Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 30 August 2026 || 01:44
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»पलामू में बटाने नदी में वीडियो बनाने के दौरान डूबे तीन युवक, एक को बचाया गया, दो लापता
          Headline

          पलामू में बटाने नदी में वीडियो बनाने के दौरान डूबे तीन युवक, एक को बचाया गया, दो लापता

          हरिहरगंज थाना क्षेत्र के डेमा टोला स्थित बेलघाटी पुल के समीप शनिवार को पिकनिक मनाने पहुंचे तीन युवकों के साथ बड़ा हादसा हो गया। बटाने नदी में नहाने और वीडियो बनाने के दौरान तीनों युवक गहरे पानी और तेज धार की चपेट में आ गए। हा
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवAugust 29, 2026Updated:August 29, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Palamu News:  हरिहरगंज थाना क्षेत्र के डेमा टोला स्थित बेलघाटी पुल के समीप शनिवार को पिकनिक मनाने पहुंचे तीन युवकों के साथ बड़ा हादसा हो गया। बटाने नदी में नहाने और वीडियो बनाने के दौरान तीनों युवक गहरे पानी और तेज धार की चपेट में आ गए। हादसे में स्थानीय लोगों ने एक युवक को किसी तरह नदी से बाहर निकाल लिया, जबकि उसके दो साथी अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

          स्थानीय लोगों के प्रयास से राजेंद्र साव (40) को नदी से बाहर निकाला गया। उस समय वह बेहोशी की हालत में था। आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), हरिहरगंज पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया।

          घटना में लापता हुए दोनों युवकों की पहचान रितिक और टेनी के रूप में बताई जा रही है। उनके साथ मौजूद एक व्यक्ति के अनुसार, तीनों युवक औरंगाबाद क्षेत्र के रहने वाले हैं। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए और नदी में लापता युवकों की तलाश शुरू कर दी।

          प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तीनों युवक नदी में उतरकर मोबाइल से वीडियो बना रहे थे। इसी दौरान वे नदी के गहरे हिस्से में पहुंच गए। तेज बहाव के कारण उनका संतुलन बिगड़ गया और देखते ही देखते तीनों युवक पानी में बहने लगे। बताया गया कि किनारे मौजूद लोगों ने उन्हें गहरे पानी में जाने से रोकने की कोशिश भी की थी, लेकिन युवकों ने कथित तौर पर चेतावनी को नजरअंदाज कर दिया।

          स्थानीय लोगों ने दावा किया कि युवक नशे की हालत में थे। हालांकि, इस दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। हादसे के बाद ग्रामीणों ने काफी देर तक नदी में लापता दोनों युवकों की तलाश की, लेकिन तेज धार और पानी की अधिक गहराई के कारण उनका पता नहीं चल सका।

          घटना की सूचना मिलने के बाद एसआई अजय कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और प्रत्यक्षदर्शियों तथा स्थानीय लोगों से घटना की जानकारी ली। लापता दोनों युवकों की तलाश के लिए प्रयास जारी है।

          Belghati bridge accident Hariharganj river accident Palamu Batane River accident Palamu drowning incident youths drowned in Batane River पलामू नदी में डूबे युवक पलामू बटाने नदी हादसा बटाने नदी में युवक डूबे बेलघाटी पुल हादसा हरिहरगंज नदी हादसा
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          दून एक्सप्रेस में कछुओं की तस्करी का खुलासा, 120 जिंदा कछुए बरामद

          August 30, 2026

          गढ़वा में पति की ह/त्या का खुलासा, पत्नी समेत तीन गिरफ्तार ,पिकअप से बाइक में टक्कर मार दिया था हादसे का दिया रूप

          August 30, 2026

          जमुई में 8 साल की बच्ची का शव बरामद, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप

          August 29, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          दून एक्सप्रेस में कछुओं की तस्करी का खुलासा, 120 जिंदा कछुए बरामद

          गढ़वा में पति की ह/त्या का खुलासा, पत्नी समेत तीन गिरफ्तार ,पिकअप से बाइक में टक्कर मार दिया था हादसे का दिया रूप

          पलामू में बटाने नदी में वीडियो बनाने के दौरान डूबे तीन युवक, एक को बचाया गया, दो लापता

          जमुई में 8 साल की बच्ची का शव बरामद, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप

          गोपालगंज में सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस से चार मजदूरों की मौत, बचाने उतरे मजदूर भी बने शिकार

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.