Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 10 July 2026 || 19:54
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»बुढ़मू अंचल कार्यालय में रिश्वतखोरी का भंडाफोड़, सीओ समेत तीन गिरफ्तार,म्यूटेशन के लिए 10 हजार की रिश्वत लेते एसीबी ने किया ट्रैप
          Headline

          बुढ़मू अंचल कार्यालय में रिश्वतखोरी का भंडाफोड़, सीओ समेत तीन गिरफ्तार,म्यूटेशन के लिए 10 हजार की रिश्वत लेते एसीबी ने किया ट्रैप

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJuly 10, 2026Updated:July 10, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Jharkhand News:   झारखंड भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की रांची इकाई ने बुढ़मू अंचल कार्यालय में जमीन के दाखिल-खारिज (म्यूटेशन) के नाम पर रिश्वत लेने के मामले का खुलासा करते हुए अंचल अधिकारी (सीओ), भू-राजस्व कर्मचारी और एक अन्य आरोपित को गिरफ्तार किया है। एसीबी ने कार्रवाई के दौरान 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए एक आरोपित को रंगेहाथ पकड़ा, जिसके बाद जांच के आधार पर दो अन्य अधिकारियों को भी गिरफ्तार किया गया।

          एसीबी की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, मांडर थाना क्षेत्र के ब्रांबे गांव निवासी सुबोध कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि बुढ़मू प्रखंड के मौजा सासम स्थित 3 एकड़ 20 डिसमिल भूमि की रजिस्ट्री उनकी पत्नी पिंकी देवी, साली जया कुमारी और संगीता गुप्ता के नाम होने के बावजूद म्यूटेशन नहीं किया जा रहा था। सभी आवश्यक दस्तावेज जमा करने के बाद भी आवेदन लंबित रखा गया।

          शिकायतकर्ता का आरोप है कि जब उन्होंने अंचल कार्यालय में म्यूटेशन की स्थिति की जानकारी ली तो अंचल अधिकारी सच्चिदानंद कुमार वर्मा ने उन्हें भू-राजस्व कर्मचारी राजेश किशोर रवि से मिलने को कहा। आरोप है कि राजेश किशोर रवि ने दाखिल-खारिज करने के एवज में 80 से 90 हजार रुपये रिश्वत की मांग की। बाद में बातचीत के दौरान कम राशि लेकर काम कराने की बात तय हुई।

          इसके बाद राजेश किशोर रवि ने अपने भाई गौतम कुमार से शिकायतकर्ता की बातचीत कराई। गौतम कुमार ने पहली किस्त के रूप में 10 हजार रुपये देने और शेष राशि बाद में देने पर म्यूटेशन कराने का आश्वासन दिया। रिश्वत देने के बजाय शिकायतकर्ता ने पूरे मामले की जानकारी एसीबी को दी।

          शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने गोपनीय सत्यापन कराया, जिसमें रिश्वत मांगने के आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए। इसके बाद विशेष ट्रैप टीम गठित कर योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की गई। तय योजना के अनुसार शिकायतकर्ता ने गौतम कुमार को 10 हजार रुपये दिए। जैसे ही उसने रिश्वत की रकम स्वीकार की, पहले से मौजूद एसीबी टीम ने उसे रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।

          ट्रैप के दौरान मिले साक्ष्यों और सत्यापन रिपोर्ट के आधार पर एसीबी ने बुढ़मू के अंचल अधिकारी सच्चिदानंद कुमार वर्मा और भू-राजस्व कर्मचारी राजेश किशोर रवि को भी गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपितों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

          एसीबी अधिकारियों ने बताया कि जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि म्यूटेशन के नाम पर रिश्वत वसूली का यह मामला किसी संगठित नेटवर्क का हिस्सा तो नहीं था। यदि जांच के दौरान अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          acb ranchi Budhmu Circle Office Circle Officer arrested Jharkhand corruption Jharkhand News mutation bribe mutation bribery case Rajesh Kishore Ravi Ranchi ACB trap Sachchidanand Kumar Verma
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          नामांकन के एक दिन बाद भाजपा ने बदला बांकीपुर का उम्मीदवार,नीरज सिन्हा को बनाया प्रत्याशी,पारिवारिक कारणों से अभिषेक ने चुनाव लड़ने से किया इंकार

          July 10, 2026

          डुमरांव में शिक्षा मंत्री का भव्य नागरिक अभिनंदन, कहा जुलाई में जारी होगी टीआरई-4 की अधिसूचना

          July 10, 2026

          97.84 लाख पेंशनधारियों को 1,423 करोड़ रुपये की सौगात, मुख्यमंत्री ने डीबीटी से राशि की जारी

          July 10, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          बुढ़मू अंचल कार्यालय में रिश्वतखोरी का भंडाफोड़, सीओ समेत तीन गिरफ्तार,म्यूटेशन के लिए 10 हजार की रिश्वत लेते एसीबी ने किया ट्रैप

          नामांकन के एक दिन बाद भाजपा ने बदला बांकीपुर का उम्मीदवार,नीरज सिन्हा को बनाया प्रत्याशी,पारिवारिक कारणों से अभिषेक ने चुनाव लड़ने से किया इंकार

          डुमरांव में शिक्षा मंत्री का भव्य नागरिक अभिनंदन, कहा जुलाई में जारी होगी टीआरई-4 की अधिसूचना

          97.84 लाख पेंशनधारियों को 1,423 करोड़ रुपये की सौगात, मुख्यमंत्री ने डीबीटी से राशि की जारी

          राहुल बच्चा हत्याकांड: पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपित शब्बे घायल, हथियार बरामदगी के दौरान पुलिस पर फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में आरोपित के पैर में लगी गोली

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.