गिरिडीह। लॉकडाउन के उल्लंधन के मामले में क्वारेंटाइन किए गए उत्तर प्रदेश के उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज को
24 घंटे के बाद रविवार को मुक्त कर दिया गया। उल्लेखनीय हो की सासंद महाराज शुक्रवार को गिरीडीह स्थित शांति भवन में अपनी गुरुमाता से मिलने आए थें। जिसके बाद शनिवार को धनबाद लौटने के क्रम में गिरीडीह जिला प्रशासन की ओर से उनके वाहन को रोककर उन्हें शांतिभवन में क्वारेंटाइन कर दिया गया था। सांसद की ओर से इसका विरोध जताया गया था। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने भी इसका विरोध जताते हुए राजनिति बदले की भावना बताया था। उन्होने कहा की राजद नेता तेज प्रताप यादव के मामले में सरकार की ओर से कोई कार्रवाई नही की गई है।