Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 11 November 2026 || 00:44
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»निशा भगत मौत मामले में बड़ा एक्शन, थाना प्रभारी लाइन हाजिर; SIT गठित
          Headline

          निशा भगत मौत मामले में बड़ा एक्शन, थाना प्रभारी लाइन हाजिर; SIT गठित

          रांची के चर्चित निशा भगत मौत मामले में पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पिठोरिया थाना प्रभारी सतीश पांडेय को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवNovember 10, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Ranchi News:  रांची के चर्चित निशा भगत मौत मामले में पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पिठोरिया थाना प्रभारी सतीश पांडेय को लाइन हाजिर कर दिया गया है। साथ ही पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। थाना प्रभारी को भी जांच के दायरे में रखा गया है। इधर, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग और राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी मामले का संज्ञान लेते हुए जांच और कार्रवाई की मांग की है।

          जानकारी के अनुसार, मृतका निशा भगत के पिता हंदू भगत ने पुलिस को लिखित आवेदन देकर मामले में दो लोगों समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने और कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। आवेदन में केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष अजय तिर्की और आदिवासी नेत्री ज्योत्सना केरकेट्टा का नाम शामिल है। पिता ने आरोप लगाया है कि संबंधित लोगों ने निशा की बदनामी की और उसे आत्महत्या के लिए उकसाया। हालांकि, इन आरोपों की पुलिस जांच कर रही है।

          रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित एसआईटी मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

          गौरतलब है कि छह नवंबर को पिठोरिया थाना क्षेत्र स्थित किराये के मकान में निशा भगत का शव फंदे से लटका मिला था। आत्महत्या से पहले निशा फेसबुक लाइव पर आई थीं। इस दौरान वह रोते हुए अपनी परेशानी साझा कर रही थीं। उन्होंने जमीन के कारोबार से जुड़े कुछ लोगों पर कथित प्रताड़ना का आरोप लगाया था। साथ ही पुलिस और प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए थे। फेसबुक लाइव के दौरान उन्होंने अजय तिर्की का नाम भी लिया था।

          बताया गया है कि आत्महत्या से पहले निशा ने पिठोरिया थाना प्रभारी को फोन कर अपनी जान देने की बात कही थी। आरोप है कि थाना प्रभारी ने उन्हें थाने आने की बात कहकर फोन काट दिया था। इस पहलू की भी जांच की जा रही है।

          मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य डॉ. आशा लकड़ा ने संज्ञान लेते हुए झारखंड सरकार से विस्तृत रिपोर्ट मांगने की बात कही है। वहीं, राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने भी स्वतः संज्ञान लिया है। आयोग ने संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखकर निष्पक्ष, विस्तृत और समयबद्ध जांच कराने का निर्देश दिया है।

          राष्ट्रीय महिला आयोग ने निशा के फेसबुक लाइव वीडियो, कॉल रिकॉर्ड और अन्य डिजिटल साक्ष्यों को सुरक्षित रखने पर भी जोर दिया है। अब सभी की निगाहें एसआईटी की जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं।

          Nisha Bhagat Suicide Case Ranchi SIT Investigation निशा भगत आत्महत्या मामला पिठोरिया थाना प्रभारी लाइन हाजिर रांची एसआईटी जांच
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला, सरकारी कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा; 32 प्रस्तावों पर लगी मुहर

          November 10, 2026

          पलामू में मूर्ति विसर्जन के दौरान बवाल, पुलिस पर पथराव और हवाई फायरिंग; 8 गिरफ्तार

          November 10, 2026

          दरभंगा में बंगाल के सराफा कारोबारी से लूट का खुलासा, 62 किलो चांदी और 5.94 लाख नकद बरामद, दो कारों के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार

          November 10, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला, सरकारी कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा; 32 प्रस्तावों पर लगी मुहर

          निशा भगत मौत मामले में बड़ा एक्शन, थाना प्रभारी लाइन हाजिर; SIT गठित

          पलामू में मूर्ति विसर्जन के दौरान बवाल, पुलिस पर पथराव और हवाई फायरिंग; 8 गिरफ्तार

          दरभंगा में बंगाल के सराफा कारोबारी से लूट का खुलासा, 62 किलो चांदी और 5.94 लाख नकद बरामद, दो कारों के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार

          बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन,15 अफसरों पर गिरी गाज, नौ सीओ समेत पीएचईडी के चार अधिकारी सस्पेंड

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.