Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 10 June 2026 || 14:26
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Ranchi: आदिवासियों को जितना नुकसान हेमंत की सरकार में हुआ है, उतना पहले किसी दूसरी सरकार में नहीं हुआ: जेपी नड्डा
          Headline

          Ranchi: आदिवासियों को जितना नुकसान हेमंत की सरकार में हुआ है, उतना पहले किसी दूसरी सरकार में नहीं हुआ: जेपी नड्डा

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवOctober 28, 2023No Comments5 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          हरमू मैदान में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की संकल्प यात्रा का हुआ समापन 
          Ranchi:  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को हेमंत सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा कि फरेबियों की सरकार है। सरकार में अपराध चरम पर है। भ्रष्टाचार में सरकार आकंठ डूबी हुई है। मुख्यमंत्री के पीछे ईडी पड़ी हुई है। यह ऐसी सरकार है, जहां शराब माफिया, लैंड-सैंड माफिया दनदना रहे हैं। ऐसी सरकार को जाना चाहिए।

          नड्डा रांची के हरमू मैदान में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की संकल्प यात्रा के समापन समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस आदिवासियों के नाम पर राजनीति करती है। आदिवासियों को जितना नुकसान हेमंत की सरकार में हुआ है, उतना पहले किसी दूसरी सरकार में नहीं हुआ है। इस सरकार का जाना तय है लेकिन झारखंड की भोली जनता एक बात समझ ले भाजपा की सरकार जब सत्ता पर बैठती है तो जनता की सेवा के लिए बैठती है। जब जेएमएम और कांग्रेस के लोग सत्ता पर बैठते हैं तो अपनी सेवा के लिए बैठते हैं।

          भाजपा अध्यक्ष ने हेमंत सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि मंदिर तोड़े जा रहे हैं। शिव बारात को रोका जाता है। ऐसी सरकार जो तुष्टिकरण से युक्त हो, भ्रष्ट हो उसे वापस नहीं आने देंगे। एक समय था जब भाजपा की सरकार थी तो नक्सल पर नियंत्रण था। आज नक्सलियों की हालत क्या है।  आज राज्य में रेप हो रहा है। लूट हो रही है। यह जंगल राज बनाकर रखा है। मैं बाबूलाल और भाजपा को बधाई देना चाहता हूं कि सही पर बाबूलाल ने जनता को जगाया है।

          राज्य के हिस्से जो काम आया उसका बंटाधार हुआ

          नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि झारखंड में सात हजार सात सौ 91 किमी की हाइवे है। एक हजार एक सौ करोड़ की लागत से एम्स बनाकर दिया। चार साल के अंदर देवघर का मेडिकल कॉलेज बनकर तैयार हुआ। जो काम प्रदेश के हाथ पड़ा उसका बंटाधार हो गया लेकिन मोदी के हाथ जो काम लगा उसका विकास हो गया। विश्व स्तर का रेलवे स्टेशन बनकर आयेगा यह तय है। जेपी नड्डा ने गोड्डा, गढ़वा, देवघर और रांची में होने वाले विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने पीएम मोदी का रिपोर्ट कार्ड आपके सामने रखा है।

          आदिवासियों के नाम पर सिर्फ वोट की राजनीति

          उन्होंने कहा कि आदिवासियों की चर्चा तो बहुत लोगों ने की लेकिन जनजातीय गौरव दिवस के रूप में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मनाने का फैसला लिया। हम यहां के बारे में सुनते थे लेकिन मौजूदा सरकार ने कभी यहां का दर्द नहीं समझा। अटल बिहारी वाजपेयी थे, जिन्होंने झारखंड की स्थापना की। झारखंड में अटल बिहारी वाजपेयी हमेशा याद किए जायेंगे। हेमंत सोरेन ने ट्राइबल की चर्चा की। इसी नाम पर वोट मांगे और जितना नुकसान हेमंत सरकार ने आदिवासियों का किया उतना किसी ने नहीं किया।

