Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 16 July 2026 || 18:11
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»पलामू में कोयल नदी का जलस्तर बढ़ने से नए पुल का निर्माण कार्य दूसरी बार रुका
          Headline

          पलामू में कोयल नदी का जलस्तर बढ़ने से नए पुल का निर्माण कार्य दूसरी बार रुका

          लातेहार, लोहरदगा और गुमला में लगातार बारिश से कोयल नदी का जलस्तर बढ़ा, पाइलिंग कार्य दूसरी बार बाधित, जलस्तर सामान्य होने पर फिर शुरू होगा निर्माण।
          today post liveBy today post liveJuly 16, 2026Updated:July 16, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Jharkhand News : झारखंड के पलामू जिले में लगातार हो रही बारिश का असर अब विकास कार्यों पर भी दिखाई देने लगा है। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र (लो प्रेशर) के कारण लातेहार, लोहरदगा और गुमला के ऊपरी जलग्रहण क्षेत्रों में तेज बारिश हुई है, जिससे कोयल नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। इसके चलते मेदिनीनगर-शाहपुर-चैनपुर मार्ग पर निर्माणाधीन नए पुल का कार्य दूसरी बार रोकना पड़ा है। सुरक्षा के मद्देनजर नदी में कार्यरत सभी मशीनों और उपकरणों को बाहर निकाल लिया गया है।

          निर्माण एजेंसी गंगा कंस्ट्रक्शन के प्रोजेक्ट मैनेजर बबलू पांडे ने बताया कि बढ़ते जलस्तर को देखते हुए निर्माण स्थल पर चल रहे सभी कार्य तत्काल रोक दिए गए हैं। नदी में मौजूद मशीनों और अन्य उपकरणों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है। उन्होंने कहा कि जैसे ही नदी का जलस्तर सामान्य होगा, पाइलिंग का कार्य दोबारा शुरू कर दिया जाएगा।

          बताया गया कि नए पुल का निर्माण कार्य 13 मई से शुरू हुआ था और वर्तमान में पाइलिंग का काम चल रहा था। परियोजना के तहत कुल 195 पाइलिंग की जानी है, जिनमें अब तक 30 पाइलिंग पूरी हो चुकी हैं। दो अत्याधुनिक मशीनों की मदद से यह कार्य किया जा रहा था। निर्माण योजना के अनुसार प्रत्येक पिलर के लिए 15 पाइलिंग का प्रावधान रखा गया है।

          तेज बहाव के कारण निर्माण कार्य के लिए बनाया गया अस्थायी डायवर्जन भी आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है। निर्माण एजेंसी ने बताया कि जलस्तर कम होने के बाद सबसे पहले डायवर्जन की मरम्मत की जाएगी, ताकि मशीनों को दोबारा नदी के भीतर ले जाकर निर्माण कार्य शुरू किया जा सके।

          गौरतलब है कि कोयल नदी पर बना पुराना पुल काफी जर्जर हो चुका है और उस पर अक्सर लंबा जाम लगता है। इसी वजह से क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से नए पुल की मांग रही है। पलामू के विधायक आलोक चौरसिया और सांसद वीडी राम ने भी इस मुद्दे को सरकार के समक्ष कई बार उठाया था। विधानसभा में भी यह मामला प्रमुखता से उठाए जाने के बाद सरकार ने नए पुल निर्माण को मंजूरी दी थी।

          करीब 64 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बन रहे इस पुल को 25 महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। पुल बनने के बाद मेदिनीनगर, शाहपुर और चैनपुर के बीच आवागमन अधिक सुगम होगा। साथ ही क्षेत्र के हजारों लोगों को जाम की समस्या से राहत मिलेगी और परिवहन व्यवस्था भी पहले से बेहतर होगी।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          bridge construction work Jharkhand rainfall Koel River water level Medininagar new bridge Palamu News
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          सोनम वांगचुक का अनशन 19वें दिन जारी, लद्दाख के अधिकारों के लिए 20 जुलाई संसद मार्च की अपील

          July 16, 2026

          पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा का भव्य शुभारंभ, बारिश के बीच लाखों भक्तों ने खींचे भगवान के रथ

          July 16, 2026

          कोडरमा पुलिस को बड़ी सफलता, दो लग्जरी गाड़ियों से 1.75 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप

          July 16, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          सोनम वांगचुक का अनशन 19वें दिन जारी, लद्दाख के अधिकारों के लिए 20 जुलाई संसद मार्च की अपील

          पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा का भव्य शुभारंभ, बारिश के बीच लाखों भक्तों ने खींचे भगवान के रथ

          कोडरमा पुलिस को बड़ी सफलता, दो लग्जरी गाड़ियों से 1.75 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप

          पलामू में एनएच निर्माण विवाद: महिला ने अधिकारियों समेत कई लोगों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत कोर्ट में दर्ज कराया परिवाद

          पलामू में कोयल नदी का जलस्तर बढ़ने से नए पुल का निर्माण कार्य दूसरी बार रुका

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.