Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 11 May 2026 || 18:50
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»मोतिहारी में कोटवा कॉलेज कैंपस में परीक्षा देकर बाहर निकल रहे छात्र की चाकू गोदकर ह/त्या, मचा हड़कंप, मौजूद लोग मदद करने के बजाय वीडियो बनाते रहे
          Headline

          मोतिहारी में कोटवा कॉलेज कैंपस में परीक्षा देकर बाहर निकल रहे छात्र की चाकू गोदकर ह/त्या, मचा हड़कंप, मौजूद लोग मदद करने के बजाय वीडियो बनाते रहे

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMay 11, 2026Updated:May 11, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Motihari News:   जिले के कोटवा स्थित अशर्फी कुंअर रामरतन राय कॉलेज परिसर में रविवार को दिनदहाड़े एक छात्र की चाकू गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि वारदात के दौरान मौके पर मौजूद लोग मदद करने के बजाय वीडियो बनाते रहे, जबकि आरोपी लगातार छात्र पर चाकू से हमला करता रहा।

          मृतक की पहचान रितेश कुमार यादव के रूप में हुई है। वह कल्याणपुर थाना क्षेत्र के देवपुर परसा गांव का रहने वाला था। बताया गया कि रितेश कॉलेज में स्नातक तृतीय वर्ष की परीक्षा देने आया था। इसी दौरान परीक्षा देकर बाहर निकलने के दौरान कॉलेज कैंपस में उस पर हमला कर दिया गया।

          प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी ने रितेश पर ताबड़तोड़ चाकू से वार किए। जब तक रितेश जमीन पर गिरकर अचेत नहीं हो गया, तब तक हमला जारी रहा। कॉलेज परिसर में मौजूद छात्र और अन्य लोग दूर खड़े होकर घटना देखते रहे। कुछ लोगों ने घटना का वीडियो भी बनाया, लेकिन किसी ने बीच-बचाव की हिम्मत नहीं जुटाई।

          घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल छात्र को इलाज के लिए कोटवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि रितेश पढ़ाई के साथ-साथ एक वाहन फाइनेंस कंपनी के लिए भी काम करता था।

          मामले को लेकर स्वर्ण प्रभात ने बताया कि सोशल मीडिया रील्स बनाने को लेकर हुए विवाद में छात्र की हत्या की गई है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी सरोज यादव मृतक का ही ग्रामीण है और वह 8 से 10 युवकों के साथ हथियार लेकर कॉलेज गेट पर पहुंचा था।

          घटना के बाद सदर-2 डीएसपी जितेश पांडे के नेतृत्व में कोटवा, पीपराकोठी और भोपतपुर थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी जल्द हो सके।

          पुलिस की टेक्निकल सेल आरोपी और उसके साथियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना ने एक बार फिर समाज की संवेदनहीनता और युवाओं के बीच बढ़ती हिंसा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          bihar breaking news College Campus Crime East Champaran Student Murder Kotwa College Murder Ritesh Yadav Murder Case
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          जमशेदपुर में तिहरे मर्डर से सनसनी: सेवानिवृत्त टाटा स्टील कर्मी ने की पत्नी-बेटे और गर्भवती पुत्री की ह/त्या,पूरी रात शवों के साथ बैठा रहा , सुबह खुद पुलिस को किया फोन

          May 11, 2026

          बिहार के नवादा में शराब माफिया का दुस्साहस थाने के सामने की चौकीदार की चाकू से ह/त्या, शराब की सूचना देना पड़ा भारी

          May 11, 2026

          प्रेम विवाह की सजा! पंचायत के आदेश पर जिंदा बेटी का किया अंतिम संस्कार

          May 11, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          जमशेदपुर में तिहरे मर्डर से सनसनी: सेवानिवृत्त टाटा स्टील कर्मी ने की पत्नी-बेटे और गर्भवती पुत्री की ह/त्या,पूरी रात शवों के साथ बैठा रहा , सुबह खुद पुलिस को किया फोन

          मोतिहारी में कोटवा कॉलेज कैंपस में परीक्षा देकर बाहर निकल रहे छात्र की चाकू गोदकर ह/त्या, मचा हड़कंप, मौजूद लोग मदद करने के बजाय वीडियो बनाते रहे

          बिहार के नवादा में शराब माफिया का दुस्साहस थाने के सामने की चौकीदार की चाकू से ह/त्या, शराब की सूचना देना पड़ा भारी

          प्रेम विवाह की सजा! पंचायत के आदेश पर जिंदा बेटी का किया अंतिम संस्कार

          जमशेदुपर के डिमना लेक के पास चल रहा था गंदा खेल…. ग्रामीणों के छापे से मचा बवाल, तीन जोड़े हिरासत में

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.