Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 21 November 2026 || 19:42
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»पीएम मोदी ने बिहार को दी 34,470 करोड़ की सौगात, 19.7 किमी लंबे नीतीश सेतु का किया उद्घाटन
          Headline

          पीएम मोदी ने बिहार को दी 34,470 करोड़ की सौगात, 19.7 किमी लंबे नीतीश सेतु का किया उद्घाटन

          प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बिहार दौरे के दौरान राज्य को 34,470 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात दी। वैशाली जिले के जन्दाहा-राजापाकर औद्योगिक क्षेत्र स्थित जाफरपट्टी से प्रधानमंत्री ने 227 विकास एवं बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और राष्ट्र को समर्पण किया।
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवNovember 21, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          कच्ची दरगाह से बिदुपुर तक बना छह लेन का पुल उत्तर और दक्षिण बिहार को जोड़ेगा, 227 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और राष्ट्र को समर्पण

          Patna News:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बिहार दौरे के दौरान राज्य को 34,470 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात दी। वैशाली जिले के जन्दाहा-राजापाकर औद्योगिक क्षेत्र स्थित जाफरपट्टी से प्रधानमंत्री ने 227 विकास एवं बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और राष्ट्र को समर्पण किया। इस दौरान गंगा नदी पर बने बहुप्रतीक्षित कच्ची दरगाह-बिदुपुर छह लेन पुल का भी उद्घाटन किया गया, जिसे ‘नीतीश सेतु’ नाम दिया गया है।

          करीब 19.7 किलोमीटर लंबे इस पुल के शुरू होने से उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच सड़क संपर्क पहले से अधिक सुगम होगा। 4,988.40 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस परियोजना में 9.7 किलोमीटर लंबा मुख्य पुल और करीब 10 किलोमीटर लंबी संपर्क सड़कें शामिल हैं। यह पटना के कच्ची दरगाह को वैशाली जिले के बिदुपुर से जोड़ता है।

          प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार पहुंचने पर पटना हवाईअड्डे पर पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनका स्वागत किया। इसके बाद प्रधानमंत्री वैशाली जिले के राघोपुर पहुंचे और नवनिर्मित पुल का निरीक्षण किया। उन्होंने पुल से गमछा लहराकर उपस्थित लोगों का अभिवादन किया और विधिवत उद्घाटन कर इसे बिहार की जनता को समर्पित किया। कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

          सड़क और ऊर्जा क्षेत्र को मिली मजबूती

          प्रधानमंत्री की ओर से शुरू की गई परियोजनाओं में सड़क, रेल, बिजली, जलापूर्ति, सीवरेज, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास और शहरी विकास से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं। प्रमुख सड़क परियोजनाओं में एनएच-19 के औरंगाबाद-चरदाहा खंड को छह लेन बनाने, एनएच-227 एफ के चोरमा-बैरागनिया खंड तथा एनएच-327 के उमगांव-सहरसा खंड से संबंधित परियोजनाएं शामिल हैं।

          ऊर्जा क्षेत्र में प्रधानमंत्री ने 1,320 मेगावाट की बक्सर ताप विद्युत परियोजना की दूसरी इकाई (660 मेगावाट) का उद्घाटन किया। वहीं, पीरपैंती सुपर थर्मल पावर परियोजना से बिजली निकासी के लिए करीब 3,350 करोड़ रुपये की लागत वाली आधारभूत संरचना की आधारशिला रखी गई। नवादा के फुलवरिया बांध पर फ्लोटिंग सोलर परियोजना सहित बिजली वितरण और पारेषण से जुड़ी योजनाएं भी शुरू की गईं।

          शहरी विकास और शिक्षा-स्वास्थ्य पर जोर

          प्रधानमंत्री ने साहेबगंज-अरेराज-बेतिया एनएच-139 डब्ल्यू को चार लेन बनाने की परियोजना की आधारशिला रखी। इस पर 3,800 करोड़ रुपये से अधिक खर्च होने का अनुमान है। इसके अलावा बेगूसराय, बिहारशरीफ, पूर्णिया, हाजीपुर, मोतिहारी, दानापुर, खगड़िया, समस्तीपुर, बोधगया, सीतामढ़ी और सहरसा में जलापूर्ति एवं सीवरेज से जुड़ी योजनाओं को भी गति दी गई।

          शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में डॉ. भीमराव आंबेडकर आवासीय विद्यालयों, आईआईटी पटना रिसर्च पार्क, इंजीनियरिंग एवं पॉलिटेक्निक संस्थानों तथा स्वास्थ्य सुविधाओं से संबंधित परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया गया।

          100 ई-बसों को दिखाई हरी झंडी

          कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने 100 पीएम-ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे राज्य में स्वच्छ सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। वहीं, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत 26,900 से अधिक लाभार्थियों के गृह प्रवेश कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।

          कुल मिलाकर 34,470 करोड़ रुपये की इन 227 परियोजनाओं के माध्यम से बिहार में आधारभूत संरचना, यातायात, बिजली, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य और शहरी सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है।

          Bihar Development Projects Kacchi Dargah Bidupur Bridge PM Modi Bihar Visit Six Lane Bridge Bihar कच्ची दरगाह बिदुपुर पुल नीतीश सेतु उद्घाटन पीएम मोदी बिहार दौरा बिहार की बड़ी सौगात Nitish Setu Inauguration बिहार विकास परियोजना
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          प्रिंस खान के भाई और साले के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी, दुबई में छिपे होने की आशंका

          November 21, 2026

          भागलपुर शिक्षा विभाग में निगरानी का बड़ा एक्शन, 1.10 लाख रुपये रिश्वत लेते एमडीएम डीपीएम गिरफ्तार

          November 21, 2026

          भागलपुर के शिव मंदिर में लाखों की चोरी,शैलेश्वर नाथ महादेव मंदिर में शिवलिंग के आभूषण और 20 किलो का घंटा ले उड़े चोर

          November 20, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          प्रिंस खान के भाई और साले के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी, दुबई में छिपे होने की आशंका

          भागलपुर शिक्षा विभाग में निगरानी का बड़ा एक्शन, 1.10 लाख रुपये रिश्वत लेते एमडीएम डीपीएम गिरफ्तार

          पीएम मोदी ने बिहार को दी 34,470 करोड़ की सौगात, 19.7 किमी लंबे नीतीश सेतु का किया उद्घाटन

          भागलपुर के शिव मंदिर में लाखों की चोरी,शैलेश्वर नाथ महादेव मंदिर में शिवलिंग के आभूषण और 20 किलो का घंटा ले उड़े चोर

          झामुमो विधायक निरल पूर्ति को मिलेगा उत्कृष्ट विधायक सम्मान, 22 नवंबर को राज्यपाल करेंगे सम्मानित

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.