Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 9 September 2026 || 03:50
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Ranchi :नेशनल शूटर तारा शाहदेव मामले में 9 साल बाद तीनों आरोपित दोषी करार, फैसला पांच अक्टूबर को
          Headline

          Ranchi :नेशनल शूटर तारा शाहदेव मामले में 9 साल बाद तीनों आरोपित दोषी करार, फैसला पांच अक्टूबर को

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवSeptember 30, 2023Updated:October 18, 2023No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Ranchi:  सीबीआई के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की अदालत ने नौ वर्ष पुराने तारा शाहदेव मामले में तीनों आरोपितों को दोषी करार दिया है। आरोपितों में रंजीत सिंह कोहली उर्फ रकीबुल हसन, उसकी मां कौशल रानी और झारखंड हाई कोर्ट के पूर्व रजिस्ट्रार (निगरानी) मुश्ताक अहमद शामिल हैं। अदालत ने सजा के बिंदु पर सुनवाई की तिथि पांच अक्टूबर निर्धारित की है।

          अदालत पांच अक्टूबर को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये फैसला सुनायेगी। अदालत ने तीनों आरोपितों को आईपीसी की धारा 120बी, 496, 376(2)एन, 323, 298, 506 में दोषी पाया। अभियोजन पक्ष (सीबीआई) के वरिष्ठ लोक अभियोजक प्रियांशु सिंह मौजूद थे। लोक अभियोजक रवि कुमार ने उनकी सहायता की।

          नेशनल शूटर तारा शाहदेव ने हिंदपीढ़ी थाने में रंजीत कोहली और उसकी मां कौशल रानी के खिलाफ 19 अगस्त, 2014 को मामला दर्ज कराया था। इसमें धर्म परिर्वतन, यौन उत्पीड़न और दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया गया था। झारखंड पुलिस ने अदालत में धारा 34/498ए के तहत रंजीत कोहली और उसकी मां कौशल रानी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की लेकिन इससे तारा शाहदेव संतुष्ट नहीं हुई। तार ने इसका विरोध किया। इसके बाद झारखंड सरकार ने मामला सीबीआई को ट्रांसफर कर दिया।

          सीबीआई ने 22 मई, 2015 को केस दर्ज किया। सीबीआई की डीएसपी सीमा पाहुजा ने केस का अनुसंधान किया। सीबीआई ने रंजीत सिंह कोहली उर्फ रकीबुल हसन, उसकी मां कौशल रानी और झारखंड हाई कोर्ट के पूर्व रजिस्ट्रार (निगरानी) मुश्ताक अहमद के खिलाफ आईपीसी की धारा 120 बी, 496, 376, 323, 298, 354ए, 506 और 498 ए के तहत चार्जशीट दाखिल किया।

          दायर चार्जशीट में कहा गया कि रंजीत सिंह कोहली ने साजिश के तहत मां कौशल रानी और झारखंड हाई कोर्ट के पूर्व रजिस्ट्रार (निगरानी) मुश्ताक अहमद के साथ मिलकर तारा शाहदेव से वास्तविक धर्म छिपाते हुए हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार 7 जुलाई, 2015 को शादी किया। अगले दिन मुश्ताक अहमद की मौजूदगी में निकाल पढ़ाया गया। मेहर की रकम भी उन्होंने दी। इसके चार-पांच दिन बाद मुश्ताक अहमद के घर पर इफ्तार पार्टी में तारा शाहदेव को जबरन प्रतिबंधित मांस खिलाया गया। साथ ही हिन्दू धर्म के बारे में अनाप-शनाप बोला गया। तारा शाहदेव के अनुसार वहां पर मुश्ताक अहमद ने उसके साथ छेड़छाड़ भी की। इसके अलावा तारा को कुत्ते से कटवाया भी गया।

          रंजीत सिंह कोहली उर्फ रकीबुल के घर सर्च के दौरान मुस्लिम धर्म की धार्मिक पुस्तक, दीवार पर एक विशेष धर्म का पोस्टर, कई पैकेट कंडोम और वीवीआईपी (कार की लाइट) बरामद किये गये थे। आरोपितों के खिलाफ दो जुलाई, 2018 को अदालत ने आरोप का गठन किया था। सीबीआई की ओर से 26 गवाहों का बयान कलमबद्ध कराया गया।

          अदालत से मिला इंसाफ: तारा शाहदेव

          सीबीआई कोर्ट से बाहर निकलने के बाद नेशनल शूटर तारा शाहदेव ने कहा कि नौ साल से इसी न्याय की उम्मीद थी। उन्हें न्यायालय पर पूरा भरोसा था। आखिरकार उन्हें कोर्ट से इंसाफ मिला। इससे वह संतुष्ट है। तारा शाहदेव के मामले में फैसला को सुनने के लिए रांची सिविल कोर्ट में हर कोई बेताब दिख रहा था। अधिवक्ता, पुलिस, आम लोग भी वहां काफी संख्या में मौजूद थे। फैसले को लेकर सुरक्षा के लिहाज से अलग से रैफ के जवान को तैनात किया गया था। इसमें महिला और पुरुष बल शामिल थे।

          दूसरी ओर सीबीआई कोर्ट से दोषी करार दिए जाने के बाद तीनों दोषियों को पुलिस ने कस्टडी में ले लिया। तीनों को बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार (जेल) भेज दिया गया। रंजीत कोहली ने अदालत को एक पिटीशन देकर बूढ़ी मां के लिए कुछ सुविधाएं मुहैया कराने की मांग की है।

          तारा शाहदेव दोषी रांची न्यूज शूटर सीबीआई
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          सिजुआ में फिर फटी धरती, भूधसान में मासूम की मौत; कई घर जमींदोज

          September 8, 2026

          गिरीडीह: सड़क निर्माण कंपनी के अपहृत मुंशी का शव बिहार-झारखंड सीमा जमुई के जंगल से बरामद , बालू ठेके के विवाद में हत्या की आशंका, 5 हिरासत में

          September 8, 2026

          सिवान में दिनदहाड़े ज्वेलरी दुकान में लूट, गोली लगने पर भी बदमाश दबोचा, दूसरे अपराधी को लोगों ने दबोचा

          September 8, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          सिजुआ में फिर फटी धरती, भूधसान में मासूम की मौत; कई घर जमींदोज

          गिरीडीह: सड़क निर्माण कंपनी के अपहृत मुंशी का शव बिहार-झारखंड सीमा जमुई के जंगल से बरामद , बालू ठेके के विवाद में हत्या की आशंका, 5 हिरासत में

          सिवान में दिनदहाड़े ज्वेलरी दुकान में लूट, गोली लगने पर भी बदमाश दबोचा, दूसरे अपराधी को लोगों ने दबोचा

          सुल्तानगंज-भागलपुर रेलखंड पर अकबरनगर स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आया परिवार, पति-पत्नी समेत मासूम बेटी की मौत

          भागलपुर में बाढ़ का कहर: गांवों से पॉश कॉलोनियों तक डूबा शहर, संकट बढ़ा,गोराडीह में दो दर्जन गांव जलमग्न, सड़क पर दो फीट पानी

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.