Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 25 October 2026 || 04:38
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»प्रिंस खान के नेटवर्क पर NIA की नजर, धनबाद पहुंची टीम,आर्थिक कड़ियां खंगाल रही , सहयोगियों पर नजर
          Headline

          प्रिंस खान के नेटवर्क पर NIA की नजर, धनबाद पहुंची टीम,आर्थिक कड़ियां खंगाल रही , सहयोगियों पर नजर

          वासेपुर के फरार अपराधी प्रिंस खान के खिलाफ धनबाद पुलिस की कार्रवाई के बीच अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने भी जांच तेज कर दी है। प्रिंस खान के आपराधिक नेटवर्क, स्थानीय सहयोगियों, आर्थिक गतिविधियों और कथित अंतरराष्ट्रीय संपर्कों से जुड़े पहलुओं की पड़ताल के लिए एनआईए की टीम धनबाद पहुंची है।
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवAugust 28, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Dhanbad News:  वासेपुर के फरार अपराधी प्रिंस खान के खिलाफ धनबाद पुलिस की कार्रवाई के बीच अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने भी जांच तेज कर दी है। प्रिंस खान के आपराधिक नेटवर्क, स्थानीय सहयोगियों, आर्थिक गतिविधियों और कथित अंतरराष्ट्रीय संपर्कों से जुड़े पहलुओं की पड़ताल के लिए एनआईए की टीम धनबाद पहुंची है।

          जानकारी के अनुसार, एनआईए की टीम ने धनबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रभात कुमार से मुलाकात कर प्रिंस खान के आपराधिक इतिहास और उसके नेटवर्क से जुड़े लोगों के संबंध में जानकारी जुटाई। एजेंसी स्थानीय स्तर पर प्रिंस खान से जुड़े लोगों की गतिविधियों और उनके संपर्कों की भी जांच कर रही है।

          धनबाद के ग्रामीण पुलिस अधीक्षक एस. मोहम्मद याकूब ने शुक्रवार को बताया कि एनआईए की टीम वासेपुर समेत अन्य इलाकों में प्रिंस खान से जुड़े कथित गुर्गों, सहयोगियों और पुराने संपर्कों के बारे में जानकारी जुटा रही है। जांच के दौरान उसके नेटवर्क के संभावित आर्थिक स्रोतों और वित्तीय लेनदेन से जुड़े पहलुओं को भी खंगाला जा रहा है।

          पुलिस के अनुसार, प्रिंस खान के नेटवर्क से जुड़े लोगों की भूमिका और उनकी गतिविधियों की जानकारी जुटाने के साथ यह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आपराधिक गतिविधियों के लिए आर्थिक संसाधन कहां से उपलब्ध होते हैं। एनआईए की टीम विभिन्न कड़ियों को जोड़कर पूरे नेटवर्क की गतिविधियों को समझने में जुटी है।

          ग्रामीण एसपी ने कहा कि जांच के दौरान धनबाद पुलिस एनआईए को हरसंभव सहयोग उपलब्ध करा रही है। दोनों एजेंसियों के बीच समन्वय के साथ मामले से जुड़े तथ्यों और आवश्यक सूचनाओं को जुटाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रिंस खान के खिलाफ धनबाद पुलिस की कार्रवाई भी लगातार जारी है।

          उन्होंने कहा कि रंगदारी मांगने, कारोबारियों को धमकाने अथवा इलाके में भय का माहौल पैदा करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। ऐसे मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जाएगी।

          ग्रामीण एसपी ने व्यवसायियों, व्यावसायिक संगठनों और आम लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति या संगठन को पुलिस से सहायता अथवा सुरक्षा की आवश्यकता है तो उसे आवश्यक सहयोग दिया जाएगा। लोगों से अपील की गई कि वे बिना किसी डर के अपनी शिकायत पुलिस तक पहुंचाएं।

          पुलिस का कहना है कि संगठित अपराध और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाना प्राथमिकता है। प्रिंस खान के नेटवर्क से जुड़े लोगों की गतिविधियों पर नजर रखते हुए कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

          NIA टीम धनबाद धनबाद अपराध नेटवर्क धनबाद पुलिस धनबाद प्रिंस खान प्रिंस खान प्रिंस खान NIA जांच प्रिंस खान आर्थिक नेटवर्क प्रिंस खान के सहयोगी प्रिंस खान नेटवर्क वासेपुर प्रिंस खान
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          झारखंड: अंधविश्वास ने ली 46 वर्षीय महिला की जान,दो संदिग्ध हिरासत में

          October 24, 2026

          झारखंड: प्रेमी को बुलाने की मांग पर टावर पर चढ़ी छात्रा, पुलिस ने सुरक्षित उतारा

          October 24, 2026

          इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, जहां दफनाना साथ दफन करना …. जामताड़ा में रेल पटरी पर मिले प्रेमी युगल के शव

          October 24, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          झारखंड: अंधविश्वास ने ली 46 वर्षीय महिला की जान,दो संदिग्ध हिरासत में

          JDU ने अनंत सिंह को दिखाया बाहर का रास्ता, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किए गए, प्राथमिक सदस्यता रद्द

          झारखंड: प्रेमी को बुलाने की मांग पर टावर पर चढ़ी छात्रा, पुलिस ने सुरक्षित उतारा

          इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, जहां दफनाना साथ दफन करना …. जामताड़ा में रेल पटरी पर मिले प्रेमी युगल के शव

          नवगछिया पुलिस लाइन स्थित सरकारी क्वार्टर में दारोगा का संदिग्ध मौत, 8 दिन पहले हुआ था प्रमोशन,पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.