Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 13 June 2026 || 05:12
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Patna: बिहार में जदयू के साथ मिलकर एनडीए सरकार बनाने का भाजपा को राष्ट्रीय स्तर पर मिलेगा लाभ
          Headline

          Patna: बिहार में जदयू के साथ मिलकर एनडीए सरकार बनाने का भाजपा को राष्ट्रीय स्तर पर मिलेगा लाभ

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJanuary 28, 2024No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Patna: बिहार में तीन दिनों की सियासी उठापटक के बाद आखिरकार नीतीश कुमार ने भाजपा के साथ एनडीए की सरकार बना ही ली लेकिन इसका सबसे बड़ा लाभ भाजपा को मिलेगा। भाजपा ने जदयू के साथ सरकार बनाकर एक तीर से कई निशाने साधे हैं। ऐसा कर भाजपा बिहार में सत्ता दल में तो आ ही गयी। साथ ही भाजपा ने इससे राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस को सबसे बड़ा झटका दिया है।

          लोकसभा चुनाव के पहले एनडीए के कुनबे को मजबूत करने और कांग्रेस सहित अन्य विरोधी दलों को जोरदार झटका देने में नीतीश पर चला यह तीर सबसे सटीक निशाना माना जा रहा है। नीतीश कुमार ने 17 महीने अगस्त 2022 में बिहार महागठबंधन सरकार बनाई थी और तब उन्होंने केन्द्र की मोदी सरकार को लेकर एलान किया था कि जो 2014 में आए हैं वे 2024 के लोकसभा चुनाव में फिर से केंद्र की सत्ता में नहीं आएंगे।

          नीतीश कुमार ने अपने ऐलान को सफल करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर विपक्ष के नेताओं संग मुलाकात करनी शुरू की और जून 2023 में पटना में विपक्षी दलों की बैठक हुई। बाद में बेंगलुरु और मुंबई में भी करीब 28 विपक्षी दल एकजुट हुए। विपक्ष के इस गठबंधन का नाम ‘इंडिया’ रखा गया। इसके साथ नीतीश कुमार की पहल राष्ट्रीय स्तर पर साकार हुई लेकिन यहीं से नीतीश की पहल कुंद भी पड़ गई। क्योंकि, कई मुद्दों पर लम्बे इंतजार के बाद भी इंडिया में सहमति नहीं बनी। सीट शेयरिंग हो या संयोजक बनाने का मुद्दा, कुछ भी फाइनल नहीं हुआ।

          जब नीतीश कुमार को यह आभास होने लगा की कांग्रेस आईएनडीआईए की बागडोर अपने हाथों में लेना चाहती है तो वह भी इससे किनारे होने लगे। जदयू के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी का कहना है कि विपक्षी दलों के गठबंधन का नाम रखने से पूर्व ही यह तय हो गया था कि बिना प्रधानमंत्री पद के चेहरे के ही विपक्ष लोकसभा चुनाव लड़ेगा लेकिन 19 दिसम्बर की बैठक में ममता बनर्जी ने मल्लिकार्जुन खड़गे का नाम रख दिया। कांग्रेस सीट शेयरिंग से घबराती रही। उन्होंने कहा कि आईएनडीआईए के पास भाजपा से लड़ने का कोई प्लान ही नहीं था।

          इस बीच भाजपा ने बिहार में जदयू के राजद से हो रहे अलगाव का फायदा उठाया और नीतीश को अपने पाले में लाकर भाजपा ने आईएनडीआईए की बुनियाद रखने वाले को ही उखाड़ दिया, जिसने बीजारोपण किया उसी नीतीश कुमार को अपने पाले में लाकर विपक्षी एकता की हवा निकाल दी और बिहार में भाजपा को मजबूत किया, जिसका नतीजा लोकसभा चुनाव के परिणाम में आयेगा।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          B J P nda Nitish Kumar Patna News
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          झारखंड में कभी भी दस्तक दे सकता है मानसून, कोडरमा समेत 12 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी

          June 12, 2026

          लातेहार में जमीन विवाद ने ली जान, बड़े भाई की ह/त्या,टांगी से हमला: पत्नी और भतीजा गंभीर, आरोपी फरार

          June 12, 2026

          मुजफ्फरपुर में 4 हजार डायजेपाम इंजेक्शन जब्त, नेपाल तस्करी नेटवर्क का खुलासा

          June 12, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          झारखंड में कभी भी दस्तक दे सकता है मानसून, कोडरमा समेत 12 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी

          लातेहार में जमीन विवाद ने ली जान, बड़े भाई की ह/त्या,टांगी से हमला: पत्नी और भतीजा गंभीर, आरोपी फरार

          मुजफ्फरपुर में 4 हजार डायजेपाम इंजेक्शन जब्त, नेपाल तस्करी नेटवर्क का खुलासा

          बिहार में भीषण सड़क हादसा : बेगुसराय में खड़े ट्रक से टकराई कार, तीन थानाध्यक्ष और चालक की मौत

          बिहार विधान परिषद चुनाव: पवन निशांत सहित राजग के सभी 9 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.