Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 11 May 2026 || 18:40
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»प्रेम विवाह की सजा! पंचायत के आदेश पर जिंदा बेटी का किया अंतिम संस्कार
          Headline

          प्रेम विवाह की सजा! पंचायत के आदेश पर जिंदा बेटी का किया अंतिम संस्कार

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMay 11, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          पंचायत ने  शर्त रखी थी  कि परिवार अपनी बेटी को मृत मानकर उसका अंतिम संस्कार कर देगा, तभी उन्हें समाज में दोबारा शामिल किया जाएगा

          The Panchayat’s Tughlaqi decree : बिहार के  मुजफ्फरपुर जिले के मड़वन प्रखंड स्थित जियन खुर्द गांव से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने इंसानियत, सामाजिक सोच और व्यक्तिगत स्वतंत्रता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां पंचायत के कथित फरमान के बाद एक जीवित युवती को समाज की नजरों में मृत घोषित कर हिंदू रीति-रिवाज से उसका प्रतीकात्मक दाह संस्कार कर दिया गया। यह मामला इलाके में चर्चा और विवाद का विषय बना हुआ है।

          जानकारी के अनुसार, गांव की एक युवती करीब एक माह पहले अपने प्रेमी के साथ घर छोड़कर चली गई थी। युवती के परिजनों ने इस मामले में करजा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवती को बरामद कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट में युवती ने स्पष्ट रूप से कहा कि वह बालिग है और अपनी मर्जी से युवक के साथ विवाह किया है। उसने अपने पति के साथ रहने की इच्छा जताई और यह भी आरोप लगाया कि उसके परिजन ससुराल पक्ष को प्रताड़ित कर रहे हैं।

          न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने युवती को उसके पति के साथ रहने की अनुमति दे दी। लेकिन गांव के कुछ लोगों और परिजनों ने युवती के इस कदम को सामाजिक मर्यादा के खिलाफ मान लिया। इसके बाद परिवार का सामाजिक बहिष्कार शुरू कर दिया गया। गांव की पंचायत ने कथित तौर पर शर्त रखी कि यदि परिवार अपनी बेटी को मृत मानकर उसका अंतिम संस्कार कर देगा, तभी उन्हें समाज में दोबारा शामिल किया जाएगा।

          सामाजिक दबाव और बहिष्कार से परेशान परिवार ने पंचायत की बात मानते हुए अपनी ही बेटी का प्रतीकात्मक दाह संस्कार कर दिया। युवती को कागजों में मृत घोषित कर उसका पुतला फूंका गया और अंतिम संस्कार की रस्में निभाई गईं। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

          स्थानीय मुखिया विकास कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि परिवार ने सामाजिक दबाव में यह कदम उठाया। वहीं करजा थानाध्यक्ष रामकृष्ण परमहंस ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि किसी पर दबाव डालकर यह कार्य कराया गया या नहीं।

          यह घटना आधुनिक समाज और कानून के बीच बढ़ते टकराव को उजागर करती है। एक ओर कानून बालिग व्यक्ति को अपनी पसंद से जीवनसाथी चुनने का अधिकार देता है, वहीं दूसरी ओर समाज की रूढ़िवादी सोच आज भी व्यक्तिगत स्वतंत्रता को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं दिखती।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Cremation of a Living Daughter—A Bizarre Incident in Bihar; Case of Social Boycott Muzaffarpur Panchayat Decree: Love Marriage Dispute
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          जमशेदपुर में तिहरे मर्डर से सनसनी: सेवानिवृत्त टाटा स्टील कर्मी ने की पत्नी-बेटे और गर्भवती पुत्री की ह/त्या,पूरी रात शवों के साथ बैठा रहा , सुबह खुद पुलिस को किया फोन

          May 11, 2026

          मोतिहारी में कोटवा कॉलेज कैंपस में परीक्षा देकर बाहर निकल रहे छात्र की चाकू गोदकर ह/त्या, मचा हड़कंप, मौजूद लोग मदद करने के बजाय वीडियो बनाते रहे

          May 11, 2026

          बिहार के नवादा में शराब माफिया का दुस्साहस थाने के सामने की चौकीदार की चाकू से ह/त्या, शराब की सूचना देना पड़ा भारी

          May 11, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          जमशेदपुर में तिहरे मर्डर से सनसनी: सेवानिवृत्त टाटा स्टील कर्मी ने की पत्नी-बेटे और गर्भवती पुत्री की ह/त्या,पूरी रात शवों के साथ बैठा रहा , सुबह खुद पुलिस को किया फोन

          मोतिहारी में कोटवा कॉलेज कैंपस में परीक्षा देकर बाहर निकल रहे छात्र की चाकू गोदकर ह/त्या, मचा हड़कंप, मौजूद लोग मदद करने के बजाय वीडियो बनाते रहे

          बिहार के नवादा में शराब माफिया का दुस्साहस थाने के सामने की चौकीदार की चाकू से ह/त्या, शराब की सूचना देना पड़ा भारी

          प्रेम विवाह की सजा! पंचायत के आदेश पर जिंदा बेटी का किया अंतिम संस्कार

          जमशेदुपर के डिमना लेक के पास चल रहा था गंदा खेल…. ग्रामीणों के छापे से मचा बवाल, तीन जोड़े हिरासत में

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.