Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 23 July 2026 || 05:03
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»बिहार चुनाव में राहुल गांधी की इंट्री से NDA की जीत तय: योगी आदित्यनाथ
          Headline

          बिहार चुनाव में राहुल गांधी की इंट्री से NDA की जीत तय: योगी आदित्यनाथ

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवOctober 31, 2025No Comments5 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          रैली को संबोधित करते योगी आदित्यनाथ
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Siwan/Vaishali/Bhojpur News:  बिहार विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) उम्मीदवारों के समर्थन में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ताबड़तोड़ तीन रैलियां और जनसभाएं हुईं। भारी बारिश के बीच हजारों की भीड़ ‘जय श्रीराम’ और ‘मोदी-योगी जिंदाबाद’ के नारों से गूंज उठी।

          मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजग उम्मीदवारों के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बारिश, कीचड़ और तूफान के बावजूद जनता का जो उत्साह है, वही राजग की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने महागठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि बिहार चुनाव में राहुल गांधी की इंट्री हो चुकी है, यही भाजपा और राजग के उम्मीदवारों की जीत की गारंटी है।

          मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहली रैली सिवान में राजग के उम्मीदवार मंगल पांडेय, दरौंदा से कर्णजीत सिंह और बड़हरिया से इंद्रदेव सिंह पटेल के समर्थन में की। वहीं दूसरी जनसभा उन्होंने वैशाली के लालगंज विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार संजय कुमार सिंह के समर्थन में की। यहां उन्होंने विपक्ष पर तीखा प्रहार किया। भोजपुर के अगिआंव विधानसभा क्षेत्र में राजग उम्मीदवार महेश पासवान के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने विरोधी दलों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने वाम दलों पर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि भारत ही नहीं, दुनिया से कम्युनिस्टों का पत्ता साफ हो गया है।

          योगी आदित्यनाथ ने कहा, ” मैं परसों रघुनाथपुर में आया था, क्योंकि एक खानदानी माफिया वहां पर फिर से कब्जा करना चाहता है। यूपी में हमने बुलडोजर से रौंद-रौंद कर ऐसे माफियाओं का कचूमर निकाल करके यूपी की धरती से जहन्नुम के रास्ते खोल दिये हैं। हमारी सीता मइया की धरती पर कोई मारीच और सुबाहू फिर से सिर न उठा सकेगा।”

          योगी ने कहा कि रघुनाथपुर की सभा में भारी बारिश के बावजूद युवाओं, माताओं के उत्साह को देखकर लगा कि सिवान में बड़ा सैलाब आने वाला है। उन्होंने कहा कि बिहार का नौजवान देश और दुनिया में जहां कहीं गया है, उसकी बुद्धी और मेधा का लोहा सबने माना है। अब समय आ गया है, पिछले 20 साल में नितीश बाबू के नेतृत्व में सुशासन की जो नींव मजबूत हुई है, उसपर बिहार की मेधा के बल पर सुदृढ़ भवन का निर्माण करना है।

          योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बिहार के सपूत चंद्रगुप्त मौर्य और चाणक्य की जोड़ी ने पूरे दुनिया के सामने भारत का डंका बजाया था। दुनिया की अर्थव्यवस्था में उस समय भारत का योगदान 40 फीसदी होता था। शौर्य और पराक्रम चंद्रगुप्त मौर्य का तथा बुद्धि और मेधा चाणक्य का। दुनिया के सामने इन्होंने भारत को सोने की चिड़िया के रूप में प्रस्तुत किया था। विदेशी आक्रांताओं, जिन्होंने नालंदा विश्वविद्यालय को ध्वस्त किया, उनके वर्तमान के वंशज भी राजनीतिक इस्लाम की मंशा के साथ फिर से आकर विकास को बाधित करके स्वयं के विकास के लिए मिशन के रूप में काम कर रहे हैं।

