Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 27 July 2026 || 06:29
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»चतरा में झगराही पहाड़ी हमले की 20वीं बरसी पर वीर जवानों को किया गया नमन, शहीद एसडीपीओ विनय भारती को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
          Headline

          चतरा में झगराही पहाड़ी हमले की 20वीं बरसी पर वीर जवानों को किया गया नमन, शहीद एसडीपीओ विनय भारती को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

          today post liveBy today post liveOctober 8, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Chatra News:- झारखंड के चतरा जिले में बुधवार को शहीद एसडीपीओ विनय भारती और उनके साथ शहीद हुए अन्य वीर जवानों की 20वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम शहर के कॉलेज रोड स्थित शहीद विनय भारती पार्क में आयोजित हुआ, जहां पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने शहीदों की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

          श्रद्धांजलि सभा में पुलिस अधीक्षक (एसपी) सुमित कुमार खंडेलवाल और उपायुक्त (डीसी) कृतिश्री जी ने संयुक्त रूप से शहीद विनय भारती को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान एसडीपीओ संदीप सुमन, डीएसपी मुख्यालय अमिता लकड़ा, सदर थाना प्रभारी विपिन कुमार, सीओ अनिल कुमार सहित कई अधिकारी और पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

          यह श्रद्धांजलि सभा 8 अक्टूबर 2005 को झगराही पहाड़ी पर हुए भयानक नक्सली हमले की याद में आयोजित की गई थी। उस दिन चतरा के तत्कालीन एसडीपीओ विनय भारती, सीआरपीएफ के सहायक कमांडेंट जेडी अमर और करीब एक दर्जन पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे।

          जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि माओवादियों ने झगराही पहाड़ी पर वसूले गए लेवी के पैसे को एक लोहे के बक्से में छिपाकर रखा है। सूचना की पुष्टि के लिए एसडीपीओ विनय भारती अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्हें वहां एक बक्सा मिला, जिस पर लिखा था कि यह राशि पलामू जोन की है। जैसे ही अधिकारियों ने बक्सा खोला, उसमें जोरदार विस्फोट हुआ। उसी समय घात लगाए माओवादियों ने पुलिस बल पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें कई जवानों ने वीरगति प्राप्त की।

          श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने कहा कि शहीद विनय भारती और उनके साथियों ने जिस साहस और कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपनी जान कुर्बान की, वह हमेशा प्रेरणा का स्रोत रहेगा। अधिकारियों ने उनके बलिदान को याद करते हुए कहा कि समाज को ऐसे वीर सपूतों पर गर्व है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          चतरा श्रद्धांजलि सभा झगराही पहाड़ी हमला माओवादी हमला 2005 वीर जवानों को श्रद्धांजलि शहीद विनय भारती
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.