Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 23 July 2026 || 09:13
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»झारखंड में गैंगवार पर बड़ा प्रहार, राहुल दुबे गैंग के 7 शूटर गिरफ्तार, हथियार बरामद
          Headline

          झारखंड में गैंगवार पर बड़ा प्रहार, राहुल दुबे गैंग के 7 शूटर गिरफ्तार, हथियार बरामद

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMay 26, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          oplus_0
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Jharkhand News: झारखंड के रामगढ़ जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कई जिलों में गोलीबारी और रंगदारी की घटनाओं को अंजाम देने वाले राहुल दुबे गैंग के सात कुख्यात शूटरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। Ramgarh में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एसपी Mukesh Kumar Lunayat ने इस कार्रवाई की जानकारी दी।

          एसपी ने बताया कि पतरातू इलाके में लगातार हो रही फायरिंग और रंगदारी की घटनाओं में राहुल दुबे गैंग के शूटर सक्रिय थे। सोमवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि गैंग के सदस्य किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए एकत्र हुए हैं। सूचना मिलते ही पतरातू एसडीपीओ Raghvendra Sharma के नेतृत्व में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान सात अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

          गिरफ्तार अपराधियों में विकास साल, विशाल कुमार, बिट्टू कुमार रवि, हीरालाल कुमार, दिगंबर प्रजापति उर्फ डेगन, एहतेशाम अंसारी उर्फ दुर्लभ और एक नाबालिग शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से एक अवैध लोडेड देशी पिस्तौल, दो मैगजीन, 34 जिंदा गोलियां, तीन मोटरसाइकिल और छह मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

          पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अपराधियों में विकास साल सबसे कुख्यात है। वह पतरातू के सांकुल बस्ती का निवासी है और राहुल दुबे गैंग के लिए काम करता था। एसपी Mukesh Kumar Lunayat ने बताया कि विकास ने हाल के दिनों में रेलवे फ्लाईओवर गेट, ओसम डेयरी प्लांट और अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट के बाहर गोलीबारी की घटनाओं को अंजाम दिया था। इन घटनाओं के जरिए रंगदारी वसूलने की कोशिश की जा रही थी।

          पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि विकास साव, दिगंबर प्रजापति उर्फ डेगन और बिट्टू कुमार रवि का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। विकास के खिलाफ एटीएस थाना समेत कई थानों में मामले दर्ज हैं। वहीं दिगंबर प्रजापति वर्ष 2013 से लगातार आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है। उसके खिलाफ पतरातू, बासल, रामगढ़ और अन्य इलाकों में कई प्राथमिकी दर्ज हैं।

          इस पूरी कार्रवाई में पतरातू एसडीपीओ Raghvendra Sharma, पुलिस निरीक्षक सत्येंद्र कुमार सिंह, थाना प्रभारी शिवलाल कुमार गुप्ता सहित कई पुलिस अधिकारी और तकनीकी शाखा की टीम शामिल रही। पुलिस का कहना है कि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश भी जारी है और जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          #JharkhandCrime GangsterArrest Patratu RahulDubeyGang RamgarhPolice
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          July 22, 2026

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          July 22, 2026

          नीट पेपर लीक के विरोध में उग्र प्रदर्शन, छात्रों और पुलिस के बीच जमकर हुई नोकझोंक, छात्रों पर लाठीचार्ज

          July 22, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          नीट पेपर लीक के विरोध में उग्र प्रदर्शन, छात्रों और पुलिस के बीच जमकर हुई नोकझोंक, छात्रों पर लाठीचार्ज

          इतिहास रचेगा रांची! पहली बार एशिया के सबसे पुराने डूरंड कप की करेगा मेजबानी

          2.50 लाख लेकर रचाई फर्जी शादी, लूटेरी दुल्हन समेत चार गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.