Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 28 October 2026 || 18:41
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»चतरा में 25 लाख के इनामी गौतम पासवान और इंदल गंझू के दस्ते से पुलिस की हुई मुठभेड़, कैंप ध्वस्त
          Headline

          चतरा में 25 लाख के इनामी गौतम पासवान और इंदल गंझू के दस्ते से पुलिस की हुई मुठभेड़, कैंप ध्वस्त

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवOctober 1, 2022No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          चतरा।   हंटरगंज थाना क्षेत्र के फाटा वन क्षेत्र में भाकपा माओवादी के 25 लाख के इनामी गौतम पासवान और इंदल गंझू के दस्ते के साथ शनिवार को पुलिस की मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में पुलिस को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल का फायदा उठाकर भाग निकले।
          पुलिस और सुरक्षाबलों के चलाये गये अभियान में नक्सलियों के कैंप को ध्वस्त कर दिया है। साथ ही सुरक्षा बलों से लूटी गई इंसास रायफल और 195 चक्र गोली, कई मोबाइल फोन, दवाइयां, डेटोनेटर और आईडी बनाने का सामान, वायरलेस सेट, दो-केन आईईडी नक्सली साहित्य और दैनिक उपयोग के सामान बरामद किया गया है। माओवादी अपना वायरलेस सेट, मोबाईल फोन और जरूरी सामान छोड़ भाग खड़े हुये। माओवादियों के खिलाफ काफी लंबे समय बाद इस इलाके में कार्रवाई हुई है।

          पुलिस प्रवक्ता एवी होमकर ने शनिवार को बताया कि झारखंड पुलिस की ओर से लगातार रणनीति के तहत नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को झारखंड के चतरा एवं बिहार के गया के सीमावर्ती इलाके में झारखंड पुलिस की गुप्त सूचना पर भाकपा माओवादियों के इस इलाके में सबसे सक्रिय एवं कुख्यात मारक दस्ते पर बड़ी कार्रवाई हुई है। उन्होंने बताया कि माओवादियों के खिलाफ चलाए गए इस रणनीतियुक्त संयुक्त कार्रवाई से सीमान्त ईलाके के सक्रिय माओवादी दस्ते को काफी नुकसान पहुंचा है।

          उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों द्वारा माओवादियों के खिलाफ चलाए जा रहे लगातार अभियान के क्रम में पिछले दिनों चाईबासा और सरायकेला के सीमावर्ती ट्राई जंक्शन क्षेत्र के संयुक्त अभियान में दो माओवादियों को मार गिराया गया और अत्याधुनिक हथियार के साथ गोली का जखीरा भी बरामद किया गया था। साथ ही झारखंड -छत्तीसगढ़ सीमा पर स्थित बूढ़ा पहाड़ के भी नक्सलियों के कैंप को ध्वस्त कर दिया गया था। काफी संख्या में लैंडमाइंस गोली एवं अन्य विस्फोटक सामान बरामद किया गया था।

          कैंप ध्वस्त चतरा न्यूज नक्सली पुलिस बरामद मुठभेड़ रायफल
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          साली से प्रेम संबंध का विरोध करने पर पत्नी की ह/त्या, पति और बहन गिरफ्तार

          October 28, 2026

          हजारीबाग ओपन जेल में पूर्व नक्सली कमांडर ने रचाई शादी, पुलिस अधिकारी बने बाराती

          October 28, 2026

          Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर चांद के दीदार में आ सकती है बाधा, बारिश का अनुमान

          October 27, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          साली से प्रेम संबंध का विरोध करने पर पत्नी की ह/त्या, पति और बहन गिरफ्तार

          हजारीबाग ओपन जेल में पूर्व नक्सली कमांडर ने रचाई शादी, पुलिस अधिकारी बने बाराती

          Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर चांद के दीदार में आ सकती है बाधा, बारिश का अनुमान

          पलामू MMCH में नवजात का श/व लेकर घूमता दिखा कु/त्ता, DC-SP पहुंचे अस्पताल,CCTV ने खोला पूरा राज….

          बिहार विधान परिषद चुनाव: तिरहुत से भाजपा के नरेंद्र प्रसाद सिंह जीते, दरभंगा में जनसूराज की जीत तय

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.