Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 6 September 2026 || 10:59
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»डुमरांव में शिक्षा मंत्री का भव्य नागरिक अभिनंदन, कहा जुलाई में जारी होगी टीआरई-4 की अधिसूचना
          Headline

          डुमरांव में शिक्षा मंत्री का भव्य नागरिक अभिनंदन, कहा जुलाई में जारी होगी टीआरई-4 की अधिसूचना

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJuly 10, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Buxar News:  बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी का मंत्री बनने के बाद पहली बार डुमरांव आगमन पर भव्य नागरिक अभिनंदन किया गया। नागरिक मंच डुमरांव के बैनर तले स्थानीय मार्बल हॉल में आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, शिक्षक और छात्र-छात्राएं शामिल हुए। समारोह में स्थानीय विधायक राहुल सिंह, राजपुर विधायक संतोष कुमार निराला तथा गया शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी जीवन कुमार प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

          कार्यक्रम की अध्यक्षता डुमरांव राजपरिवार के छोटे सुपुत्र मानविजय सिंह ने की, जबकि संचालन वरिष्ठ समाजसेवी मुरली मनोहर श्रीवास्तव ने किया। समारोह का शुभारंभ वंदे मातरम् और राष्ट्रगान के साथ हुआ। इसके बाद राज उच्च विद्यालय के विद्यार्थियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया। वहीं सीपीएस उच्च विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर सभी अतिथियों का स्वागत किया। युवा भाजपा नेता दीपक यादव ने शिक्षा मंत्री को मां डुमरेजनी का स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया।

          शिक्षा मंत्री के डुमरांव पहुंचने पर पुराना भोजपुर चौक से राजगढ़ चौक तक बुलडोजर से पुष्पवर्षा कर उनका जोरदार स्वागत किया गया। पूरे मार्ग में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी और जगह-जगह उनका अभिनंदन किया गया।

          अपने संबोधन में शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि बिहार की शिक्षा व्यवस्था को देश के लिए एक आदर्श मॉडल बनाने की दिशा में सरकार लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि टीआरई-4 (शिक्षक नियुक्ति) की अधिसूचना जुलाई माह में जारी कर दी जाएगी। इससे राज्य में शिक्षक बहाली की प्रक्रिया को और गति मिलेगी।

          उन्होंने जनप्रतिनिधियों से अपने-अपने क्षेत्रों के जर्जर विद्यालय भवनों की जानकारी उपलब्ध कराने का आग्रह किया, ताकि उनकी मरम्मत या नए भवन निर्माण की दिशा में शीघ्र कार्रवाई की जा सके। शिक्षा मंत्री ने डुमरांव को औद्योगिक हब के रूप में विकसित करने की संभावनाओं का उल्लेख करते हुए नवानगर में स्थापित हो रहे औद्योगिक प्रकल्पों की भी सराहना की।

          एमएलसी जीवन कुमार ने शिक्षकों के सम्मान, उनकी सुविधाओं तथा पारदर्शी स्थानांतरण व्यवस्था सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर बल दिया। वहीं विधायक राहुल सिंह ने डुमरांव में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की स्वीकृति से लगभग 19 करोड़ रुपये की लागत से शहर में करीब पांच किलोमीटर लंबी आधुनिक सड़क का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि डुमरांव को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा और इसे कभी हिंसा एवं नक्सलवाद की राजनीति का केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा।

          समारोह में पूर्व मंत्री संतोष कुमार निराला ने राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की चर्चा करते हुए शिक्षा मंत्री का स्वागत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सामाजिक, शैक्षणिक एवं राजनीतिक क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।

          Bihar Education Department Bihar Education Minister Bihar education news Bihar Teacher Recruitment Buxar News: Dumraon Civic Reception Dumraon News Mithilesh Tiwari TRE 4 Notification
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          बिहार में बाढ़ का कहर: 11 जिलों के 10.26 लाख लोग प्रभावित, राहत तेज,गंगा समेत कई नदियां खतरे से ऊपर

          September 5, 2026

          गयाजी ओटीए में 29वीं पासिंग आउट परेड, 253 कैडेट बने सैन्य अधिकारी,परेड में दिखा सैन्य अनुशासन और जोश

          September 5, 2026

          एमएलसी चुनाव में अनंत सिंह की एंट्री, डॉ. अनुज के समर्थन से बवाल, नीरज खेमे में हलचल

          September 5, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          बिहार में बाढ़ का कहर: 11 जिलों के 10.26 लाख लोग प्रभावित, राहत तेज,गंगा समेत कई नदियां खतरे से ऊपर

          गयाजी ओटीए में 29वीं पासिंग आउट परेड, 253 कैडेट बने सैन्य अधिकारी,परेड में दिखा सैन्य अनुशासन और जोश

          एमएलसी चुनाव में अनंत सिंह की एंट्री, डॉ. अनुज के समर्थन से बवाल, नीरज खेमे में हलचल

          चार महीने में ही बिखरने लगी कॉकॉरच जनता पार्टी, मनीष ब्रह्मभट्ट ने छोड़ा दीपके का साथ

          देशभर में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मथुरा-वृंदावन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.