फरीदाबाद।
लव जिहाद की शिकार छात्रा निकिता तोमर की हत्या के मामले में रविवार को बल्लभगढ़ के दशहरा मैदान में बुलाई गई महापंचायत के दौरान भीड़ उग्र हो उठी। उग्र लोगो ने फरीदाबाद-बल्लभगढ़ राष्ट्रीय मार्ग जाम कर पत्थरबाजी की। जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने एक समुदाय विशेष के होटल में तोड़फोड़ की, जिससे दूसरे समुदाय के लोगो ने भी पथराव किया। फिलहाल भारी पुलिस बल तैनात है और राष्ट्रीय मार्ग से प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया गया है। निकीता हत्याकांड में शामिल दोषियो को कड़ी सजा की मांग को लेकर पंचायत बुलाई गई थी, पर वहां भीड़ बेकाबू हो गई। बता दे कि 26 अक्टूबर को बल्लभगढ़ अग्रवाल कॉलेज के सामने परीक्षा देकर बाहर निकली निकिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।


