पटना।
इंडियो स्टेशन हेड रूपेश सिंह हत्याकांड में धराए ऋतुराज को पुलिस ने शुक्रवार को आर्म्स एक्ट में जेल भेज दिया है। माना जा रहा है कि बहुत जल्द पुलिस ऋतुराज के खिलाफ दूसरे मामले भी दर्ज कर सकती है। हत्याकांड में धराए ऋतुराज को आर्म्स एक्ट में जेल भेजने पर चर्चा का बाजार गर्म है। जानकारी अनुसार राम कृष्णा नगर थानेदार राम शंकर सिंह के बयान पर ऋतुराज के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके उपरांत ऋतुराज को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे फुलवारी जेल भेज दिया गया है। मालूम हो कि बुधवार को पटना पुलिस ने रूपेश की हत्या ऋतुराज और उसके तीन अन्य साथियो द्वारा किए जाने का दावा किया गया था। ऋतुराज ने भी एसएसपी की उपस्थिति में मीडिया के समक्ष इसका कबूलनामा भी किया था।


