रांची।
सरना धर्म कोड को आगामी जनगणना में शामिल करने की मांग को लेकर सरना धर्मावलंबियों ने मंगलवार को रैली निकाली। पिस्का मोड़ से मोहराबादी मैदान तक चली रैली का नेतृत्व आदिवासी सेना के अध्यक्ष शिवा कच्छप ने किया। रैली में कई इलाके के लोग पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए। इस मौके पर शिवा कच्छप ने कहा कि लोकतांत्रिक देश में जनसंख्या के आधार पर ही सब कुछ तय किया जाता है। नौकरी, आरक्षण आदि तय किए जाते है। पर प्रकृति पूजक आदिवासियों को मान्यता नहीं दी जा रही है। उन्होंने 2021 के जनगणना में सरना धर्म कोड को शामिल करने पर बल दिया। रैली में संजय तिर्की, बुधवा उरांव, सोमा लकड़ा, सती तिर्की, सुमन उरांव, सुकरा तिर्की, अनिता गाडी, शीतल तिर्की, सुनील सिंह, विजय तिर्की आदि शामिल हुए।


