Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 14 September 2026 || 20:35
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»एकेडमिक टूर पर आई युवती के साथ एसडीएम ने किया यौन उत्पीड़न, भेजे गए जेल 
          Headline

          एकेडमिक टूर पर आई युवती के साथ एसडीएम ने किया यौन उत्पीड़न, भेजे गए जेल 

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJuly 5, 2022Updated:July 5, 2022No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          खूंटी। खूंटी के अनुमंडल पदाधिकारी सैयद रियाज अहमद (भाप्रसे) के विरुद्ध एकेडमिक टूर में खूंटी आयी हिमाचल प्रदेश की एक आइआइटियन छात्रा द्वारा यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाते हुए खूंटी थाने में सोमवार को  प्राथमिकी दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने मंगलवार काे त्वरित कार्रवाई करते हुए एसडीएम सैयद रियाज अहमद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गौरतलब हो कि सैयद रियाज अहमद  भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2018 बैच के अधिकारी है। एसडीएम सैयद रियाज अहमद शादीशुदा हैं। उनकी पत्नी भी आईएएस हैं, जो छत्तीसगढ़ में तैनात हैं।

          जानकारी के अनुसार आइआइटीयन के 16 सदस्यीय छात्र-छात्राओं का एक दल लगभग एक पखवाड़ा पूर्व ग्रामीण विकास के क्षेत्र में इंटर्नशिप करने खूंटी आया हुआ है। इंटर्नशिप करने आये छात्र-छात्राओं के दल के जिला प्रशासन द्वारा हेल्थ क्लब में रहने की व्यवस्था की गयी है। जानकारी के अनुसार, गत एक जुलाई को एसडीएम के सरकारी आवास में एक पार्टी का आयोजन हुआ था। इस पार्टी में अधिकारियों के साथ ही इंटर्नशिप करने आये छात्र-छात्राओं का दल भी शामिल हुआ था। पार्टी के दौरान देर रात तक खाने-पीने का दौर चलता रहा। पार्टी के बाद सभी छात्र छात्राएं देर रात वापस हेल्थ क्लब लौट गये। दूसरे दिन दो जुलाई की सुबह सभी छात्र-छात्राएं अपने काम के सिलसिले में एसडीओ आवास और डीडीसी आवास की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने आये थे।

          पीड़िता ने आरोप लगाया है कि इसी दौरान आरोपित एसडीओ ने अपने सरकारी आवास में उसे अकेले पाकर उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। वह किसी प्रकार एसडीएम के चंगुल से छूट कर वहां से निकलने में सफल रही। इस घटना को लेकर पीड़िता अपने मित्रों के साथ चार जुलाई की देर शाम खूंटी थाना पहुंची और एसडीएम के विरुद्ध यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया। एसपी अमन कुमार ने बताया कि एसडीएम के विरुद्ध भादवि की धारा 354, 354 ए और 509 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मंगलवार को पीड़िता का न्यायालय में 164 के तहत बयान भी दर्ज करा लिया है। एसपी ने बताया कि इंटर्नशिप करने आये सभी छात्र-छात्राएं फिलहाल पुलिस सुरक्षा में हेल्थ क्लब में ही ठहरे हुए हैं।

          आइआइटियन छात्रा आएएस एसडीएम खुंटी न्यूज जेल यौन उत्पीड़न
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस से दो मजदूरों की मौत,बचाने उतरा तीसरा मजदूर भी गैस की चपेट में आया

          September 14, 2026

          गैंगस्टर प्रिंस खान का भाई बंटी खान कोलकाता से गिरफ्तार, पुलिस परेड के दौरान हुआ हमला, फर्जी पासपोर्ट-वीजा से दुबई भागने की थी तैयारी

          September 14, 2026

          धनबाद में मिली किशोरी की सिर क/टी ला/श मामले का पुलिस ने किया खुलासा, प्रेम विवाह से नाराज ससुर ने रची थी साजिश, 4 गिरफ्तार

          September 14, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस से दो मजदूरों की मौत,बचाने उतरा तीसरा मजदूर भी गैस की चपेट में आया

          गैंगस्टर प्रिंस खान का भाई बंटी खान कोलकाता से गिरफ्तार, पुलिस परेड के दौरान हुआ हमला, फर्जी पासपोर्ट-वीजा से दुबई भागने की थी तैयारी

          धनबाद में मिली किशोरी की सिर क/टी ला/श मामले का पुलिस ने किया खुलासा, प्रेम विवाह से नाराज ससुर ने रची थी साजिश, 4 गिरफ्तार

          काश के फूलों ने बिछाई सफेद चादर, मानसून की विदाई और त्योहारों की आहट

          कोडरमा घाटी में दो टेलरों की जोरदार टक्कर, एक चालक की दर्दनाक मौत, दुसरा केबिन में फंसा रहा

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.