Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 11 July 2026 || 18:56
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»रजौली में ओवरलोड ट्रक से पुल टूटा, कई गांवों का संपर्क बाधित
          Headline

          रजौली में ओवरलोड ट्रक से पुल टूटा, कई गांवों का संपर्क बाधित

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJuly 11, 2026Updated:July 11, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Nawada News:  जिले के रजौली प्रखंड में शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब हरदिया पंचायत के सिंगर गांव के समीप स्थित पुल एक ओवरलोड ट्रक के गुजरने के दौरान अचानक टूट गया। यह पुल फुलवरिया डैम से जंगली गांव को जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग था। पुल ध्वस्त होने के बाद आसपास के कई गांवों का मुख्यालय से सड़क संपर्क पूरी तरह बाधित हो गया है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

          प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रेलवे ट्रैक निर्माण कार्य में लगी निर्माण एजेंसी की सीमेंट से लदी एक भारी ट्रक पुल से गुजर रही थी। ट्रक के अत्यधिक भार को पुल सहन नहीं कर सका और देखते ही देखते उसका एक हिस्सा भरभराकर गिर गया। घटना के समय आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि स्थानीय ग्रामीणों और सिंचाई विभाग के कर्मियों ने तत्काल सतर्कता दिखाते हुए पुल पर आवागमन रोक दिया, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

          पुल टूटने के बाद जंगली गांव सहित आसपास के दर्जनों गांवों का आवागमन प्रभावित हो गया है। ग्रामीणों को अब दैनिक जरूरतों, इलाज, शिक्षा और बाजार तक पहुंचने के लिए लंबा वैकल्पिक रास्ता अपनाना पड़ रहा है। इससे लोगों की परेशानियां काफी बढ़ गई हैं।

          स्थानीय लोगों का आरोप है कि रेलवे निर्माण कार्य में लगी एजेंसी लगातार क्षमता से अधिक वजन वाले ट्रकों का परिचालन ग्रामीण सड़कों और पुल-पुलियों से करा रही है। इसके कारण क्षेत्र की सड़कें और पुल लगातार क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में पहले भी कई बार शिकायत की गई थी, लेकिन समय रहते कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

          घटना के बाद ग्रामीणों में नाराजगी देखी जा रही है। लोगों ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, जिम्मेदार निर्माण एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई करने और क्षतिग्रस्त पुल का जल्द पुनर्निर्माण कराने की मांग की है। साथ ही जब तक नया पुल तैयार नहीं हो जाता, तब तक वैकल्पिक आवागमन की व्यवस्था सुनिश्चित करने की भी अपील की गई है, ताकि क्षेत्र के लोगों को राहत मिल सके।

          प्रशासन की ओर से फिलहाल पुल के आसपास सुरक्षा के मद्देनजर आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। अधिकारियों के निरीक्षण के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों को उम्मीद है कि प्रशासन शीघ्र पहल कर संपर्क बहाल करेगा और भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाएगा।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Bihar News Hardiya Panchayat Nawada bridge collapse Nawada News overloaded truck Phulwaria Dam railway construction work Rajauli bridge accident rural road. Singar village bridge
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          मधेपुरा बीआरसी में शराब पार्टी करते दो शिक्षक निलंबित , तीन गिरफ्तार

          July 11, 2026

          बुढ़मू अंचल कार्यालय में रिश्वतखोरी का भंडाफोड़, सीओ समेत तीन गिरफ्तार,म्यूटेशन के लिए 10 हजार की रिश्वत लेते एसीबी ने किया ट्रैप

          July 10, 2026

          नामांकन के एक दिन बाद भाजपा ने बदला बांकीपुर का उम्मीदवार,नीरज सिन्हा को बनाया प्रत्याशी,पारिवारिक कारणों से अभिषेक ने चुनाव लड़ने से किया इंकार

          July 10, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          मधेपुरा बीआरसी में शराब पार्टी करते दो शिक्षक निलंबित , तीन गिरफ्तार

          रजौली में ओवरलोड ट्रक से पुल टूटा, कई गांवों का संपर्क बाधित

          बुढ़मू अंचल कार्यालय में रिश्वतखोरी का भंडाफोड़, सीओ समेत तीन गिरफ्तार,म्यूटेशन के लिए 10 हजार की रिश्वत लेते एसीबी ने किया ट्रैप

          नामांकन के एक दिन बाद भाजपा ने बदला बांकीपुर का उम्मीदवार,नीरज सिन्हा को बनाया प्रत्याशी,पारिवारिक कारणों से अभिषेक ने चुनाव लड़ने से किया इंकार

          डुमरांव में शिक्षा मंत्री का भव्य नागरिक अभिनंदन, कहा जुलाई में जारी होगी टीआरई-4 की अधिसूचना

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.