नयी दिल्ली।
राष्ट्रपति रामनाथ गोविंद ने मंगलवार को झारखंड का नए गवर्नर के रूप में रमेश बैस को नियुक्त किया है। रमेश बैस इसके पूर्व त्रिपुरा के गवर्नर थे। वे छतीसगढ़ से 7 बार सांसद और केंद्रीय मंत्री रह चूके है। इस तरह इनका लंबा राजनितिक अनुभव रहा है। वे झारखंड में द्रौपदी मुर्मू की जगह लेंगे। इसके अतिरिक्त राष्ट्रपति ने मंगूभाई छगन भाई पटेल को मध्य प्रदेश, पूर्व केंद्रीय मंत्री थावर चंद गहलोत को कर्नाटक, बंडारू दतात्रेय को हरियाणा, सत्यदेव नारायण आर्य को त्रिपुरा, राजेंद्र विश्वनाथ आरलेकर को हिमाचल प्रदेश, पीएएस श्रीधरन पिल्लई को गोवा तथा हरिबाबू कम्भमपति को मिजोरम का नया गवर्नर नियुक्त किया गया है। उल्लेखनीय हो कि इसके पूर्व बंडारू दत्तात्रेय हिमाचल, सत्यदेव नारायण आर्य हरियाणा और पीएस श्रीधरन पिल्लई मिजोरम के गवर्नर थे।



