Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 1 November 2026 || 17:42
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Ranchi: मुख्यमंत्री आवास घेराव के दौरान लाठीचार्ज में एक छात्र का सिर फटा, 41 गिरफ्तार
          Headline

          Ranchi: मुख्यमंत्री आवास घेराव के दौरान लाठीचार्ज में एक छात्र का सिर फटा, 41 गिरफ्तार

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवApril 17, 2023Updated:April 17, 2023No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Ranchi :  सरकार के 60:40 नियोजन नीति के विरोध में कुछ छात्र संगठन के द्वारा आहूत सीएम आवास  घेराव के दौरान पुलिस ने कुछ छात्रों को हिरासत में लिया है, वहीं कुछ बैरिकेड के समीप झड़प हुई, पुलिस ने लाठीचार्ज किया जिससे छात्रों के घायल की खबर है। सैकडों छात्र को बस में बैठाकर दूसरी जगह ले जाया गया है। इससे पहले छात्र कांके रोड पर धरना पर बैठ गये थे। छात्रों के धरना प्रदर्शन के कारण आवागमन बाधित हो गया। जिसके बाद पुलिस ने कई छात्रों को हिरासत में ले लिया है।

          मालूम हो कि 60:40 नियोजन नीति का विरोध और 1932 खतियान आधारित स्थानीय नीति को लेकर मोरहाबादी मैदान से सीएम हाउस का घेराव करने जा रहे छात्रों को पुलिस ने राजकीय अतिथि शाला के पास रोक दिया था। रोकने के बाद भी सभी छात्र दूसरे रास्ते से सीएम आवास घेरने के लिए निकल पड़े थे। छात्र नाला पार कर मुख्यमंत्री आवास तक पहुंचने की कोशिश कर रहे थे।
          छात्र संगठनों  द्वारा सीएम हाउस घेराव कार्यक्रम को देखते हुए जिला प्रशासन ने सीएम हाउस के 200 मीटर के दायरे में धारा 144 लगा दिया है। इसके अतिरिक्त चार कंपनी रैपिड एक्शन फोर्स, इको, एसआइआरबी, आइआरबी, जैप-10 की महिला पुलिस, लाठी पार्टी और होमगार्ड की तैनाती की गयी है।

          वहीं राजधानी में तैनात छह डीएसपी के अतिरिक्त जिला के अन्य डीएसपी, जिले के विभिन्न थाना प्रभारियों सहित कई इंस्पेक्टर और दारोगा की तैनाती की गयी है।इसके आलावा मजिस्ट्रेट को भी तैनात किया गया है। छात्र सीएम हाउस तक ना पहुंचे। इसके लिए 36 जगहों पर बैरिकेडिंग की गयी है। आंसू गैस और वाटर कैनन भी तैनात किये गये हैं। छात्र संगठन ने कल संध्या विशाल मशाल जुलूस और 19 को झारखंड बन्द की घोषणा की है।जिला प्रशासन ने छात्र संगठन की घोषणा पर रांची के खास खास क्षेत्र में धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू किया था।

          छात्र संगठन पहले मोरहाबादी मैदान में जुटे और वहीं से अलग अलग समुह में बंटकर मुख्य मंत्री आवास की ओर कुच किया ।छात्र संगठन की घोषणा पर मुख्य मंत्री आवास के सभी सड़क पर चारो ओर मजबूत बैरिकेड बनाये गया था तथा भारी संख्या में सुरक्षाबल को तैनात कर दिया गया था।आंसू गैस ,वाटर कैनन,लाठी पार्टी तैनात थे।छात्रों पर लाठीचार्ज की घटना का संगठन ने घोर निंदा किया है।घायल छात्र को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

          एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि घेराव के दौरान धारा 144 का उल्लंघन करने के आरोप में 41 छात्रों को गिरफ्तार किया गया था। सभी को मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में बने कैंप जेल में रखा गया, लेकिन बाद में सभी को देर शाम रिहा कर दिया गया।

          छात्र संगठन नियोजन नीति रांची न्यूज लाठीचार्ज सीएम आवास घेराव
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          टोटो में सफर के दौरान ना/बालिग से दरिंदगी, तीन आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

          November 1, 2026

          भागलपुर में ओवरलोड ट्रैक्टर का कहर, नेशनल बॉक्सिंग रेफरी सह शिक्षिका की मौत

          October 31, 2026

          अररिया में टैंकर से हो रही थी शराब की तस्करी, 2777 लीटर विदेशी शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

          October 31, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          टोटो में सफर के दौरान ना/बालिग से दरिंदगी, तीन आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

          भागलपुर में ओवरलोड ट्रैक्टर का कहर, नेशनल बॉक्सिंग रेफरी सह शिक्षिका की मौत

          अररिया में टैंकर से हो रही थी शराब की तस्करी, 2777 लीटर विदेशी शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

          सरायकेला में इंसाफ मांगने थाने पहुंची महिला से दरिंदगी, आरोपी सिपाही गिरफ्तार; थाना प्रभारी समेत 6 निलंबित

          धनबाद IIT-ISM में बड़ा हादसा, आठवीं मंजिल से गिरकर छात्र की मौत,पुलिस जांच में जुटी

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.