Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 1 November 2026 || 06:12
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»यूरिया की किल्लत से उबले किसान, पश्चिम चंपारण में NH-727 जाम, महिला हुई बेहोश
          Headline

          यूरिया की किल्लत से उबले किसान, पश्चिम चंपारण में NH-727 जाम, महिला हुई बेहोश

          today post liveBy today post liveAugust 7, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Betiya News:- जिले के लौरिया प्रखंड में गुरुवार को यूरिया की किल्लत को लेकर किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। खाद के लिए लगातार हो रही मारामारी और आपूर्ति में देरी से नाराज़ किसानों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-727 (NH-727) को नंदनगढ़ चौक के पास जाम कर दिया। करीब एक घंटे तक चले इस प्रदर्शन में सैकड़ों किसान सड़क पर उतर आए, जिससे दोनों ओर लंबा जाम लग गया और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया।

          हालात बिगड़ते देख नरकटियागंज के एसडीएम सूर्य प्रकाश गुप्ता स्वयं मौके पर पहुंचे और किसानों से वार्ता की। उन्होंने मौके पर ही इफ्को गोदाम को खोलवाया और खाद वितरण की प्रक्रिया शुरू करवाई। प्रशासन की पहल से स्थिति कुछ हद तक नियंत्रित हुई, लेकिन भीड़ अत्यधिक होने के कारण कुछ देर बाद वितरण प्रक्रिया रोकनी पड़ी।

          इस दौरान मटियरिया की सारदा देवी, जो चिलचिलाती धूप में घंटों से लाइन में खड़ी थीं, बेहोश होकर गिर पड़ीं। आसपास के लोगों ने तुरंत उन्हें छांव में बैठाया और पानी पिलाया, जिससे उनकी तबीयत में सुधार हुआ।

          प्रदर्शन कर रहे किसानों ने बताया कि धान और गन्ना की फसलों में यूरिया की आवश्यकता इस समय सबसे अधिक होती है। लेकिन कई दिनों से गोदाम पर भीड़ जुटने के बावजूद उन्हें खाद नहीं मिल रही। एक किसान ने कहा, “हर दिन सुबह से लाइन में लगते हैं, लेकिन निराश होकर लौटना पड़ता है। अब फसलें पीली पड़ने लगी हैं।”

          इस मसले पर जिला कृषि पदाधिकारी सरफराज अहमद ने बताया कि प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर रखे हुए है। उन्होंने कहा कि किसानों को जल्द से जल्द खाद उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मिलकर हालात को सामान्य करने में जुटे हैं।

          इस घटना ने एक बार फिर बिहार में खाद वितरण व्यवस्था की खामियों को उजागर कर दिया है।

           

          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भागलपुर में ओवरलोड ट्रैक्टर का कहर, नेशनल बॉक्सिंग रेफरी सह शिक्षिका की मौत

          October 31, 2026

          अररिया में टैंकर से हो रही थी शराब की तस्करी, 2777 लीटर विदेशी शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

          October 31, 2026

          सरायकेला में इंसाफ मांगने थाने पहुंची महिला से दरिंदगी, आरोपी सिपाही गिरफ्तार; थाना प्रभारी समेत 6 निलंबित

          October 31, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भागलपुर में ओवरलोड ट्रैक्टर का कहर, नेशनल बॉक्सिंग रेफरी सह शिक्षिका की मौत

          अररिया में टैंकर से हो रही थी शराब की तस्करी, 2777 लीटर विदेशी शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

          सरायकेला में इंसाफ मांगने थाने पहुंची महिला से दरिंदगी, आरोपी सिपाही गिरफ्तार; थाना प्रभारी समेत 6 निलंबित

          धनबाद IIT-ISM में बड़ा हादसा, आठवीं मंजिल से गिरकर छात्र की मौत,पुलिस जांच में जुटी

          झारखंड के 28 पुलिसकर्मियों को मिलेगा केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, अनूप बिरथरे भी शामिल

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.