पटना।
विधानसभा चुनाव को लेकर राजद ने सोमवार को पहले चरण के लिए पार्टी के 18 उम्मीदवारों के नाम तय कर दिए हैं। पहले चरण में बिहार विधानसभा के 71 सीटों के लिए मतदान होना है। पार्टी की ओर से जारी किए गए 18 उम्मीदवारों के नामों में पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी के बेटे राहुल तिवारी को शाहपुर से राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे सुधाकर को रामगढ़ से एवं नाबालिग लड़की से रेप मामले में जेल में बंद पार्टी नेता राजबल्लभ यादव की पत्नी विभा देवी को नवादा से पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया है।
घोषित किए गए उम्मीदवारों के नाम
| नाम | विधानसभा क्षेत्र |
| सुधाकर सिंह | रामगढ़ |
| राहुल तिवारी | शाहपुर |
| सावित्री देवी | चकाई |
| सुदय यादव | जहानाबाद |
| रामविशुन सिंह | जगदीशपुर |
| विजय सम्राट | शेखपुरा |
| अनिता देवी | नोखा |
| राजेन्द्र यादव | झाझा |
| विजय प्रकाश | जमुई |
| सूबेदार दास | मखदुमपुर |
| समीर कुमार महासेठ | मधुबनी |
| रामदेव यादव | बेलहर |
| भीम सिंह | गोह |
| डब्ल्यू सिंह | नवीनगर |
| ऋषि सिंह | ओबरा |
| शिव चन्द्र राम | पातेपुर |
| रेखा देवी | मसौढ़ी |
| दिव्या प्रकाश | तारापुर |


