Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 9 July 2026 || 01:03
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Patna: बिहार पुलिस ने दो लाख का इनामी कुख्यात वांछित अपराधकर्मी रंजीत चौधरी को ऋषिकेश से किया गिरफ्तार
          Headline

          Patna: बिहार पुलिस ने दो लाख का इनामी कुख्यात वांछित अपराधकर्मी रंजीत चौधरी को ऋषिकेश से किया गिरफ्तार

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवSeptember 7, 2024No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Patna:  बिहार स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की विशेष टीम एवं उत्तराखंड पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में ऋषिकेश से रंजीत चौधरी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मुख्यालय पटना ने प्रेस विज्ञाप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी। बिहार एसटीएफ की विशेष टीम एवं उत्तराखंड पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दो लाख का इनामी कुख्यात वांछित अपराधकर्मी एवं रंगदार तथा बालू माफिया रंजीत चौधरी, बेलाउर थाना उदवंतनगर जिला भोजपुर को उत्तराखंड राज्य के ऋषिकेश से गिरफ्तार किया गया।

          रंजीत चौधरी पर भोजपुर, पटना एवं झारखंड राज्य के पूर्वी सिंहभूम जिला के विभिन्न थानों में हत्या, लूट, रंगदारी, आर्म्स एक्ट एवं पुलिस पर हमला के करीब 27 गंभीर कांड दर्ज है। इसके विरूद्ध बिहार पुलिस मुख्यालय द्वारा दो लाख रूपये का इनाम घोषित था। पटना एवं भोजपुर जिला के बालू ठेकेदारों से रंगदारी वसूलने एवं भय का माहौल पैदा करने के लिए उक्त अपराधकर्मी के द्वारा अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर दिनांक 06.11.2023 को पटना जिला के रानीतालाब थाना क्षेत्र के निसरपुरा गांव के रहने वाले बालू ठेकेदार देवराज की हत्या करने में शामिल रहा है।

          इस संबंध में रानीतालाब (पटना) थाना कांड संख्या 382/23 दिनांक 06.11.2023 धारा 302/34/120बी एवं 27 आर्म्स एक्ट अंकित है। अपराधकर्मी रंजीत चौधरी द्वारा अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर दिनांक 21.10.2023 को भोजपुर जिला में बालू घाट पर वर्चस्व को लेकर बक्सर जिला के औद्योगिक थानान्तर्गत अर्जुनपुर गांव के रहने वाले राकेश कुमार नामक युवक की गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया था।

          उल्लेखनीय है कि दिनांक 29.02.2024 को उक्त अपराधकर्मी के द्वारा अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर आरा कोर्ट के गेट पर कांड के गवाह गोपाल चौधरी सा. बेलाउर थाना उदवंतनगर की गोली मार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया था। इस संबंध में नवादा थाना कांड संख्या 162/24 दिनांक 29.02.24 धारा 341/342/307/120बी/34 एवं 27 आर्म्स एक्ट अंकित है। उक्त अपराधकर्मी से पूछताछ जारी है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Bihar Special Task Force notorious wanted criminals Ranjit Chowdhry uttarakhand police
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          पांच माह से वेतन नहीं मिलने पर आर्थिक तंगी से परेशान होकर महिला होमगार्ड ने खाया जहर, अस्पताल में चल रहा इलाज

          July 8, 2026

          जमशेदपुर DD Bar Murder: बार संचालक और भाजपा नेता नीरज सिंह समेत तीन आरोपितों को पुूलिस ने भेजा जेल, अबतक 12 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपित ने किया सरेंडर

          July 8, 2026

          डबल मर्डर से दहला समस्तीपुर, कुख्यात प्रभात चौधरी और उसके साथी की गोली मारकर ह/त्या, घटना गैंगवार या शराब कारोबार की रंजिश तलाशने में जूटी पुलिस

          July 8, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          पांच माह से वेतन नहीं मिलने पर आर्थिक तंगी से परेशान होकर महिला होमगार्ड ने खाया जहर, अस्पताल में चल रहा इलाज

          जमशेदपुर DD Bar Murder: बार संचालक और भाजपा नेता नीरज सिंह समेत तीन आरोपितों को पुूलिस ने भेजा जेल, अबतक 12 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपित ने किया सरेंडर

          डबल मर्डर से दहला समस्तीपुर, कुख्यात प्रभात चौधरी और उसके साथी की गोली मारकर ह/त्या, घटना गैंगवार या शराब कारोबार की रंजिश तलाशने में जूटी पुलिस

          बांकीपुर सीट पर भाजपा का युवा चेहरा, अभिषेक कुमार बंटी को मिला टिकट

          मुजफ्फरपुर में किराना दुकान से बरामद हुई 4 किलो चरस, राशन की आड़ में चल रहा था अवैध कारोबार

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.