          उन्होंने कहा कि अंग्रेजों ने यहां के कारीगरों और हस्तशिल्पियों को, अन्नदाता किसानों को भूखे मरने को बाधित किया। अंग्रेजों के वारिस के रूप में कांग्रेस ने उसी ब्रिटिश परंपरा का अनुसरण करते हुए पूरे बिहार के सामने पहले संकट खड़ा किया और विकास को बाधित किया और फिर जो बचा खुचा था, उसे राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने पूरा करके रख दिया।

          वैशाली में जनसभा को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राहुल गांधी जब भी प्रचार करने आते हैं, राजग की जीत तय हो जाती है। वे भाजपा और राजग की जीत की सबसे बड़ी गारंटी हैं। महागठबंधन पर तीखा हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि ये लोग सत्ता में आएंगे, तो फिर से माफिया राज, लूट, अपहरण और बेटियों की असुरक्षा का दौर लौट आएगा। ये गरीबों का राशन लूटेंगे, व्यापारियों को डराएंगे, लेकिन राजग यह नहीं होने देगा।

          उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि हमारे बुलडोजर जब चलते हैं, तो माफिया की अवैध संपत्तियां ढहती हैं और उन्हीं जमीनों पर गरीबों के लिए मकान बनते हैं। उत्तर प्रदेश अब विरासत और विकास दोनों का मॉडल है। यहां न माफिया बचता है, न भ्रष्टाचार पनपता है।

          योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महागठबंधन यहां कांग्रेस, माले और राजद के नाम पर आया है, ताकि गरीबों के राशन पर डकैती डाला जा सके। इसमें उनका पुराना अनुभव है। पहले गरीबों को राशन तो मिलता नहीं था, उलटे पशुओं का चारा भी खा लिया जाता था। ये लोग बात गरीबों की करेंगे, लेकिन काम गरीबों की गरदन दबाने का करेंगे। नौकरी नहीं देंगे, नौकरी के नाम पर जमीनों को हड़पेंगे। किसानों को पलायन के लिए मजबूर करेंगे। उन्होंने कहा कि बिहार में माफियाराज लाकर व्यापारियों, बहन-बेटियों और नौजवानों के सामने पहचान, सुरक्षा और सम्मान का संकट खड़ा कर दिया गया था। आज बिहार में नौकरी है, निवेश है, विकास है, आर्थिक स्वावलंबन का मार्ग भी प्रशस्त हो रहा है।

          उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काशी की चर्चा करते हुए कहा कि पहले काशी विश्वनाथ मंदिर बहुत संकरा था, मगर अब 50 हजार लोग एक साथ दर्शन कर सकते हैं। 10 लाख श्रद्धालु एक साथ काशी और अयोध्या में दर्शन करते हैं। कांग्रेस कहती थी कि राम हुए ही नहीं। राजद के लोग राम मंदिर का रथ रोकते थे। सपा वाले रामभक्तों पर गोलियां चलाते थे और कम्युनिस्ट तो किसी दूसरे लोक के बारे में ही सोचते हैं।

          उन्होंने कहा कि जो राम का नहीं, वो हमारे किसी काम का नहीं। जो राम का विरोध कर रहा है, वो राष्ट्र का विरोध कर रहा है, जो राष्ट्र का विरोध कर रहा है, वो हमारे किसी काम का नहीं, उसे राष्ट्र से बाहर का रास्ता दिखाना है।—————

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          July 22, 2026

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          July 22, 2026

          नीट पेपर लीक के विरोध में उग्र प्रदर्शन, छात्रों और पुलिस के बीच जमकर हुई नोकझोंक, छात्रों पर लाठीचार्ज

          July 22, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          नीट पेपर लीक के विरोध में उग्र प्रदर्शन, छात्रों और पुलिस के बीच जमकर हुई नोकझोंक, छात्रों पर लाठीचार्ज

          इतिहास रचेगा रांची! पहली बार एशिया के सबसे पुराने डूरंड कप की करेगा मेजबानी

          2.50 लाख लेकर रचाई फर्जी शादी, लूटेरी दुल्हन समेत चार गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.