राजकीय सम्मान से सुदिव्य कुमार सोनू को अंतिम विदाई,12 साल के बेटे हर्ष ने दी पिता को मुखाग्नि,अंतिम दर्शन को उमड़ा जनसैलाब

          झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का हार्ट अटैक से निधन, झारखंड में शोक

          बिहार में बाढ़ का कहर: 11 जिलों के 10.26 लाख लोग प्रभावित, राहत तेज,गंगा समेत कई नदियां खतरे से ऊपर

          गयाजी ओटीए में 29वीं पासिंग आउट परेड, 253 कैडेट बने सैन्य अधिकारी,परेड में दिखा सैन्य अनुशासन और जोश

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.