Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 9 July 2026 || 22:57
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»नवादा में फर्जी दस्तावेज से पुश्तैनी मकान पर उठा लिया 20 लाख का लोन, रिकवरी टीम के पहुॅचने के बाद हुआ खुलासा, मचा हड़कंप
          Headline

          नवादा में फर्जी दस्तावेज से पुश्तैनी मकान पर उठा लिया 20 लाख का लोन, रिकवरी टीम के पहुॅचने के बाद हुआ खुलासा, मचा हड़कंप

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJuly 9, 2026Updated:July 9, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Nawada News:  जिले के हिसुआ प्रखंड से बैंकिंग व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि फर्जी दस्तावेजों के सहारे दूसरे व्यक्ति की पुश्तैनी संपत्ति को आधार बनाकर 20 लाख रुपये का बैंक लोन ले लिया गया। मामले का खुलासा तब हुआ जब बैंक की वसूली टीम वास्तविक मकान मालिक के घर पहुंची। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और पुलिस जांच में जुट गई है।

          जानकारी के अनुसार मामला नवादा जिले के हिसुआ प्रखंड अंतर्गत तुंगी पंचायत के रामपुर मंझवे गांव का है। गांव निवासी तथा पूर्व पैक्स अध्यक्ष ईश्वरी प्रसाद के पुत्र अंकित कुमार उर्फ जितेंद्र यादव ने बताया कि गुरुवार को उत्कर्ष बैंक के कर्मचारी उनके घर पहुंचे। बैंक कर्मियों ने बताया कि सुलेखा देवी, पति हीरा विश्वकर्मा के नाम से 20 लाख रुपये का ऋण लिया गया है और उसकी वसूली के सिलसिले में वे आए हैं।

          यह जानकारी सुनते ही परिवार के लोग हैरान रह गए। उनका कहना है कि जिस मकान के नाम पर ऋण स्वीकृत किया गया है, वह उनकी पुश्तैनी संपत्ति है और उन्होंने कभी इस संपत्ति को गिरवी नहीं रखा। परिवार के अनुसार उन्हें इस पूरे मामले की कोई जानकारी नहीं थी और बैंक की वसूली टीम के पहुंचने के बाद ही कथित धोखाधड़ी का पता चला।

          पीड़ित अंकित कुमार ने आरोप लगाया है कि उनके ही एक पड़ोसी ने उनकी संपत्ति से जुड़े कथित फर्जी दस्तावेज और वीडियो का इस्तेमाल कर अपनी पत्नी के नाम से बैंक से 20 लाख रुपये का लोन हासिल कर लिया। उनका कहना है कि यदि आरोप सही साबित होते हैं तो यह न केवल जालसाजी का मामला है, बल्कि बैंक की सत्यापन प्रक्रिया पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है।

          घटना सामने आने के बाद पीड़ित परिवार ने हिसुआ थाना में लिखित आवेदन देकर मामले की शिकायत दर्ज कराई है। आवेदन में संबंधित लोगों को नामजद करते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।

          इधर, हिसुआ थानाध्यक्ष मृत्युंजय ने बताया कि पीड़ित परिवार का आवेदन प्राप्त हो गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि किन दस्तावेजों के आधार पर ऋण स्वीकृत किया गया, दस्तावेजों की सत्यता क्या है और इस कथित फर्जीवाड़े में किन-किन लोगों की भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          ancestral property dispute bank fraud Bihar Crime News Hisua bank fraud Hisua news loan obtained via forged documents Nawada fake loan case Nawada police investigation Utkarsh Bank loan ₹20 lakh loan
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          राहुल बच्चा हत्याकांड: पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपित शब्बे घायल, हथियार बरामदगी के दौरान पुलिस पर फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में आरोपित के पैर में लगी गोली

          July 9, 2026

          पारिवारिक विवाद में मां ने दो बेटियों को कुएं में फेंका, मौत, गिरफ्तार

          July 9, 2026

          बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा प्रत्याशी अभिषेक कुमार ने भरा नामांकन,एनडीए नेताओं ने दिखाई एकजुटता

          July 9, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          राहुल बच्चा हत्याकांड: पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपित शब्बे घायल, हथियार बरामदगी के दौरान पुलिस पर फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में आरोपित के पैर में लगी गोली

          पारिवारिक विवाद में मां ने दो बेटियों को कुएं में फेंका, मौत, गिरफ्तार

          नवादा में फर्जी दस्तावेज से पुश्तैनी मकान पर उठा लिया 20 लाख का लोन, रिकवरी टीम के पहुॅचने के बाद हुआ खुलासा, मचा हड़कंप

          बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा प्रत्याशी अभिषेक कुमार ने भरा नामांकन,एनडीए नेताओं ने दिखाई एकजुटता

          आय से अधिक संपति के मामले में सिवान में पदस्थापित उत्पाद निरीक्षक के 5 ठिकानों पर ईओयू का छापा

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.