Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 30 August 2026 || 02:05
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»गोपालगंज में सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस से चार मजदूरों की मौत, बचाने उतरे मजदूर भी बने शिकार
          Headline

          गोपालगंज में सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस से चार मजदूरों की मौत, बचाने उतरे मजदूर भी बने शिकार

          निर्माणाधीन मकान के सेप्टिक टैंक में शटरिंग खोलने और प्लास्टर के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आए मजदूर, बचाने उतरे मजदूर भी हुए बेहोश; अस्पताल में चारों को मृत घोषित किया गया।
          today post liveBy today post liveAugust 29, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          गोपालगंज, 29 अगस्त। बिहार के गोपालगंज जिले से शनिवार को एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। गोपालपुर थाना क्षेत्र के सवनहीं गांव में निर्माणाधीन मकान के सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस की चपेट में आने से चार मजदूरों की मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा है और मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।

          जानकारी के अनुसार, सवनहीं गांव में हकीक अहमद का मकान निर्माणाधीन है। मकान के साथ शौचालय के लिए सेप्टिक टैंक का भी निर्माण कराया जा रहा था। शनिवार को कुछ मजदूर टैंक के अंदर शटरिंग खोलने और प्लास्टर का काम करने के लिए उतरे थे। बताया जा रहा है कि टैंक के अंदर ऑक्सीजन की कमी और जहरीली गैस के कारण मजदूरों की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी।

          कुछ ही देर में एक के बाद एक मजदूर बेहोश होकर टैंक के अंदर गिर पड़े। उन्हें परेशानी में देखकर बचाने के लिए अन्य मजदूर भी सेप्टिक टैंक के अंदर उतर गए। हालांकि, उन्हें अंदर मौजूद जहरीली गैस के खतरे का अंदाजा नहीं था। बचाव की कोशिश के दौरान वे भी गैस की चपेट में आ गए।

          घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और वहां मौजूद अन्य मजदूरों की मदद से सभी को किसी तरह सेप्टिक टैंक से बाहर निकाला गया। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया।

          मृतकों की पहचान सवनहीं गांव निवासी बंटी बैठा उर्फ राकेश बैठा, जावेद आलम उर्फ टीपू, उमेश यादव और गिदहा गांव निवासी शबे आलम के रूप में हुई है। चार मजदूरों की मौत की खबर मिलते ही उनके परिजन अस्पताल पहुंच गए। अपनों के शव देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। कुचायकोट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर गोपालगंज मॉडल अस्पताल तक मातम का माहौल बना रहा।

          हेडक्वार्टर डीएसपी विजय कुमार मिश्रा ने बताया कि हकीक अहमद के निर्माणाधीन मकान में शौचालय के लिए बनाए जा रहे सेप्टिक टैंक के अंदर मजदूर शटरिंग खोलने और प्लास्टर का काम कर रहे थे। इसी दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से चार मजदूरों की मौत हो गई।

          पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज मॉडल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। इस हादसे ने एक बार फिर बंद और गहरे सेप्टिक टैंक में काम करने के दौरान सुरक्षा उपायों की अनदेखी से होने वाले गंभीर खतरे को सामने ला दिया है।

          Bihar septic tank accident four workers die from toxic gas Gopalganj septic tank accident Gopalganj worker deaths Savnahi village accident
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          दून एक्सप्रेस में कछुओं की तस्करी का खुलासा, 120 जिंदा कछुए बरामद

          August 30, 2026

          गढ़वा में पति की ह/त्या का खुलासा, पत्नी समेत तीन गिरफ्तार ,पिकअप से बाइक में टक्कर मार दिया था हादसे का दिया रूप

          August 30, 2026

          पलामू में बटाने नदी में वीडियो बनाने के दौरान डूबे तीन युवक, एक को बचाया गया, दो लापता

          August 29, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          दून एक्सप्रेस में कछुओं की तस्करी का खुलासा, 120 जिंदा कछुए बरामद

          गढ़वा में पति की ह/त्या का खुलासा, पत्नी समेत तीन गिरफ्तार ,पिकअप से बाइक में टक्कर मार दिया था हादसे का दिया रूप

          पलामू में बटाने नदी में वीडियो बनाने के दौरान डूबे तीन युवक, एक को बचाया गया, दो लापता

          जमुई में 8 साल की बच्ची का शव बरामद, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप

          गोपालगंज में सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस से चार मजदूरों की मौत, बचाने उतरे मजदूर भी बने शिकार

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.