Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 26 July 2026 || 13:04
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Nawada: बिहार की सभी लोकसभा सीटें जीतेगी भाजपा, खत्म होगा जंगलराज : अमित शाह
          Headline

          Nawada: बिहार की सभी लोकसभा सीटें जीतेगी भाजपा, खत्म होगा जंगलराज : अमित शाह

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवApril 2, 2023No Comments4 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Nawada:  केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रविवार को बिहार की धरती पर राज्य की महागठबंधन सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने सबसे पहले बिहार में हुई हिंसा पर नीतीश सरकार को घेरा और कहा कि यहां जंगलराज की वापसी हो गई है लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा राज्य की सभी 40 लोकसभा सीटें जीतेगी। बिहार की जनता ने इसके लिए मन बना लिया है। इसी के साथ बिहार में जंगलराज का खात्मा हो जाएगा।

          केंद्रीय गृहमंत्री रविवार को नवादा जिले के हिसुआ इंटर स्कूल के मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बिहार आज बारूद के ढेर पर बैठा है। बिहारशरीफ और सासाराम जल रहा है। नीतीश कुमार से प्रशासन संभल नहीं रहा। इस कारण दंगे हो रहे हैं। जब तक महागठबंधन की सरकार को खत्म नहीं किया जाएगा तब तक बिहार विकास के रास्ते पर कदम पर नहीं बढ़ सकता।

          उन्होंने कहा, मुझे सासाराम जाना था। वहां सम्राट अशोक की जयंती पर कार्यक्रम होना था लेकिन दुर्भाग्य है कि वहां लोग मारे जा रहे हैं। गोलियां चल रही हैं। इसलिए वहीं जा सका। मैं वहां की जनता से यहीं से क्षमा मांगता हूं। अगले दौरे में सासाराम में सभा जरूर करूंगा। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि बिहार में जल्द ही शांति हो। उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद बिहार में महागठबंधन की सरकार गिर जाएगी और भाजपा की सरकार बनेगी। देश की जनता ने तय किया है कि मोदी को तीसरी बार भी प्रधानमंत्री बनाएंगे। हमारी सरकार बनने पर दंगा करने वालों को उल्टा लटकाकर सीधा करने का काम करेंगे। हम वोट बैंक की राजनीति नहीं करते। हमारी सरकार में दंगे नहीं होते हैं।

          शाह ने गिनाई केंद्र सरकार की उपलब्धियां
          शाह ने नरेन्द्र मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि 2009 से 14 तक बिहार को केंद्र सरकार 50 हजार करोड़ दिया करती थी लेकिन नरेन्द्र मोदी की सरकार बनते ही 2014 से 19 तक बिहार को 01 लाख 09 हजार करोड़ कर दी गई। साथ ही कहा बिहार में 85 लाख किसानों को 6 हजार खाते में दिए जा रहे हैं। सवा चार लाख मैट्रिक टन अनाज गरीबों को बांटी जा रही है। बिहार के गरीबों के बीच एक करोड़ 10 लाख गैस सिलेंडर मुफ्त में बांटे गए। 85 लाख गरीबों को मुफ्त इलाज की व्यवस्था कराई गई है। केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि दो लाख डेयरी प्रोजेक्ट बिहार की सभी पंचायतों में खोलने की योजना है, ताकि रोजगार मुहैया कराई जा सके। वारसलीगंज तथा रजौली में परमाणविक संयंत्र के सहारे बिजली का उत्पादन किया जाएगा। नरेन्द्र मोदी की सरकार ने क्यूल गया रेलखंड का दोहरीकरण, वारसलीगंज रेलवे ट्रैक पर ओवरब्रिज का निर्माण, नवादा से पावापुरी रेलखंड को जोड़ने का काम के साथ बख्तियारपुर से रजौली तक फोर लेन का निर्माण सहित कई उपयोगी कार्य कराएं हैं, जो दूसरी सरकार में संभव नहीं हो पाया था।

          नीतीश-ललन बाबू के लिए दरवाजे बंद
          अमित शाह ने कहा कि मैं बिहार की जनता और ललन बाबू को स्पष्ट कहना चाहता हूं कि चुनाव परिणामों के बाद भी नीतीश कुमार के लिए भाजपा के दरवाजे हमेशा के लिए बंद रहेंगे। उन्होंने कहा कि मैंने राज्यपाल को फोन किया तो ललन सिंह बुरा मान गए। वे कहते हैं कि बिहार में क्यों हस्तक्षेप कर रहे हैं। नीतीश कुमार की सत्ता की भूख ने लालू की गोद में बैठने पर मजबूर कर दिया। हमारी कोई मजबूरी नहीं है। हम जनता के बीच जाएंगे। लोगों को बताएंगे। महागठबंधन की सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकेंगे।

          जनसभा को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, नित्यानंद राय, पूर्व मंत्री राधामोहन सिंह, पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, भाजपा के प्रांतीय अध्यक्ष सम्राट चौधरी, विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता विजय कुमार सिंह, पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष डॉक्टर संजय जायसवाल और मंगल पांडे ने भी संबोधित किया। जनसभा में शामिल होने के लिए नवादा समेत गया, नालंदा, शेखपुरा जिले से भी बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पहुचे। इसके लिए पिछले एक पखवाड़े से तमाम भाजपा के नेता गांव-गांव जाकर लोगों को आमंत्रण दे रहे थे।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          अमित शाह जंगलराज दंगा नवादा न्यूज बारुद महागठबंधन
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.