Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 24 April 2026 || 15:07
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Ranchi: क्रिप्टोकरेंसी में निवेश के नाम पर 95 लाख की साइबर ठगी के दो आरोपित महाराष्ट्र से गिरफ्तार
          Headline

          Ranchi: क्रिप्टोकरेंसी में निवेश के नाम पर 95 लाख की साइबर ठगी के दो आरोपित महाराष्ट्र से गिरफ्तार

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवAugust 29, 2023No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Ranchi:  अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) की साइबर थाना ने क्रिप्टोकरेंसी में निवेश के नाम पर 95 लाख दो हजार रुपये की साइबर ठगी करने वाले दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। सीआईडी टीम ने दोनों को महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले से गिरफ्तार किया है। इनके पास से दो मोबाईल, चार सिम, पांच एटीएम, सात आधार कार्ड, दो पेन कार्ड, चार चेक, आठ चेक बुक सहित अन्य सामान बरामद किये गये हैं।

          सीआईडी के डीजी अनुराग गुप्ता ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में प्रतीक संतोषराव राउत और अभिषेक संतोष तूपे शामिल हैं। ठगी के 95 लाख दो हजार रुपये में से 40 लाख 74 हजार 130 रुपये को फ्रीज करवा दिया गया है। डीजी ने बताया कि धनबाद के रहने वाले एक व्यक्ति ने सीआईडी के साइबर सेल थाना में शिकायत दर्ज कराया गया था।

          साइबर अपराधियों ने पीड़ित से जीवन साथी डॉट कॉम पर उपलब्ध एक प्रोफाइल में संपर्क किया और उन्हें क्रिप्टोकरेंसी में निवेश कर अधिक पैसे कमाने के लिए कहा गया। इसके लिए पीड़ित व्यक्ति को एक फर्जी बेवसाइट पर रजिस्टर करने को कहा गया। इसके लिए पीड़ित से अलग-अलग बैंक खाताओं में यूपीआई के माध्यम से पैसे डालने को कहा गया। इसके एवज में पीड़ित को उनका प्रॉफिट फर्जी बेवसाइट पर दिखाया जाता था। जांच में इन फर्जी बेवसाइट का मूल स्थान हांगकांग, चाइना, कंबोडिया में पाया गया है।

          फाइनेंशियल ट्रायल एनालिसिस में फेक कंपनी के नाम पर रजिस्टर्ड महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और दिल्ली के बैंक खाता पाये गये हैं। इसमें करोड़ों रुपये के ट्रांजेक्शन किये गये थे। पीड़ित व्यक्ति से कुल 95 लाख रुपये की ठगी की गई थी। डीजी ने बताया कि अनुसंधान के क्रम में मामले में भारतीय अपराध समन्वय केंद्र I4सी, गृह मंत्रालय, भारत सरकार एवं साइबर पुलिस, महाराष्ट्र, औरंगाबाद और अमरावती पुलिस (महाराष्ट्र) के साथ समन्वय स्थापित करते हुए कांड में शामिल दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।

          अब तक के अनुसंधान और पूछ-ताछ में यह बात प्रकाश में आयी है कि विभिन्न बैंकों में भेजे गये पैसों को क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज पर विभिन्न ब्लॉक चैन वॉलेट एड्रेस पर भेज दिया जाता था जो अनुसंधान के अंतर्गत है। इस दौरान डीजी ने साइबर अपराधियों से बचने के तरीके की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसी भी अनजान नंबर पर से व्हाट्सएप आने पर उनकी बातों में आकर पैसे का अदान प्रदान ना करें। साथ ही एसएमएस के जरिये किसी भी प्रकार का लिंक आने पर उसपर क्लिक ना करें। इसके अलावा निवेश के तौर पर अनजान बैंक खाता में क्रिप्टोकरेंसी में पैसे का निवेश करने से बचे। इस मौके पर एसपी एस कार्तिक और साइबर थाना डीएसपी नेहा बाला मौजूद थे।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          क्रिप्टोकरेंसी गिरफ्तार ठगी महाराष्ट्र
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भागलपुर में बोले बृजभूषण: आजादी का श्रेय सिर्फ गांधी को देना गलत

          April 23, 2026

          पदमा में भीषण सड़क हादसा: दो ट्रकों की टक्कर के बाद कोल्ड ड्रिंक लदा ट्रक जलकर खाक, हाईवे पर घंटों यातायात बाधित

          April 23, 2026

          रामगढ़ में शादी में गए कपड़ा व्यापारी के घर लाखों की चोरी,जेवर-नगद समेत साड़ियां गायब

          April 22, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भागलपुर में बोले बृजभूषण: आजादी का श्रेय सिर्फ गांधी को देना गलत

          पदमा में भीषण सड़क हादसा: दो ट्रकों की टक्कर के बाद कोल्ड ड्रिंक लदा ट्रक जलकर खाक, हाईवे पर घंटों यातायात बाधित

          पश्चिम बंगाल में हिंसा के बीच पहले चरण में वोटिंग 89.93 प्रतिशत, 1478 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद,बंगाल में टूटा पिछले चुनावों का रिकॉर्ड

          बहू ने प्रेमी संग रची थी ससुर की ह/त्या की साजिश, बहू समेत 4 गिरफ्तार

          रामगढ़ में शादी में गए कपड़ा व्यापारी के घर लाखों की चोरी,जेवर-नगद समेत साड़ियां गायब

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.