Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 27 April 2026 || 04:18
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Ranchi: मानव तस्करों के चंगुल में फंसी रांची की युवती को पुलिस ने राजस्थान से किया बरामद
          Headline

          Ranchi: मानव तस्करों के चंगुल में फंसी रांची की युवती को पुलिस ने राजस्थान से किया बरामद

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवApril 29, 2023No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Ranchi:  मानव तस्करों के चुंगल में फंसी राजधानी रांची के चान्हो  की रहने वाली 18 वर्षीय युवती को राजस्थान से पुलिस ने मुक्त करवा लिया है।  मानव तस्करों ने बेहतर नौकरी देने का झांसा देकर युवती को राजस्थान में रहने वाले एक व्यक्ति के हाथों डेढ़ लाख रुपये में बेच दिया था। रांची पुलिस की एक टीम युवती के रेस्क्यू के लिए तीन दिनों से राजस्थान में कैंप कर रही थी। सुचना के आधार पर युवती को मुश्किल से मुक्त कराया गया। युवती को  एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने किया रेस्क्यू।

           जानकारी अनुसार लड़की के गायब होने को लेकर परिजनों ने रांची के कोतवाली थाने में स्थित एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई थी, जिसके बाद पुलिस की एक टीम राजस्थान जाकर युवती की तलाश कर रही थी।  युवती को रेस्क्यू करने के बाद रांची पुलिस की टीम राजस्थान से रांची के लिए रवाना हो चुकी है। वो किसी भी समय यहां आ जायेगी। मालूम हो कि रांची में सक्रिय मानव तस्करों ने युवती को पहले काम दिलाने के नाम पर अपने चंगुल में फंसाया और फिर उसे डेढ़ लाख रुपए में राजस्थान के एक व्यक्ति को बेच दिया ।

          झारखंड से लम्बे समय से मानव तस्कर यह धंधा चला रहे है। दिल्ली, कलकत्ता और मुम्बई में मानव तस्कर ने अलग अलग दफ्तर भी खोल रखा है जो झारखंड में अपने दलाल एजेंट के माध्यम से यह व्यवसाय चला रहे है। दलाल गांव मे घुम घुम कर पढी लिखी लड़की और अनपढ युवती को महानगर में बड़ी बड़ी नौकरी का प्रलोभन देकर फसाती है,उनके मां बाप को कुछ पैसा देकर उन्हे महानगर में या तो बेच देते है या देह व्यापार कराते है।

          मामला दर्ज होते ही पुलिस ने इसे गंभीरता से लेते हुए आनन-फानन में मानव तस्कर गिरोह के तीन सदस्यों को पहले ही धर दबोचा था। गिरफ्तार तस्करों में एक महिला भी शामिल है। जिन तीन मानव तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, उनमें प्रतिमा देवी, अनिल और युसूफ अंसारी शामिल हैं। तीनों आरोपियों ने पुलिस के सामने युवती को राजस्थान में बेचने की बात स्वीकार की है।इस मामले मे बताया गया है कि शादी के लिए युवती को खरीदा गया था। गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस के सामने यह खुलासा किया था कि राजस्थान के रहने वाले चेतन सैनी नाम के व्यक्ति ने डेढ़ लाख रुपए में अपने भांजे के लिए युवती को खरीदा है। वह व्यक्ति अपने भांजे से लड़की की शादी करवाने वाला है। परिजनों ने यह भी बताया था कि जब चेतन सैनी के नाम के व्यक्ति से उन्होंने अपनी बेटी को छोड़ देने की फरियाद लगाई तो उसने कहा कि अगर तुम्हें अपनी बेटी वापस चाहिए तो डेढ़ लाख रुपया लेकर आ जाओ और बेटी ले जाओ।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          मानव तस्करी युवती रांची न्यूज राजस्थान शादी
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          किशनगंज में अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़, 1 करोड़ की हेरोइन जब्त,नेपाल से हैदराबाद तक फैला ड्रग्स नेटवर्क

          April 26, 2026

          जमशेदपुर में एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण से धूल का कहर, लोगों का फूटा गुस्सा,नाराज़ लोगों ने मशीनें रोकीं, इंजीनियरों को बांधा

          April 26, 2026

          पलामू में जमीन कारोबारी का अपहरण कर ह/त्या, इलाके में सनसनी,जमीन विवाद में ह/त्या की आशंका

          April 26, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          किशनगंज में अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़, 1 करोड़ की हेरोइन जब्त,नेपाल से हैदराबाद तक फैला ड्रग्स नेटवर्क

          जमशेदपुर में एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण से धूल का कहर, लोगों का फूटा गुस्सा,नाराज़ लोगों ने मशीनें रोकीं, इंजीनियरों को बांधा

          पलामू में जमीन कारोबारी का अपहरण कर ह/त्या, इलाके में सनसनी,जमीन विवाद में ह/त्या की आशंका

          सारण में हाई वोल्टेज ड्रामा: प्रेमी से शादी के लिए टॉवर पर चढ़ी युवती,पुलिस की मशक्कत के बाद हालात काबू में

          मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार तारापुर पहुॅचें सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान: 30 दिन से ज्यादा फाइल लटकाने पर होगी कार्रवाई

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.