Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 8 September 2026 || 22:27
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Palamu : झारखंड की तकदीर और तस्वीर बदलने के लिए युवाओं को साथ कदम से कदम मिलाकर चलना होगा- हेमंत
          Headline

          Palamu : झारखंड की तकदीर और तस्वीर बदलने के लिए युवाओं को साथ कदम से कदम मिलाकर चलना होगा- हेमंत

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवDecember 1, 2023No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          मुख्य मंत्री हेमंत सोरेन ने पलामू में विकास का पिटारा खोला”

          आपकी योजना -आपकी सरकार -आपके द्वार” कार्यक्रम में हुए शामिल,  लाभुकों से किया सीधा संवाद

          Palamu :  आपकी योजना- आपकी सरकार- आपके द्वार” कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्तियों के दरवाजे तक सरकार की योजनाओं और सेवाओं को पहुंचाना है। सुदूर ग्रामीण इलाकों में रहने वाले हर गरीब और जरूरतमंद की समस्याओं का समाधान उसके घर पर मिले, इसलिए हर पंचायत में शिविर लगाए जा रहे हैं । यहां अधिकारियों की पूरी टीम मौजूद है। आप सभी इन शिविरों में आकर कल्याणकारी योजनाओं से जुडें। मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन आज पलामू में “आपकी योजना- आपकी सरकार- आपके द्वार ” के तीसरे चरण के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे । मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड युवावस्था में कदम रख चुका है। पिछले दो दशक के दौरान झारखंड की किसी ने चिंता नहीं की । इस वजह से यह राज्य पिछड़ता चला गया। लेकिन, हमारी सरकार सभी के सहयोग से झारखंड की तकदीर और तस्वीर बदलने को तैयार है। इसके लिए युवाओं को युवा राज्य के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना होगा।

          एक आवेदन पर आपकी समस्या का होगा समाधान

          मुख्यमंत्री ने लोगों से कहा कि चाहे आपको राशन कार्ड बनवाना हो या पेंशन योजना का लाभ लेना। जाति, आवासीय, शैक्षणिक या अन्य प्रमाण पत्र की जरूरत हो या फिर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से जुड़ना चाहते हैं। आपको प्रखंड और डीसी ऑफिस का अब बार-बार चक्कर नहीं लगाना होगा। “आपकी योजना- आपकी सरकार- आपके द्वार ” कार्यक्रम के तहत लगने वाले शिविरों में आप आएं । आपको यहां आपकी जरूरत के अनुकूल योजना से आच्छादित किया जाएगा और आपकी समस्या का भी समाधान होगा।

          आपने जो सपना देखा है , उसे पूरा करने का काम सरकार करेगी

          मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां के नौजवानों ने अपने भविष्य को लेकर जो सपना देखा है, उसे पूरा करने का काम सरकार करेगी। सरकार यहां के बच्चे- बच्चियों की पढ़ाई का पूरा जिम्मा उठाने को तैयार है। यहां के नौजवानों को प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी से लेकर विभिन्न कोर्सेस को करने और विदेश में उच्च शिक्षा के लिए भी आर्थिक सहयोग कर रही है। नौजवान सरकार की योजनाओं से जुड़कर अपने करियर को नई उड़ान दे सकते हैं। वहीं, हजारों की संख्या में सरकारी नियुक्तियां हो रही हैं । निजी क्षेत्र में भी बड़े पैमाने पर युवाओं को ऑफर लेटर दिया गया है। मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के माध्यम से स्वरोजगार करने के इच्छुक युवाओं को सरकार के द्वारा पूंजी उपलब्ध कराई जा रही है।

          100 करोड़ 69 लाख 89 हज़ार रुपए की लागत से निर्मित 113 योजनाओं का उद्घाटन किया

          मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर 100 करोड़ 69 लाख 89 हज़ार रुपए की लागत से निर्मित 113 योजनाओं का उद्घाटन किया। वहीं, 75 योजनाओं की आधारशिला रखी । इन योजनाओं पर करीब 104 करोड़ रुपए ख़र्च होंगें। मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के 6 लाख 53 हज़ार 152 लाभुकों के बीच करीब 68 करोड़ 67 लाख रुपए की परिसंपत्ति बांटी।
          इस अवसर पर श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता, कृषि मंत्री बादल और पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, विधायक रामचंद्र सिंह , मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे , पलामू प्रमण्डल के पुलिस महानिरीक्षक राजकुमार लकड़ा और जिले के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

          Development Hemant Soren Jharkhand News Palamu News
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          सिजुआ में फिर फटी धरती, भूधसान में मासूम की मौत; कई घर जमींदोज

          September 8, 2026

          गिरीडीह: सड़क निर्माण कंपनी के अपहृत मुंशी का शव बिहार-झारखंड सीमा जमुई के जंगल से बरामद , बालू ठेके के विवाद में हत्या की आशंका, 5 हिरासत में

          September 8, 2026

          सिवान में दिनदहाड़े ज्वेलरी दुकान में लूट, गोली लगने पर भी बदमाश दबोचा, दूसरे अपराधी को लोगों ने दबोचा

          September 8, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          सिजुआ में फिर फटी धरती, भूधसान में मासूम की मौत; कई घर जमींदोज

          गिरीडीह: सड़क निर्माण कंपनी के अपहृत मुंशी का शव बिहार-झारखंड सीमा जमुई के जंगल से बरामद , बालू ठेके के विवाद में हत्या की आशंका, 5 हिरासत में

          सिवान में दिनदहाड़े ज्वेलरी दुकान में लूट, गोली लगने पर भी बदमाश दबोचा, दूसरे अपराधी को लोगों ने दबोचा

          सुल्तानगंज-भागलपुर रेलखंड पर अकबरनगर स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आया परिवार, पति-पत्नी समेत मासूम बेटी की मौत

          भागलपुर में बाढ़ का कहर: गांवों से पॉश कॉलोनियों तक डूबा शहर, संकट बढ़ा,गोराडीह में दो दर्जन गांव जलमग्न, सड़क पर दो फीट पानी

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.