Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 23 July 2026 || 21:35
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Ranchi: शिबू सोरेन परिवार से बाहर का आदिवासी केवल काम चलाऊ : बाबूलाल मरांडी
          Headline

          Ranchi: शिबू सोरेन परिवार से बाहर का आदिवासी केवल काम चलाऊ : बाबूलाल मरांडी

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJuly 3, 2024Updated:July 3, 2024No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Ranchi:  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने झामुमो कांग्रेस राजद विधायक दल की बैठक में आज हेमंत सोरेन को फिर नेता चुने जाने पर बड़ा निशाना साधा।  मरांडी ने कहा कि झामुमो में शिबू सोरेन परिवार से बाहर का आदिवासी केवल काम चलाऊ है। शिबू सोरेन परिवार जब जैसा चाहे उसका उपयोग करेगा और फिर उसे दूध की मक्खी की तरह निकाल फेंकेगा।

          उन्होंने कहा कि 5 महीना पहले परिवारवाद से ऊपर उठकर मुख्यमंत्री चुनने की बात करने वाले झामुमो का आज फिर असली चेहरा उजागर हो गया। कहा कि यह झामुमो के अन्य आदिवासी नेताओं केलिए यह सबक है। उन्हें अपनी सीमा रेखा समझ लेनी चाहिए ।उन्हें समझ लेना चाहिए कि वे केवल शिबू सोरेन परिवार की पालकी ढोने केलिए हैं। ऊंची उड़ान भरना उनके नसीब में नहीं।

           मरांडी ने कहा कि चंपई सोरेन आज राज्य के मुख्यमंत्री हैं लेकिन पद पर रहते हुए उन्हें बार बार अपमानित किया गया। आज बैठक की अध्यक्षता करने के बावजूद उन्हें किनारे बैठाया गया।इसके पूर्व लोकसभा चुनाव के दौरान रांची में हुई इंडी एलायंस की रैली में भी उन्हें मंच पर किनारे जगह दी गई जबकि परिवार की बहु कल्पना सोरेन बिना कोई पद के भी मंच के बीच में बैठी। यहां तक कि चंपई सोरेन के भाषण के बीच ही मंच पर उपस्थित पार्टी के नेता उठकर जाने लगे थे। उन्होंने कहा कि आज कोल्हान के टाइगर को चूहा बना दिया गया।

          राज्य में बांग्लादेशी घुसपैठियों पर हाई कोर्ट का निर्देश स्वागत योग्य : बाबूलाल मरांडी

          भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने बुधवार को राज्य में बड़ी संख्या में अवैध रूप से रह रहे बंगालादेशी घुसपैठियों को बाहर निकालने के लिए राज्य सरकार को निर्देश दिए, जो स्वागत योग्य है। मरांडी ने कहा कि भाजपा लंबे समय से बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ सदन से सड़क तक आवाज उठा रही है। आज पूरे प्रदेश में राज्य सरकार की तुष्टिकरण नीति के कारण घुसपैठियों को संरक्षण प्राप्त है। उनके सरकारी दस्तावेज बन रहे।

          मरांडी ने कहा कि स्थिति ऐसी भयावह हो चुकी है कि पूरे संथाल परगना की डेमोग्राफी ही बदल गई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के संरक्षण में आदिवासी समाज की जमीन पर घुसपैठियों का कब्जा हो रहा। लव जिहाद के नाम पर बहन बेटियों से शादी कर जमीन लूटे जा रहे। 1951 से 2011 की जनगणना के आंकड़े बताते हैं कि मुसलमानों की जनसंख्या अप्रत्याशित ढंग से बढ़ी है और आदिवासी समाज की जनसंख्या घट रही है।

          मरांडी ने कहा कि हाई कोर्ट ने इस समस्या के समाधान के लिए जो गंभीरता दिखाई है उससे राज्य का बड़ा भला होगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार न्यायालय के निर्देश के आलोक में अविलंब जिलों से रिपोर्ट मांगे और विधि सम्मत कारवाई सुनिश्चित कराए।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Hemant Soren Shibu Family tribal
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.