Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 11 November 2026 || 18:35
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»14वीं शताब्दी का ऐतिहासिक कंदाहा सूर्य मंदिर: पौराणिक कुआं और छठी मैया की प्रतिमा समेटे है अनूठा इतिहास
          Headline

          14वीं शताब्दी का ऐतिहासिक कंदाहा सूर्य मंदिर: पौराणिक कुआं और छठी मैया की प्रतिमा समेटे है अनूठा इतिहास

          जिले में स्थित कंदाहा सूर्य मंदिर अपने भीतर इतिहास, पौराणिक मान्यताओं और धार्मिक आस्था की अनूठी विरासत समेटे हुए है। महिषी प्रखंड के कंदाहा गांव में स्थित यह मंदिर 14वीं शताब्दी का माना जाता है।
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवNovember 11, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Saharsa News:  जिले में स्थित कंदाहा सूर्य मंदिर अपने भीतर इतिहास, पौराणिक मान्यताओं और धार्मिक आस्था की अनूठी विरासत समेटे हुए है। महिषी प्रखंड के कंदाहा गांव में स्थित यह मंदिर 14वीं शताब्दी का माना जाता है। प्राचीन समय में इस गांव को कंचनपुर और सुजालगढ़ के नाम से भी जाना जाता था। ऐतिहासिक मान्यताओं के अनुसार मंदिर का निर्माण मिथिला के ओइनवार वंश के राजा हरिसिंह देव के शासनकाल में कराया गया था। वहीं, पौराणिक मान्यता है कि द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण के पुत्र साम्ब ने इस मंदिर की स्थापना की थी।

          काले पत्थर की सूर्य प्रतिमा है खास आकर्षण

          मंदिर की सबसे बड़ी विशेषता यहां स्थापित काले पत्थर की दुर्लभ सूर्य प्रतिमा है। इस कलात्मक प्रतिमा में सूर्यदेव के साथ उनकी पत्नियां संज्ञा और छाया विराजमान हैं। प्रतिमा में सूर्यदेव के सात घोड़े और चौदह लगाम भी दर्शाए गए हैं। इसके अलावा माथे के ऊपर मेष राशि का चिह्न बना हुआ है। मंदिर के प्रवेश द्वार की चौखट पर प्राचीन लिपि में की गई नक्काशी भी इतिहासकारों और पुरातत्वविदों के लिए आकर्षण का केंद्र है।

          पुरातत्वविदों की नजर में महत्वपूर्ण धरोहर

          पुरातत्व निदेशालय, पटना के तत्कालीन पुरातत्वविद अधीक्षण फणिकांत मिश्र ने मंदिर की चौखट पर अंकित लिपि को दुर्लभ बताया था। उनके अनुसार सूर्य प्रतिमा 14वीं शताब्दी की है। वर्ष 1985 में मंदिर का भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के तहत चयन किए जाने की जानकारी भी सामने आई थी। विशेषज्ञों का मानना है कि इस ऐतिहासिक धरोहर का विस्तृत पुरातात्विक अध्ययन जरूरी है।

          पौराणिक कुएं से जुड़ी है छठी मैया की आस्था

          मंदिर परिसर में मौजूद प्राचीन कुआं भी श्रद्धालुओं के लिए विशेष महत्व रखता है। स्थानीय मान्यता है कि इसके पानी से स्नान और सेवन करने से त्वचा तथा घेघा जैसे रोगों में लाभ मिलता है। कुएं की सफाई के दौरान प्राचीन शिलाएं, अवशेष और सूर्य मंत्र अंकित सामग्री मिलने की बात कही जाती है। इसी कुएं से माता षष्ठी यानी छठी मैया की प्रतिमा मिलने की भी मान्यता है। छठ पर्व के खरना के दिन माता षष्ठी की पूजा और इसके बाद सूर्योपासना की परंपरा यहां की विशिष्ट पहचान है।

          राजकीय सूर्य महोत्सव का प्रस्ताव अब भी लंबित

          मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से जून 2026 में जिला प्रशासन ने बिहार सरकार के कला एवं संस्कृति विभाग को राज्यस्तरीय छठ महापर्व और राजकीय कंदाहा सूर्य महोत्सव आयोजित करने का प्रस्ताव भेजा था। हालांकि, अब तक इस पर कोई अग्रेतर कार्रवाई नहीं हुई है। इस कारण इस वर्ष भी यहां राजकीय स्तर पर महोत्सव आयोजित नहीं हो सका।

          महिषी के बीडीओ भरत कुमार सिंह के अनुसार, स्वच्छताग्रहियों के माध्यम से मंदिर और पोखर की साफ-सफाई कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि महोत्सव आयोजन को लेकर अभी तक कोई सरकारी आदेश प्राप्त नहीं हुआ है। ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व के बावजूद कंदाहा सूर्य मंदिर आज भी पर्यटन विकास और सरकारी संरक्षण की प्रतीक्षा कर रहा है।

          Ancient Sun Temple छठी मैया की प्रतिमा Chhathi Maiya Statue कंदाहा सूर्य महोत्सव Kandaha Surya Mahotsav Kandaha Surya Mandir सहरसा पर्यटन स्थल Saharsa Tourist Places प्राचीन सूर्य मंदिर कंदाहा सूर्य मंदिर
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          10 लाख का इनामी माओवादी संजय यादव की निशानदेही पर हथियार बरामद,ठाणे के खटाल से गिरफ्तारी के बाद बड़ा खुलासा

          November 11, 2026

          दरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा: धार्मिक जलसे से लौट रहे चार किशोरों को ट्रक ने कुचला, तीन की मौके पर मौ/त

          November 11, 2026

          बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला, सरकारी कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा; 32 प्रस्तावों पर लगी मुहर

          November 10, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          10 लाख का इनामी माओवादी संजय यादव की निशानदेही पर हथियार बरामद,ठाणे के खटाल से गिरफ्तारी के बाद बड़ा खुलासा

          14वीं शताब्दी का ऐतिहासिक कंदाहा सूर्य मंदिर: पौराणिक कुआं और छठी मैया की प्रतिमा समेटे है अनूठा इतिहास

          दरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा: धार्मिक जलसे से लौट रहे चार किशोरों को ट्रक ने कुचला, तीन की मौके पर मौ/त

          बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला, सरकारी कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा; 32 प्रस्तावों पर लगी मुहर

          निशा भगत मौत मामले में बड़ा एक्शन, थाना प्रभारी लाइन हाजिर; SIT गठित

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.