Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 19 July 2026 || 11:37
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»कोयले की तलाश में मौत का सामना, रामगढ़ में अवैध खदान में दम घुटने से 4 की मौत
          Headline

          कोयले की तलाश में मौत का सामना, रामगढ़ में अवैध खदान में दम घुटने से 4 की मौत

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJune 13, 2026Updated:June 13, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Ramgarh News:  जिले के अरगड्डा क्षेत्र में अवैध कोयला खनन के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में चार मजदूरों की मौत हो गई। यह घटना सीसीएल के अरगड्डा प्रक्षेत्र अंतर्गत चपरी गांव के काजू बागान क्षेत्र में स्थित एक अवैध कोयला मुहाने में हुई। बताया गया कि मजदूर अवैध रूप से कोयला निकालने के लिए खदाननुमा सुरंग में उतरे थे, जहां ऑक्सीजन की कमी के कारण उनका दम घुट गया और वे बाहर नहीं निकल सके।

          मृतकों की पहचान किशोर, आशीष, देवा और डब्बू के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और माइंस रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। रामगढ़ थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडे और कुज्जू ओपी प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। माइंस रेस्क्यू की 12 सदस्यीय टीम ने कई घंटे की मशक्कत के बाद चारों शवों को खदान से बाहर निकाला।

          माइंस रेस्क्यू इंचार्ज विकास कुमार ने बताया कि अवैध मुहाना करीब 30 फीट गहरा था और उसके अंदर लगभग 40 फीट तक कोयले की खुदाई की गई थी। जांच के दौरान पाया गया कि खदान के भीतर ऑक्सीजन का स्तर बेहद कम था। सामान्य रूप से जहां 21 प्रतिशत ऑक्सीजन होनी चाहिए, वहीं सुरंग के अंदर केवल 9 प्रतिशत ऑक्सीजन मौजूद थी। इतनी कम ऑक्सीजन में लंबे समय तक जीवित रहना संभव नहीं है, जिसके कारण मजदूरों की दम घुटने से मौत होने की आशंका जताई जा रही है।

          घटना के बाद प्रशासन ने अवैध खनन गतिविधियों पर चिंता व्यक्त की है। प्रभागीय वनाधिकारी नीतीश कुमार ने कहा कि जंगल क्षेत्रों में अवैध खनन और अवैध मुहानों को बंद करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिना सुरक्षा उपकरण, तकनीकी निगरानी और पर्याप्त ऑक्सीजन व्यवस्था के ऐसे स्थानों पर काम करना बेहद खतरनाक है।

          पुलिस ने चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही अवैध खनन से जुड़े लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से अवैध कोयला खनन जारी है, जिस पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होने के कारण ऐसी घटनाएं बार-बार सामने आती हैं।

          इस हादसे ने एक बार फिर अवैध खनन की गंभीर समस्या को उजागर कर दिया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से अवैध खनन पर सख्त रोक लगाने तथा लोगों के लिए वैकल्पिक रोजगार की व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की दुखद घटनाओं को रोका जा सके।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Argadda Colliery news CCL Argadda accident death due to lack of oxygen deaths of four workers illegal coal mining illegal mine accident Jharkhand coal mine news Ramgarh breaking news Ramgarh coal mine accident Ramgarh illegal mining
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          नवोदय विद्यालय में छात्र की पिटाई, छह पर एफआईआर,विरोध में अभिभावकों का धरना

          July 18, 2026

          श्रावणी मेला में अभेद सुरक्षा कवच, बैद्यनाथ धाम पर तैनात होंगे 14 हजार जवान, ड्रोन-सीसीटीवी से होगी 24 घंटे निगरानी

          July 17, 2026

          पत्नी ने प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश: पेट दर्द का बहाना बनाकर पहले दार्जिलिंग बुलाया फिर उतारा मौत के घाट

          July 17, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          नवोदय विद्यालय में छात्र की पिटाई, छह पर एफआईआर,विरोध में अभिभावकों का धरना

          श्रावणी मेला में अभेद सुरक्षा कवच, बैद्यनाथ धाम पर तैनात होंगे 14 हजार जवान, ड्रोन-सीसीटीवी से होगी 24 घंटे निगरानी

          पत्नी ने प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश: पेट दर्द का बहाना बनाकर पहले दार्जिलिंग बुलाया फिर उतारा मौत के घाट

          नवादा में बगीचे में चल रही थी ठगी की पाठशाला, पुलिस की छापेमारी में 8 साइबर ठग गिरफ्तार,13 मोबाइल और ठगी का डेटा बरामद

          गिरिडीह में पुलिस की बड़ी सफलता, 25 लाख का इनामी नक्सली टाइगर समेत तीन माओवादी गिरफ्तार

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.