रांची। सीबीआई की टीम ने 17 वर्षों से फरार चल रहा रिश्वत के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दशरथ महतो को लेकर सीबीआई की टीम गुरुवार को रांची सिविल कोर्ट पहुंची। न्यायालय में प्रस्तुत होने के बाद अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
मालूम हो कि सीबीआई ने वर्ष 2004 में गोला रेलवे गैंगमैन के रूप में पदस्थापित दशरथ महतो के खिलाफ 500 रूपए घूस लेने के आरोप में मामला दर्ज किया था। इसके बाद से वह फरार चल रहा था। आरोपित पर पीसी एक्ट की धारा 07 के आरोप हैं। मामला दर्ज होने के बाद आरोपी ने व्यवहार न्यायालय से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक अग्रिम जमानत का आवेदन भी दाखिल किया था, पर उसे कहीं से राहत नहीं मिली। बाद में सीबीआई ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।


