Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 25 August 2026 || 22:54
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Patna: शपथ लेने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा-हम बिहार के हित में काम करते रहेंगे
          Headline

          Patna: शपथ लेने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा-हम बिहार के हित में काम करते रहेंगे

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJanuary 28, 2024Updated:January 28, 2024No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Patna:  नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में रविवार को नौवीं बार शपथ के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा है कि अब इधर उधर जाने का सवाल ही नहीं है। हम भाजपा के साथ पहले भी थे और आज भी हैं। हम विकास को आगे बढ़ाएंगे। हम बिहार के हित में काम करते रहेंगे।

          राजभवन में मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में बहुत जल्द मंत्रीमंडल का विस्तार होगा। हम एनडीए के साथ पहले भी थे, बीच में कुछ समय के लिए दूसरे के साथ चले गए थे। अब फिर से वहीं आ गए हैं। अब इधर उधर जाने का सवाल ही नहीं है। मेरे साथ दो डिप्टी सीएम बने हैं और हम सब मिलकर सरकार को अच्छे से चलायेंगे।

          वहीं पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने भ्रष्टाचार और परिवारवाद में डूबे लोगों का साथ छोड़ने के लिए नीतीश कुमार को धन्यवाद दिया और उनके नेतृत्व में गठित राज्य की पांचवीं एनडीए सरकार को शुभकामनाएं दी है। सुशील मोदी ने रविवार को बयान जारी कर कहा कि नई सरकार बनने के साथ बिहार को 15 महीनों के राहु-काल से मुक्ति मिली और 2020 के जनादेश का सम्मान हुआ।

          उन्होंने आशा प्रकट की कि भाजपा की सकारात्मक संगत में लौट कर नीतीश कुमार 2005 की तरह सुशासन ( गुड गवर्नेंस) के नये प्रतिमान स्थापति करेंगे, डबल इंजन सरकार से विकास को गति देंगे, केंद्र से टकराव की प्रवृत्ति समाप्त करेंगे, बालू-शराब माफिया पर शिकंजा कसेंगे और सामान्य व्यवयायी से लेकर बड़े निवेशकों तक में सुरक्षा का विश्वास जगाने में सफल होंगे।

           

          नई सरकार के गठन पर पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दी बधाई

          नीतीश कुमार ने एक बार फिर बिहार में एनडीए के साथ मिलकर सरकार बना ली है। शपथ ग्रहण के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को बधाई दी है।

          प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर ट्वीट करते हुए कहा कि बिहार में बनी एनडीए सरकार राज्य के विकास और यहां के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेगी। @NitishKumar को मुख्यमंत्री और सम्राट चौधरी एवं विजय सिन्हा को उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर मेरी बहुत-बहुत बधाई। मुझे विश्वास है कि यह टीम पूरे समर्पण भाव से राज्य की सेवा करेगी।

          Bihar government Nitish Kumar Oath Patna News
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          चतरा में दारोगा दंपति के सरकारी आवास से नाबालिग बरामद, जांच शुरू

          August 25, 2026

          टंडवा के जंगल में पुलिस और राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़, एक घायल

          August 25, 2026

          साइबर ठगी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ईंट भट्ठे व बगीचे से 15 मोबाइल के साथ 7 गिरफ्तार

          August 25, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          चतरा में दारोगा दंपति के सरकारी आवास से नाबालिग बरामद, जांच शुरू

          टंडवा के जंगल में पुलिस और राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़, एक घायल

          साइबर ठगी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ईंट भट्ठे व बगीचे से 15 मोबाइल के साथ 7 गिरफ्तार

          पटना में सरकारी भर्तियों की मांग पर छात्रों का उग्र प्रदर्शन, वाटर कैनन से रोका मार्च

          कोसी-गंगा का रौद्र रूप: रंगरा में घरों तक पहुंचा बाढ़ का पानी, काजीकोरैया बांध टूटा; 5 हजार की आबादी प्रभावित

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.