Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 26 July 2026 || 19:07
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»khunti :भाजपा के मुख्यमंत्रियों पर भ्रष्टाचार का कोई दाग नहीं, दिलाएं ऐतिहासिक जीत : राजनाथ सिंह
          Headline

          khunti :भाजपा के मुख्यमंत्रियों पर भ्रष्टाचार का कोई दाग नहीं, दिलाएं ऐतिहासिक जीत : राजनाथ सिंह

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवApril 23, 2024Updated:April 23, 2024No Comments4 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने झारखंड के खूंटी में भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा के लिए मांगा जनसमर्थन
          khunti:  राज्य के खूंटी लोकसभा सीट से मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी और केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने नामांकन पत्र दाखिल किया। अर्जुन मुंडा ने खूंटी के कचहरी चौक से रोड शो किया। इस दौरान गाड़ी पर उनकी पत्नी मीरा मुंडा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, आजसू पार्टी के अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो भी उपस्थित थे। रोड शो के बाद पतरा मैदान में भाजपा की जनसभा हुई।

          जनसभा में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने खूंटी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा के लिए लोगों से जनसमर्थन मांगा। साथ ही केंद्र सरकार के स्तर से जनजाति समाज के लिए किए जा रहे प्रयासों का जिक्र करते हुए अर्जुन को रिकॉर्ड मतों से जीत दिलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि अर्जुन मुंडा के बारे में बताने की जरूरत नहीं। यहां मुख्यमंत्री के तौर पर और केंद्र में मंत्री के तौर पर उनके योगदान को सभी ने देखा है।

          राजनाथ ने कहा कि अलग राज्य बनने के बाद झारखंड में बाबूलाल, अर्जुन और रघुवर दास यहां मुख्यमंत्री बने लेकिन भ्रष्टाचार का दाग किसी पर भी नहीं लगा। हेमंत सोरेन का नाम लिए बगैर कहा कि इस राज्य के एक पूर्व मुख्यमंत्री कहां हैं, बताने की जरूरत नहीं। अपने इतने लंबे राजनीतिक जीवन में उन्होंने कभी नहीं सुना कि कोई मुख्यमंत्री डेढ़ दिनों तक लापता रहा। राजनीति परिवार नहीं, समाज और देश के लिए की जानी चाहिए।

          केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री मोदी के बारे में आप जानते हैं। उनका पूरा जीवन हिंदुस्तान की जनता के लिए समर्पित है। 24 घंटे में 18 घंटे काम करने वाला कोई नेता अपने जीवन में देखा है, तो नरेन्द्र मोदी भाई को देखा होगा। दिनभर कई सभाओं के बाद वह रात में दस बजे बैठक करते हैं। यदि भारत का मस्तक ऊंचा करना है तो ऐसा ही तपस्वी प्रधानमंत्री इस देश को चाहिए।

          राजनाथ ने कहा कि दुनिया में यह धारणा थी कि भारत कमजोर है, जो कोई भी चाहता था वह भारत को आंख दिखा देता था। मैं आपको बताना चाहता हूं कि भारत का कद दुनिया में बढ़ा है। पहले लोग भारत की बातों को गंभीरता से नहीं लेते थे। गांव में आपने देखा होगा कि कमजोर की बात कोई नहीं सुनता है। यही हाल भारत का था। आज भारत अंतरराष्ट्रीय मंच पर बोलता है तो पूरी दुनिया कान खोल कर सुनती। आज यह भारत है।

          तीन साल बाद अमेरिका और चीन के बाद भारत का स्थान होगा

          रक्षा मंत्री ने देश की अर्थव्यवस्था पर कहा कि जब 2014 में मोदी प्रधानमंत्री बने तो भारत 11वें स्थान पर था। प्रधानमंत्री मोदी ने सात वर्षों में भारत को दुनिया के पांच देशों में लाकर खड़ा कर दिया। विश्व के अर्थशास्त्री दावा कर रहे हैं कि दुनिया में तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था भारत है। आज से तीन साल बाद भारत दुनिया के तीन देशों में आकर खड़ा हो जाएगा। अमेरिका और चीन के बाद भारत का स्थान होगा।

          किसी देश में वह काम नहीं हुआ जो हमारी सरकार ने किया

          राजनाथ ने कहा कि देश में बिरसा मुंडा का योगदान सभी को पता है। भगवान बिरसा मुंडा को पहली बार किसी ने सम्मान दिया है तो हमारी सरकार ने दिया है। मैं मानता हूं कि वह गौरव के प्रतीक हैं। तिलका मांझी, फूलों झाने, चांद भैरव, टाना भगत इन सबको सम्मान मिला। हमारी सरकार समाज की अंतिम सीढ़ी पर बैठे लोगों को सम्मान दे रही है। आदिवासी कल्याण मंत्रालय भी देश में अटल बिहारी वाजपेयी ने बनाया है। इसका बजट छह गुना बढ़ा दिया गया है। ऐसे हजारों गांव हैं, जिन्हें कोई पूछता नहीं था। इन पिछड़ों की किसी ने नहीं सुनी लेकिन पहली बार 36 हजार गांवों तक सरकारी योजनाएं पहुंचीं। दुनिया के किसी देश में वह काम नहीं हो पाया जो हमारी सरकार ने किया है। अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं ने कहा कि भारत ने करिश्मा कर दिया।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          crime free jharkhand Defense Minister Rajnath Singh international forum Khunti Lok Sabha Union Minister Arjun Munda
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.