          हेमंत सरकार ने वोट की राजनीति के लिए धर्मांतरण पर आंख मूंद ली

          जेपी नड्डा ने कहा कि भाजपा की सरकार और भाजपा के कार्यकर्ता जब सत्ता पर बैठते हैं, तो लोगों की सेवा के लिए बैठते हैं। लोगों के काम करने के लिए बैठते हैं। झारखंड की तस्वीर और तकदीर बदलने के लिए बैठते हैं लेकिन जब झामुमो के लोग सत्ता पर बैठते हैं, तो वो अपनी सेवा के लिए बैठते हैं। मेवा खाने के लिए बैठते हैं। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार ने वोट की राजनीति के लिए धर्मांतरण पर आंख मूंद ली। वोट की राजनीति, धर्मांतरण पर मौन स्वीकृति देना यह बताता है कि वह वोट के लिए हर कुछ करने के लिए तैयार है। ये बताता है कि हेमंत सोरेन को आदिवासियों की संस्कृति की नहीं सिर्फ वोट की चिंता है।

          हेमंत सरकार लुटेरों को संरक्षण दे रही है- मरांडी

          भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री के कामकाज और भ्रष्टाचार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार में विकास का कोई काम नहीं हो रहा है। पूरी सरकार कमाने में लगी हुई है। जब प्रदेश में भाजपा की सरकार थी, तब प्रदेश की आधारभूत संरचना मजबूत हुई। सड़क, पुल, पुलिया बने। चुनाव से पहले हेमंत सरकार ने कई घोषणाएं की थीं। रोजगार और बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था।

          उन्होंने कहा कि प्रदेश में हेमंत सरकार के रहते विकास नहीं हो सकता। यह सिर्फ अपना विकास कर रही है। सरकारी दफ्तरों में बिना पैसे का कोई काम नहीं होता। खनिजों की लूट मची हुई है। हेमंत सरकार लुटेरों को संरक्षण दे रही है। लुटेरों को बचाने के लिए सरकार सुप्रीम कोर्ट के महंगे वकील लाती है।

          हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकने तक संघर्ष करना पड़ेगा : अर्जुन मुंडा

          केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि प्रदेश की हालत से जनता अवगत है। सरकार राज्य के साथ धोखाधड़ी कर रही है। जनता को सताने का काम कर रही है। हमें राज्य को हर स्तर पर बचाना है। सरकार को उखाड़ फेंकने तक हमें सजग होकर संघर्ष करना पड़ेगा। मौके पर मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत राज्य के 263 प्रखंडों और 49 नगर निकायों से संग्रहित की गई मिट्टी भी मंच पर रखी गई है। राज्य भर से अमृत कलश में मिट्टी एकत्रित कर यहां लाई गई है।

          रांची सांसद संजय सेठ ने कहा कि बाबूलाल मरांडी ने राज्य में अलख जगाने का काम किया है। राज्य में खनिज, आदिवासी भाई बहन के जमीन लूटने वालों के लिए चुनौती है। उन्होंने कहा कि चार सालों से जो सरकार चल रही है यह जनहित के मुद्दों से हट गई है। इन्होंने जो भी वादा किया उसे पूरा नहीं किया। आज राज्य की जनता कराह रही है।

          भोगनाडीह की वीर भूमि से अमर शहीद सिदो-कान्हू को नमन कर शहीदों की पवित्र धरती संथाल परगना से संकल्प यात्रा का आगाज हुआ था। सभा में छह विधानसभा क्षेत्रों को इस यात्रा में शामिल किया गया, जिसमें रांची, हटिया, कांके, मांडर, खिजरी, तमाड़ विधानसभा क्षेत्र शामिल है। इन क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आम लोग शामिल हुए।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          abulal Marandi B J P Jharkhand Hindi News JP Nadda National President tribal
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          दरभंगा में कोसी नदी में पलटी नाव 11 सवारों में 7 सुरक्षित, 4 लापता

          June 10, 2026

          पिपरा में अकेली वृद्धा की गला दबाकर हत्या, जेवर और नकदी लूटकर फरार हुए बदमाश

          June 9, 2026

          सरायगढ़ में बड़ा हादसा टला, नदी में पलटी नाव 15 लोगों की जान बची

          June 9, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          दरभंगा में कोसी नदी में पलटी नाव 11 सवारों में 7 सुरक्षित, 4 लापता

          पिपरा में अकेली वृद्धा की गला दबाकर हत्या, जेवर और नकदी लूटकर फरार हुए बदमाश

          सरायगढ़ में बड़ा हादसा टला, नदी में पलटी नाव 15 लोगों की जान बची

          सीतामढ़ी में तूफान का कहर: कच्चे घर पर गिरा पीपल का पेड़, पांच की जान गई

          बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.