Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 8 June 2026 || 20:41
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Patna: बिहार ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट के पहले दिन आठ कंपनियों ने 554 करोड़ रुपये के एमओयू पर किये हस्ताक्षर
          Headline

          Patna: बिहार ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट के पहले दिन आठ कंपनियों ने 554 करोड़ रुपये के एमओयू पर किये हस्ताक्षर

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवDecember 13, 2023No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          INDUSTRIES MINISTER SAMEER KUMAR MAHASTHE BIHAR BUSSINESS CONNECT GOLBAL INVESTORES MEET
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Patna:  राजधानी पटना के ज्ञान भवन में बुधवार को ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट-2023 शुरू हुआ। दो दिवसीय इस कार्यक्रम के पहले दिन 554 करोड़ रुपये निवेश के लिए 8 कंपनियों के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किये गए। दो दिवसीय वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन ‘बिहार बिजनेस कनेक्ट-2023’ के उद्घाटन सत्र में बिहार के उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ ने केंद्र से राज्य में विशेष आर्थिक क्षेत्र (एसईजेड) के निर्माण की मांग दोहराई। उन्होंने यहां पहुंचे प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि नीतीश कुमार सरकार उन्हें उद्योग स्थापित करने के लिए हर संभव सहायता प्रदान करेगी।

          उन्होंने कहा कि नई नीतियों के साथ बिहार बदल गया है। नए बिहार से जुड़ें और इसे समृद्ध करें। यदि राज्य में उद्योग बढ़ेंगे तो देश भी प्रगति करेगा। उन्होंने केंद्र से अनुरोध किया कि राज्य में कम से कम चार एसईजेड बनाए जाएं। समीर महासेठ ने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि निवेशक बिहार आ रहे हैं। निवेश में वृद्धि से बिहार अगले पांच वर्षों में उद्योगों के मामले में शीर्ष 10 राज्यों की सूची में आ जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र को तेज विकास सुनिश्चित करने के लिए बिहार को विशेष दर्जा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का ध्यान अन्य क्षेत्रों के अलावा खाद्य प्रसंस्करण, चमड़ा, कपड़ा और सूचना प्रौद्योगिकी पर है।

          शिखर सम्मेलन के उद्घाटन दिवस पर पहले सत्र में कपड़ा और चमड़ा क्षेत्रों पर चर्चा की गई। इस दौरान 554 करोड़ रुपये के निवेश के लिए आठ प्रमुख कंपनियों के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। सावी लेदर्स ने 274 करोड़ रुपये, कोमल टेक्सफैब ने 100.5 करोड़ रुपये, मां प्रभावती टेक्सटाइल मिल्स ने 94 करोड़ रुपये, कॉसमस लाइफस्टाइल प्राइवेट लिमिटेड ने 52 करोड़ रुपये और भारती एक्ज़िम प्राइवेट लिमिटेड ने 15 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित किया है।

          इस अवसर पर नाहर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के कमल ओसवाल ने कहा कि हमारा समूह जल्द ही पटना में एक लॉजिस्टिक पार्क का निर्माण करेगा। मोंटे कार्लो ब्रांड की वस्तुओं का उत्पादन अब बिहार में शुरू होगा। हमारी कंपनी पंजाब और राजस्थान में उद्योग संचालित करती है और हमारी लगभग 25,000 लोग काम करते हैं, जिनमें से लगभग 40 प्रतिशत बिहार से हैं।

          इंडस्ट्री सेक्टर के लिए बेस तैयार

          बिहार सरकार में मंत्री संजय झा ने कहा कि बिहार में इस तरह का समिट लंबे वक्त से हो रहा है। कोरोना काल के बाद बिहार में स्थानीय लोगों के बीच उद्यमिता बढ़ी है। बिहार में कृषि प्रोडक्शन 10 गुना बढ़ा है। हमारे पास युवा शक्ति की बड़ी फौज है। स्किल्ड लेबर है। इंडस्ट्री सेक्टर के लिए बेस तैयार हो चुका है। आने वाले वक्त में बिहार में बड़ा बदलाव होने वाला है।

          देशभर के 600 उद्यमी होंगे शामिल
          विकसित प्रदेशों की कतार में आने के लिए अब बिहार बेकरार है, लिहाजा 17 साल बाद बिहार में बिजनेस कनेक्ट 2023 ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आज से शुभारंभ हुआ है। 13 और 14 दिसंबर को पटना के ज्ञान भवन में आयोजित होने वाले इस मेगा इवेंट के जरिए नीतीश सरकार देश-विदेश से आने वाले उद्यमियों को लुभाने की कोशिश में जुटी है। दो दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में देशभर के 600 उद्यमी और 16 देशों के प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Bihar government Global Investors Summit Patna News
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          झारखंड राज्यसभा चुनाव में झामुमो, कांग्रेस और निर्दलीय ने भरा पर्चा, बैद्यनाथ राम और प्रणव झा के सामने नाथवानी की चुनौती, बढ़ा सस्पेंस

          June 8, 2026

          अरवल-पटना नहर रोड पर बड़ा हादसा : तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नहर में गिरी , चार युवकों की दर्दनाक मौत

          June 8, 2026

          Giridih: हैवान बना पिता! तीन मासूम बेटियों की गला रे/तकर ह/त्या, गांव में पसरा मातम

          June 8, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          झारखंड राज्यसभा चुनाव में झामुमो, कांग्रेस और निर्दलीय ने भरा पर्चा, बैद्यनाथ राम और प्रणव झा के सामने नाथवानी की चुनौती, बढ़ा सस्पेंस

          फायरिंग केस में घिरे खान सर ने दायर की अग्रिम जमानत याचिका,मंगलवार को कोर्ट में अहम सुनवाई

          अरवल-पटना नहर रोड पर बड़ा हादसा : तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नहर में गिरी , चार युवकों की दर्दनाक मौत

          Giridih: हैवान बना पिता! तीन मासूम बेटियों की गला रे/तकर ह/त्या, गांव में पसरा मातम

          चतरा में गर्भवती महिला की मौत पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.