रांची।
राज्य सरकार ने शुक्रवार को 7 अनुमंडल के एसडीओ काे बदल दिया है। वहीं वर्ष 2018 बेंच के 6 आईएएस अधिकारी को एसडीओ के रुप में पदस्थापित किया गया है । जारी आदेश में मनीष कुमार भाप्रसे को काेडरमा का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है। वहीं अभिजीत सिन्हा, चक्रधरपुर, दिनेश कुमार यादव को देवघर, समीरा एस को एसडीओ रांची सदर, त्रृतुराज को गोड्डा एसडीओ, रवि आनंद काे गुमला का एसडीओ बनाया गया है। वहीं बेरमो के एसडीओ नितिश कुमार सिंह काे धालभूम जमशेदपुर का एसडीओ बनाया गया है। कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग के अवर सचिव अरुण कुमार सिन्हा की ओर से इसकी अधिसूचना जारी की गई है।

